Ram Navami 2026: राम नवमी का पर्व आज देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह भगवान राम का जन्मोत्सव होता है. क्या आप जानते हैं प्रभु राम का पसंदीदा व्यंजन क्या है? चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि. लाइफ़स्टाइल धर्म-कर्म
" Ram Navami 2026 , Lord Ram's Drink Panakam Recipe : आज 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि की नवमी के साथ पूरे देश में राम नवमी का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है. अयोध्या में राम लला के जन्म की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं.
इस पावन त्योहार पर लोग राम लला की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उन्हें भोग भी लगाते हैं. अगर आप श्रीराम को उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाते हैं तो ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंगे. भगवान राम को पनाकम बहुत पसंद होता है. यह एक पेय पदार्थ है, जो उन्हें प्रसाद के रूप में भी अर्पित किया जाता है. आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में पनाकम बनाने की विधि क्या है.Advertisment पनाकम क्या है? पनाकम एक दक्षिण भारत का मशहूर पेय पदार्थ है. यह शरबत ठंडा और ताजगी से भरपूर होता है. मान्यता है कि भगवान राम को इसका सेवन करना काफी पसंद होता है. उनके जन्मदिन पर पनाकम विशेष रूप से बनाया जाता है और उन्हें अर्पित किया जाता है. इस पेय को आप भी घर में आसानी से बना सकते हैं. ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बन रहा ये खास शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा, मिलेगा धन लाभ पनाकम बनाने की सामग्री पानी आधा इंच अदरक 5 से 6 इलायची 4 से 5 काली मिर्च चुटकीभर केसर 60 ग्राम गुड़ तुलसी एक नींबू का रस बर्फ मिट्टी का मटका panakam recipe Photograph: पनाकम बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि पनाकम बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कुटनी में काली मिर्च, इलायची और अदरक को अच्छे से कूटना है. इसके बाद इस मसाले में थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पेस्ट जैसा तैयार कर लें. अब मिट्टी के मटके में पानी भरें और केसर की पंखुड़ियों को डालकर कुछ देर के लिए रख दें. इसके बाद गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़े करके मटके में डाल दें. अब मटके के पानी और गुड़ को मथनी की मदद से मसलें. जब गुड़ थोड़ा दरदरा हो जाए, तो कुछ मिनट के लिए पानी को रेस्ट पर छोड़ दें. इसके बाद कुटनी में पिसा मसाला, तुलसी के पत्ते और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसे छानकर गिलास में निकालें और बर्फ के टुकड़े डाल दें. पनाकम तैयार है. इसे पहले भगवान राम को भोग चढ़ाएं. इसके बाद आप भी इसे ग्रहण कर सकते हैं. रामलला को पसंद हैं ये व्यंजन पनाकम के अलावा भगवान राम को और भी कई व्यंजन पसंद आते हैं. कहते हैं जब राम जी का जन्म हुआ था तो दशरथ महल में खीर बनाई गई थी. इसलिए, राम जी को खीर प्रिय है. उन्हें दूध की रबड़ी भी पसंद है. श्रीराम जी को बेर, कंदमूल और शाक भी बहुत पसंद है. ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri Kalash Visarjan Date 2026: 27 या 28 मार्च... क्या है कलश विसर्जन की सही डेट? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और विधि"
Ram Lala Favourite Drink Panakam Panakam Recipe Ram Ji Favourite Drink Panakam Recipe Ram Navami Bhog Recipe Ram Navami Prasad Ram Navami 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिल्म सरकार 4 नहीं बनाएंगे राम गोपाल वर्मा: कहा- धुरंधर के बाद गैंगस्टर फिल्में नहीं चलेंगी, अमिताभ और अभिष...Mumbai Bollywood Filmmaker Ram Gopal Varma cancels shooting plans for Sarkar 4 with Amitabh and Abhishek Bachchan. Follow latest updates.
Read more »
फिल्म सरकार 4 नहीं बनाएंगे राम गोपाल वर्मा: कहा- धुरंधर के बाद गैंगस्टर फिल्में नहीं चलेंगी, अमिताभ और अभिष...Mumbai Bollywood Filmmaker Ram Gopal Varma cancels shooting plans for Sarkar 4 with Amitabh and Abhishek Bachchan. Follow latest updates.
Read more »
राम नवमी पर इन 7 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, बस ये छोटे उपाय करेंगे बेड़ापारवैदिक पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को राम नवमी Ram Navami 2026 Date मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के जीवन में बदलाव लाएगी।
Read more »
बंगाल में ‘चुनावी’ रामनवमी, हिंदुओं की हत्या मुद्दा: BJP-हिंदू संगठन 5 दिन जुलूस निकालेंगे, TMC भी तैयार, ब...West Bengal Ram Navami 2026 BJP TMC Rally Political Strategy; Follow West Bengal Assembly Election 2026, Trinamool Congress, Bharatiya Janata Party Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
Ram Navami 2026: राम नवमी पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन उपायों से चमक उठेगी किस्मतराम नवमी Ram Navami 2026 हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम की पूजा का विधान है।
Read more »
रामनवमी आज, पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से: राम मंदिर के मुख्य पुजारी से जानिए आसान पूजन विधि और आरती करने क...Ram Navami 2026; Ram Navami Muhurat, History, Importance And Significance - Follow Ram Navami story And All Information On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
