लावा भारत में 31 मार्च को Lava Bold N2 Pro 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। फ्लिपकार्ट पर इसकी माइक्रोसाइट ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। इसमें 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 चिपसेट, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और Android 15 मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लावा भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी Lava Bold N2 Pro 4G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट की एक माइक्रोसाइट के जरिए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, जिसमें फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च टाइम का खुलासा किया गया है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं.
.. Lava Bold N2 Pro 4G की लॉन्च डेट लावा अपने इस नए Bold N2 Pro 4G को भारत में 31 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। इस लिस्टिंग से साफ पता चलता है कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मामले में यह डिवाइस क्या-क्या ऑफर करने वाला है। Lava Bold N2 Pro 4G के खास फीचर्स लिस्ट से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करेगा। इससे फोन में स्क्रॉलिंग और नॉर्मल यूज काफी स्मूथ होगा। साथ ही फोन में Unisoc T7250 चिपसेट देखने को मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इस प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर 240,000 से ज्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ ही फोन में 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलेगा जिससे कुल 8GB तक RAM मिलेगी। फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। यह डिवाइस Android 15 पर चलेगा। फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का ट्रिपल AI कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। Lava का कहना है कि इसका सॉफ्टवेयर बिल्कुल साफ-सुथरा होगा, जिसमें कोई एड्स या पहले से इंस्टॉल किए गए फालतू ऐप्स देखने को नहीं मिलेंगे। मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। साथ ही डिवाइस में USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसे IP54 रेटिंग भी मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी की हल्की बूंदों से सुरक्षित रहेगा। Lava Bold N2 Pro 4G दो कलर Eclipse Grey और Aurora गोल्ड में लॉन्च होगा। हालांकि अभी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- 24 मार्च को लॉन्च होगा OnePlus 15T, मिलेगी 7,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
Lava Smartphone Bold N2 Pro 4G Launch 5000Mah Battery Phone 50MP Camera Phone 120Hz Display Smartphone Unisoc T7250 Processor Android 15 Phone IP54 Rating Smartphone India Smartphone Launch
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi का 6,300mAh की बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले भी है; कीमत 12,999 रुपये से शुरूRedmi 15A को भारत में लॉन्च किया गया है। ये कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6,300mAh की बैटरी और 32MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
Read more »
Lord Ram's Drink Panakam Recipe: राम नवमी के मौके पर बनाएं भगवान राम का पसंदीदा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपीRam Navami 2026: राम नवमी का पर्व आज देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह भगवान राम का जन्मोत्सव होता है. क्या आप जानते हैं प्रभु राम का पसंदीदा व्यंजन क्या है? चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि. लाइफ़स्टाइल धर्म-कर्म
Read more »
शास्त्रों के अनुसार कैसा था भगवान राम का स्वरूप? जानें अनसुने रहस्यवाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड में हनुमान जी ने माता सीता को भगवान श्री राम Lord Ram के दिव्य स्वरूप के बारे में विस्तार से बताया है। आइए यहां पढ़ते हैं।
Read more »
Dhanbad Ram Navami Processionः शौर्य प्रदर्शन के दाैरान 25 खिलाड़ी चोटिल, दो गंभीरDhanbad Ram Navami Processionः धनबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, लेकिन पुराना बाजार में शौर्य प्रदर्शन के दौरान 25 खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read more »
DSLR जैसा जूम अब आपकी जेब में! Oppo Find X9 Ultra में होगा दुनिया का पहला 50MP 10x ऑप्टिकल जूम लेंसOppo Find X9 Ultra को अप्रैल में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल लॉन्च डेट के एलान के इंतजार के बीच कंपनी ने अपकमिंग फोन के कैमरा को लेकर कुछ टीजर्स शेयर किए हैं।
Read more »
Sony ने 100-इंच तक स्क्रीन वाला नया Smart TV किया लॉन्च, मिलेगा 4K और 120Hz गेमिंग सपोर्ट भीसोनी ने अपनी 2026 TV लाइनअप के तहत नया Bravia 3 II स्मार्ट टीवी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह 43-इंच से 100-इंच तक के स्क्रीन साइज में आता है, जिसमें XR प्रोसेसर, 4K 120Hz रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 पोर्ट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
Read more »
