गूगल के लेटेस्ट Pixel 10 स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और बेहतरीन कैमरा वाला फोन चाहते हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी गूगल के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण इसे नहीं खरीद रहे थे, तो आपके लिए अब अच्छी खबर है। दरअसल Pixel 10 जिसे गूगल ने भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, अभी अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि Vijay Sales पर ऑफर्स के बाद 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। गूगल का ये फोन अपने क्लीन Android एक्सपीरियंस, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और कई AI-पावर्ड फीचर्स के लिए पॉपुलर है। ऐसे में अगर आप इस फोन को लेने वाले हैं तो पहले इस डील को जरूर जान लें.
.. Google Pixel 10 पर डिस्काउंट ऑफर गूगल के इस लेटेस्ट Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी ये फोन Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट पर सिर्फ 74,999 रुपये में मिल रहा है, यानी डिवाइस पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI और नॉन EMI वाले ट्रांज़ैक्शन पर 5,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा आप One Card क्रेडिट EMI ट्रांज़ैक्शन पर भी 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। Google Pixel 10 के स्पेसिफिकेशन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल के इस डिवाइस में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रहा है। परफॉर्मेंस के लिए Pixel 10 में गूगल का अपना Tensor G5 प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 4,970mAh की बैटरी, 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Google Pixel 10 के कैमरा स्पेक्स फोटोग्राफी के लिए Pixel 10 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, जहां 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 10.5MP का कैमरा है। यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड, अभी जान लें आसान तरीका
Pixel 10 Discount Vijay Sales Offer HDFC Bank Offer Pixel 10 Price Drop Google Smartphone Tensor G5 48MP Camera Android Phone Deal
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अप्रैल में लॉन्च होंगे Realme, Vivo और OnePlus के नए स्मार्टफोनस्मार्टफोन कंपनियां अप्रैल में Realme, Vivo और OnePlus जैसे ब्रांड्स के नए फोन लॉन्च करने वाली हैं। Realme 16 5G, OnePlus Nord 6 और Vivo V70 FE 5G जैसे फोन्स में दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और धांसू कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Read more »
Samsung के गैलेक्सी S25 Ultra 5G पर सबसे बड़ी डील, 23 हजार से ज्यादा का डिस्काउंटसैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G पर अमेजन शानदार डील दे रहा है। यह फोन 1,29,999 रुपये के बजाय 1,06,550 रुपये में मिल रहा है, जिससे 23,449 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।
Read more »
अब स्कैमर्स के जाल में नहीं फंसेंगे भोले-भाले Android यूजर्स! मैलवेयर अटैक रोकने Google लाया नया सिस्टमGoogle ने Android में 'Advanced Flow' नाम का एक नया मैकेनिज्म पेश किया है, जो पावर यूजर्स को बिना वेरिफिकेशन वाले डेवलपर्स से APKs को ज्यादा सुरक्षित तरीके से साइडलोड करने की सुविधा देगा
Read more »
Vivo का नया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 200MP कैमरा भी मिलेगावीवो आज चीन में Vivo X300 Ultra, Vivo X300s और Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर रहा है। लॉन्च से पहले, Vivo X300s के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इसमें 6.78-इंच 144Hz Zeiss डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिप, 7,100mAh बैटरी मिलेगी।
Read more »
Samsung के लेटेस्ट मुड़ने वाले 5G फोन पर 14 हजार का डिस्काउंट, 8 इंच स्क्रीन और 200MP कैमरा भीफ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 पर भारी छूट मिल रही है। यह फोल्डेबल फोन अब ₹1,60,999 में उपलब्ध है, जिसमें ₹10,000 का फ्लैट और ₹4,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल है।
Read more »
Oppo का ड्यूल 200MP कैमरा वाला 5G फोन, 7,000mAh बैटरी और 16GB तक RAM भीओप्पो अप्रैल के अंत में Find X9s Pro लॉन्च करेगा, जिसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरे होंगे। इसमें 6.32-इंच OLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। फोन 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आएगा।
Read more »
