Dhanbad Ram Navami Processionः धनबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, लेकिन पुराना बाजार में शौर्य प्रदर्शन के दौरान 25 खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद कोयलांचल में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शुक्रवार की शाम शहर में रामनवमी का अखाड़ा निकाला गया, जिसमें उत्साह के साथ शौर्य प्रदर्शन किया गया। इस दौरान धनबाद के पुराना बाजार में 25 खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो खिलाड़ियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल खिलाड़ियों का इलाज पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, रोटरी क्लब साउथ, मारवाड़ी युवा मंच और पुराना बाजार चेंबर द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में किया गया। वहीं, दो खिलाड़ियों को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण पाटलिपुत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न मोहल्लों से लगभग दो दर्जन से अधिक अखाड़ा दल गाजे-बाजे के साथ पुराना बाजार पहुंचे थे। यहां खिलाड़ी तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक शस्त्रों से हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या शस्त्रों के आपसी टकराव के कारण खिलाड़ी एक-एक कर चोटिल होने लगे। कुल 25 लोग इस दौरान घायल हुए। रामनवमी के मद्देनजर पुराना बाजार में पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, रोटरी क्लब और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चार अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए गए थे। मामूली रूप से घायल खिलाड़ियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया, जबकि दो खिलाड़ियों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। इस सेवा कार्य में डॉ.
निर्मल ड्रोलिया, डॉ. सतीश चंद्र, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. निखिल ड्रोलिया, विनोद प्रसाद गुप्ता, राकेश बरनवाल, विक्रम, शिवम, सोनू, अजय, मुकेश, दिनेश, संजय और सुरेंद्र आदि ने अहम भूमिका निभाई।
Ram Navami Procession Purana Bazar Dhanbad Martial Arts Display Injuries Traditional Weapons Accident Patliputra Hospital Medical Camps Dhanbad Jharkhand News Dhanbad Injuries Ram Navami Festival Dhanbad News Dhanbad Latest News Dhanbad News In Hindi Dhanbad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ram Navami 2026 Vastu Upay: राम नवमी के दिन करें ये खास उपाय, मिलेगा रामलला का आशीर्वाद, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वादRam Navami 2026 Vastu Upay: राम नवमी 27 मार्च को मनाई जा रही है. इस दिन प्रभु राम की कृपा पाने के लिए नवमी के दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए. धर्म-कर्म
Read more »
Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी इन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी व्यापार में खुशखबरीRam Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहे शुभ योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा फलदायी रहने वाले हैं. जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में सफलता और जीवन में नई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.
Read more »
Ram Navami 2026: राम नवमी पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन उपायों से चमक उठेगी किस्मतराम नवमी Ram Navami 2026 हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम की पूजा का विधान है।
Read more »
Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला पहनेंगे विशेष पीतांबर, डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताई वस्त्रों की खासियतRam Navami 2026: अयोध्या में राम नवमी 2026 पर रामलला विशेष पीतांबर परिधान में दर्शन देंगे. डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कैसे भारतीय हैंडलूम, सात रंगों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से तैयार होते हैं भगवान के दिव्य वस्त्र. उत्तर प्रदेश
Read more »
Ram Navami 2026: रामनवमी के दिन पढ़ें श्रीराम स्तुति, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्यRam Navami 2026: राम नवमी 2026 का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा. यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बेहद खास माना जाता है. इस मौके पर श्रीराम स्तुति का पाठ करना शुभ होता है और जीवन में सुख-शांति लाने वाला माना जाता है. जानिए राम नवमी का महत्व और पढ़ें श्रीराम स्तुति.
Read more »
रामनवमी आज, पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से: राम मंदिर के मुख्य पुजारी से जानिए आसान पूजन विधि और आरती करने क...Ram Navami 2026; Ram Navami Muhurat, History, Importance And Significance - Follow Ram Navami story And All Information On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
