ओप्पो अप्रैल के अंत में Find X9s Pro लॉन्च करेगा, जिसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरे होंगे। इसमें 6.32-इंच OLED डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। फोन 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आएगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो अगले महीने की शुरुआत में यानी 1 अप्रैल को चीन में मिड-रेंज गेमिंग-फोकस्ड फोन की Oppo K15 Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। अप्रैल के आखिर में ही कंपनी अपना नया Oppo Find X9 Ultra और Find X9s Pro भी लॉन्च करने वाली है। वहीं इस लॉन्च से पहले आज ब्रांड ने कन्फर्म कर दिया है कि बाद वाला फोन डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरों से लैस होंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. Oppo Find X9s Pro का कैमरा होगा सबसे खास कंपनी ने नए डिवाइस का एक टीजर जारी किया है जिसमें एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है, जो शायद Find X9s Pro में मिल सकता है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि इसमें डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरे होंगे और शायद अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए 50-मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल सकता है जो इस डिवाइस को काफी ज्यादा खास बना देगा। रिपोर्ट्स में कहा जा रह है कि ये डिवाइस दो सैमसंग HP5 200-मेगापिक्सल सेंसर से लैस होगा जहां एक प्राइमरी कैमरा और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसमें 3.2-मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Oppo Find X9s Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स ओप्पो का ये नया Find X9s Pro एक कॉम्पैक्ट डिवाइस होने वाला है जिसमें 6.32-इंच का OLED LTPS पैनल देखने को मिल सकता है, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 9500 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इतना ही नहीं डिवाइस में 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन चार कलर टाइटेनियम, वाइट, सियान और ऑरेंज में आ सकता है। यह भी पढ़ें- सिर्फ 10,999 रुपये में 6,300mAh बैटरी वाला 5G फोन, 32MP कैमरा के साथ 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले भी
Dual 200MP Camera Oppo 5G Phone 7000Mah Battery Dimensity 9500 120Hz OLED Display Oppo Smartphone Upcoming Oppo Phone Mobile Technology China Launch
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ram Mandir: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रितयूपी के अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
Read more »
Samsung के गैलेक्सी S25 Ultra 5G पर सबसे बड़ी डील, 23 हजार से ज्यादा का डिस्काउंटसैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G पर अमेजन शानदार डील दे रहा है। यह फोन 1,29,999 रुपये के बजाय 1,06,550 रुपये में मिल रहा है, जिससे 23,449 रुपये की सीधी छूट मिल रही है।
Read more »
5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया फोन इस दिन आएगा, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8GB RAM भीलावा भारत में 31 मार्च को Lava Bold N2 Pro 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। इसमें 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 चिपसेट, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और Android 15 मिलेगा।
Read more »
Vivo V70 FE की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 7000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्सवीवो V70 FE की भारत में 2 अप्रैल को लॉन्चिंग से पहले इसकी संभावित कीमत सामने आ गई है। इस फोन में 6.83-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 7000 mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Read more »
Vivo का नया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 200MP कैमरा भी मिलेगावीवो आज चीन में Vivo X300 Ultra, Vivo X300s और Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर रहा है। लॉन्च से पहले, Vivo X300s के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इसमें 6.78-इंच 144Hz Zeiss डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिप, 7,100mAh बैटरी मिलेगी।
Read more »
Samsung के लेटेस्ट मुड़ने वाले 5G फोन पर 14 हजार का डिस्काउंट, 8 इंच स्क्रीन और 200MP कैमरा भीफ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 पर भारी छूट मिल रही है। यह फोल्डेबल फोन अब ₹1,60,999 में उपलब्ध है, जिसमें ₹10,000 का फ्लैट और ₹4,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल है।
Read more »
