UPPCS 2024 results announced for 68 candidates from 10 states. Follow Dainik Bhaskar for the latest updates.
टॉप–20 में 8 ओबीसी तो टॉप–5 में 80% महिलाएं, अभ्युदय कोचिंग के 43 अभ्यर्थी भी सफलयूपी पीसीएस-2024 की परीक्षा में यूपी के साथ ही 10 अन्य राज्यों के भी 68 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूपीपीसीएस में 932 अभ्यर्थियों में यूपी के अलावा बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के युवा शामिल हैं। यह यूपी की परीक्षा व्यवस्था की बढ़ती विश्वसनीयता का बड़ा प्रमाण है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सिर्फ स्थानीय अभ्यर्थी ही इन परीक्षाओं में शामिल होते थे। वहीं, अब दूसरे राज्यों के युवा भी बड़ी संख्या में यूपी पीसीएस में सफल रहे। 932 चयनितों में 92.
7% यूपी डोमिसाइल हैं। जबकि 7.3% अन्य राज्यों से सफल हुए। मध्य प्रदेश से 20, हरियाणा से 18, बिहार से 12 और दिल्ली से 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी युवा सफल रहे।प्रदेश के 75 में से 74 जिलों के अभ्यर्थी चयनित हुए। टॉप जिलों में लखनऊ , प्रयागराज , कानपुर नगर , आगरा और अयोध्या शामिल हैं। वहीं संभल, कन्नौज, कासगंज, महोबा और फतेहगढ़ जैसे छोटे एवं पिछड़े जिलों से भी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।यूपी पीसीएस में सफल टॉप 20 में 8 अभ्यर्थी ओबीसी वर्ग से हैं। वहीं महिलाओं की भागीदारी भी शानदार रही। टॉप 5 में 80% महिला अभ्यर्थियों का दबदबा है। ये साबित करता है कि अब बेटियां न सिर्फ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, बल्कि टॉप रैंक हासिल कर रही हैं।पीसीएस 2024 में लखनऊ में रहकर अभ्युदय योजना से भागीदारी भवन से पढ़ाई करने वाले 43 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। इसमें विपिन देव यादव, विमल कुमार, वरदान गुप्ता, अर्जुन सिंह, चंदन पाल, रक्षा राम, अंकुर सिद्धार्थ सहित अन्य नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर के रहने वाले विपिन देव बताते हैं कि तैयारी घर से कर रहे थे। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग लखनऊ आ गए। यहां भागीदारी भवन में अपनी तैयारी के साथ-साथ पांच महीने कक्षाएं भी ली थी। कई प्रयास के बाद पहले सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 316 रैंक मिली। अब पीसीएस में कार्य अधिकारी पंचायती राज पद पर चयन हुआ है। पापा राजाराम यादव अंबेडकर नगर में चौकीदार हैं। मम्मी मेवाती देवी गृहिणी हैं। विपिन ने बताया कि उनके साथ अभ्युदय कोचिंग से विमल कुमार और वरदान गुप्ता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। नायब तहसीलदार पद पर अर्जुन सिंह, चंदन पाल, सुदेव पटेल, विकास कुमार राज चयनित हुए। इसी तरह रक्षा राम सोनकर सब रजिस्ट्रार बने हैं। संदीप वर्मा का चयन सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।बिलासपुर-गौरेला में तेज हवाओं के साथ बारिशशिमला के कुमारसैन में भारी बारिश-ओलावृष्टिजैसलमेर में आज आंधी-बारिश का अलर्टबाड़मेर में आंधी-बारिश का अलर्ट
Uttar Pradesh PSC OBC Reservation Women In PSC Abhyuday Coaching CM Yogi UPPSC Exam Government Jobs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPPCS Mains Exam 2025 : चार दिवसीय पीसीएस की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से, लखनऊ और प्रयागराज में बनाए गए 27 केंद्रUPPCS Mains Exam 2025 उप्र लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू हो रही है। यह चार दिवसीय परीक्षा लखनऊ और प्रयागराज के 27 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 11,403 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
Read more »
जम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को मिलेगी सस्ती चाय और समोसे, कम दाम में ये चीजें भी मिलेंगी; देखें न्यू रेट लिस्टजम्मू एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को किफायती दरों पर खाने-पीने की चीजें मिलेंगी, जैसे 20 रुपये का समोसा और 10 रुपये की पानी की बोतल।
Read more »
10 रुपये में चाय, 20 में समोसा; पटना एयरपोर्ट पर किफायती कैफे और फ्री Wi-Fi सेवापटना हवाई अड्डे पर 'उड़ान यात्री कैफे' और उन्नत वाई-फाई सुविधा का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने ऑनलाइन किया। यह कैफे यात्रियों को 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा जैसे किफायती अल्पाहार प्रदान करेगा।
Read more »
TOP News: UPPCS में बेटियों का जलवा; आज MLC पद से नीतीश का इस्तीफा? शिकंजे में बम की धमकी का मेल भेजने वालाउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार आधी रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 947 पदों के मुकाबले 932 पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों में नेहा पांचाल टॉपर
Read more »
एयरपोर्ट पर मिल रही ₹10 में चाय और ₹20 में समोसा, राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करके दिया सबूतएयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी होती हैं कि लोग दूसरे से ही नमस्ते कह देते हैं। लेकिन अब देश के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ान कैफे खोले हैं जहां 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा मिलता है। जानिए कैसे हुई इसकी शुरुआत और राघव चड्ढा का क्या है...
Read more »
दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकारदक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार
Read more »
