दक्षिण दिल्ली की महरौली-बदरपुर (MB) रोड पर लंबे समय से चल रही ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए 1,471 करोड़ रुपये का इंटीग्रेटेड एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है।
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली की सबसे भीड़-भाड़ वाली सड़कों में गिने जाने वाली महरौली-बदरपुर रोड के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग को 1,471.1 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी और फंड को हरी झंडी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 12 किलोमीटर लंबा ट्रांजिट कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 6 लेन एलिवेटेड रोड और अंडरपास का नेटवर्क शामिल होगा, जिससे साकेत G ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक ट्रैफिक जाम कम करने का टारगेट है।MB रोड पर खत्म होगी जाम की समस्यायह परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर तैयार की जा रही है, ताकि सड़क और मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर तालमेल हो सके। MB रोड दिल्ली और NCR के प्रमुख इलाकों जैसे गुड़गांव और फरीदाबाद को जोड़ती है और महरौली, साकेत, खानपुर, तुगलकाबाद और पुल प्रह्लादपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इसके बावजूद लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यहां लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है।दो हिस्सों में बांटा गया है प्रोजेक्टअधिकारियों के अनुसार, प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा साकेत G ब्लॉक से संगम विहार तक होगा, जहां DMRC डिजाइन और निर्माण करेगा, जबकि दूसरा हिस्सा मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक फैला होगा। अब पूरे एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम ‘डिपॉजिट वर्क’ मॉडल पर DMRC को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले की योजना के तहत करीब 60% काम पहले ही पूरा हो चुका है, जिससे प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।दिल्ली के पल्यूशन लेवल में भी आएगी गिरावटइस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत और प्रदूषण में गिरावट जैसे फायदे भी मिलेंगे। बेहतर रोड डिजाइन और ग्रेड सेपरेशन से सड़क सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉरिडोर दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले मार्गों में से एक पर सफर को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद बना सकता है।.
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली की सबसे भीड़-भाड़ वाली सड़कों में गिने जाने वाली महरौली-बदरपुर रोड के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग को 1,471.1 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी और फंड को हरी झंडी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 12 किलोमीटर लंबा ट्रांजिट कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 6 लेन एलिवेटेड रोड और अंडरपास का नेटवर्क शामिल होगा, जिससे साकेत G ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक ट्रैफिक जाम कम करने का टारगेट है।MB रोड पर खत्म होगी जाम की समस्यायह परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर तैयार की जा रही है, ताकि सड़क और मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर तालमेल हो सके। MB रोड दिल्ली और NCR के प्रमुख इलाकों जैसे गुड़गांव और फरीदाबाद को जोड़ती है और महरौली, साकेत, खानपुर, तुगलकाबाद और पुल प्रह्लादपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इसके बावजूद लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यहां लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई है।दो हिस्सों में बांटा गया है प्रोजेक्टअधिकारियों के अनुसार, प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा साकेत G ब्लॉक से संगम विहार तक होगा, जहां DMRC डिजाइन और निर्माण करेगा, जबकि दूसरा हिस्सा मां आनंदमयी मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक फैला होगा। अब पूरे एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम ‘डिपॉजिट वर्क’ मॉडल पर DMRC को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले की योजना के तहत करीब 60% काम पहले ही पूरा हो चुका है, जिससे प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।दिल्ली के पल्यूशन लेवल में भी आएगी गिरावटइस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत और प्रदूषण में गिरावट जैसे फायदे भी मिलेंगे। बेहतर रोड डिजाइन और ग्रेड सेपरेशन से सड़क सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉरिडोर दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले मार्गों में से एक पर सफर को तेज, सुरक्षित और ज्यादा भरोसेमंद बना सकता है।
Mb Road Elevated Corridor South Delhi Traffic Congestion Delhi Pwd Elevated Road Approval South Delhi Infrastructure Development Delhi Ncr Connectivity Improvement Gurugram Faridabad Road Link Delhi Urban Mobility Delhi Project Smart Transport Corridor Delhi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: नशे में पिता ने 12 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डालाबुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र में 12 वर्षीय पूजा की पिता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि बच्ची ने दुकान से बिना बताए टॉफी ले ली थी, जिससे गुस्साए पिता ने बेरहमी से पिटाई की. गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है.
Read more »
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी गठित, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गएअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डेढ़ साल बाद हिमाचल प्रदेश में अपनी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के बाद सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस पुनर्गठन से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद...
Read more »
देहरादून हवाई अड्डे से 12 शहरों के लिए 34 नई उड़ानें, ग्रीष्मकालीन शेड्यूल किया जारीदेहरादून हवाई अड्डे के लिए ग्रीष्मकालीन उड़ान शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें कुल 34 उड़ानें शामिल हैं।
Read more »
झाँसी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 12 दिन से फरार बदमाश नदीम, पैर में लगी गोलीनगरिया कुआँ के पास सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। नदीम ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।
Read more »
एक अप्रैल से बदल जाएगी खाद्य कारोबार की लाइसेंस और पंजीकरण व्यवस्था... यह है अपडेटएक अप्रैल से खाद्य कारोबारियों के लिए लाइसेंस और पंजीकरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पंजीकरण की वार्षिक टर्नओवर सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.
Read more »
मासिक राशिफल दिसंबर 2025: अप्रैल में ग्रहों का गोचर और 12 राशियों पर प्रभावसाल के चौथे महीने अप्रैल में ग्रहों की चाल बदलने वाली है, जिससे सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और शनि के गोचर से मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन में बदलाव आएंगे।
Read more »
