सोनी ने अपनी 2026 TV लाइनअप के तहत नया Bravia 3 II स्मार्ट टीवी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह 43-इंच से 100-इंच तक के स्क्रीन साइज में आता है, जिसमें XR प्रोसेसर, 4K 120Hz रिफ्रेश रेट और HDMI 2.1 पोर्ट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर किया है जिसे कंपनी ने अपनी 2026 TV लाइनअप के तहत पेश किया है। इस लाइनअप में कंपनी ने Bravia 3 II पेश किया है जो अलग-अलग स्क्रीन साइज में आता है। ये टीवी खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ बड़ी स्क्रीन एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। कंपनी ने इसमें अपने हाई-एंड Bravia TVs से कई अहम फीचर्स को ऐड किया है, जिसकी वजह से ये टीवी मिड-रेंज सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन बन गया है। Sony Bravia 3 II के स्पेसिफिकेशन्स कंपनी ने सोनी Bravia 3 II को 43-इंच से लेकर 100-इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज में पेश किया है। खास बात ये है कि कंपनी अब मिड-रेंज टीवी सेगमेंट में भी बड़े डिस्प्ले वाले मॉडल पेश कर रही है। कंपनी ने इस टीवी को Bravia 2 II से ऊपर रखा है, जिससे ये भी क्लियर हो गया है कि Sony इसे ज्यादा फीचर-लोडेड ऑप्शन के तौर पर पेश कर रहा है। दमदार प्रोसेसर के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी इस टीवी में सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें आपको XR प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो आमतौर पर सोनी के प्रीमियम टीवी में दिया जाता है। यह प्रोसेसर सीन के हिसाब से पिक्चर को ऑप्टिमाइज कर सकता है, जिससे कलर, कॉन्ट्रास्ट और डिटेलिंग ज्यादा नेचुरल और बेहतर दिखाई देती है। टीवी में XR Triluminos Pro और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स भी हैं, जो लो-रेजोल्यूशन कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में शो कर सकते हैं। गेमिंग में भी शानदार सोनी ने Bravia 3 II में गेमर्स के लिए भी कई खास फीचर्स को ऐड किया है। इन टीवी में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ चार फुल-बैंडविड्थ HDMI 2.
1 पोर्ट्स मिल रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप एक साथ कई डिवाइस जैसे गेमिंग कंसोल, साउंडबार आदि टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। साथ ही टीवी में ALLM , VRR और Auto HDR Tone Mapping जैसे फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हैं। Sony Bravia 3 II की कीमत Sony ने इस टीवी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 43-इंच के लिए $599 यानी लगभग 57,000 रुपये, 55-इंच के लिए $799 यानी लगभग 76,000 रुपये, 65-इंच के लिए $899 यानी लगभग 85,000 रुपये और 100-इंच वाले मॉडल के लिए $3,099 यानी लगभग 3 लाख रुपये रखी है। हालांकि भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें- Redmi का 100-इंच स्क्रीन वाला नया Smart TV लॉन्च, 4K रिजॉल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी
Smart TV 4K TV 120Hz Gaming XR Processor HDMI 2.1 Large Screen TV Mid-Range TV Sony TV New TV Launch
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Redmi का 6,300mAh की बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले भी है; कीमत 12,999 रुपये से शुरूRedmi 15A को भारत में लॉन्च किया गया है। ये कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6,300mAh की बैटरी और 32MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
Read more »
'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' शो बंद नहीं होगा: रिप्लेस होने की खबरों को चैनल ने बताया अफवाह; साल 2000 में शु...Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Not Ending, channel clarifies. Follow latest TV show updates.
Read more »
कांग्रेस बोली-गोवा सेक्स स्कैंडल में 100 से ज्यादा नाबालिग पीड़ित: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा पार्षद का ब...Goa sex scandal latest updates: 100+ girls victims, 3-year network. Follow Dainik Bhaskar. इस मामले में साउथ गोवा के कर्चोरेम म्युनिसिपल काउंसिल के मेंबर सुशांत नाइक के बेटे 20 साल के सोहम को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
Read more »
बैंक अपने पास 100-मिलियन डॉलर से ज्यादा नहीं रख सकेंगे: रुपए में लगातार गिरावट को रोकने के लिए RBI का निर्द...RBI has directed banks to limit their Net Open Position (NOP-INR) to $100 million per day by April 10, 2026. This move aims to reduce speculative trading and stabilize the Indian rupee, which hit a record low of ₹94.84 against the US dollar amid Middle East tensions and rising oil prices.
Read more »
नेताओं-कर्मियों की संपत्ति जांच, मंत्रालयों की संख्या में कटौती... नेपाल सरकार का '100 डे प्लान' सेटनेपाल में बालेन शाह सरकार ने 100 दिनों का बड़ा सुधार एजेंडा पेश करते हुए प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव की शुरुआत की है. भ्रष्टाचार पर सख्ती, संपत्ति जांच, मंत्रालयों में कटौती और शिक्षा संस्थानों से राजनीति हटाने जैसे फैसले लिए गए हैं.
Read more »
हिट हुआ था अमाल मलिक का गाना, कमाए 100 करोड़, फिर भी सिंगर के हाथ रह गए खालीअमाल मलिक ने बताया कि 2020 से रॉयल्टी सिस्टम लागू तो हो गया है, लेकिन गाने के मास्टर राइट्स अब भी ज्यादातर लेबल के पास ही रहते हैं. अपनी पर्सनल कमाई का ब्योरा देते हुए अमाल ने बताया कि प्रोडक्शन खर्च और टीम को पेमेंट करने के बाद उनके हाथ में बहुत कम पैसा बचता है.
Read more »
