UP: नशे में पिता ने 12 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

बुलंदशहर News

UP: नशे में पिता ने 12 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला
नरौरापिता ने हत्याबेटी की मौत
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 136%
  • Publisher: 63%

बुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र में 12 वर्षीय पूजा की पिता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि बच्ची ने दुकान से बिना बताए टॉफी ले ली थी, जिससे गुस्साए पिता ने बेरहमी से पिटाई की. गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना नरोरा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव रतनपुर में एक पिता ने कथित तौर पर अपनी 12 वर्षीय बेटी पूजा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ेंजानकारी के मुताबिक, मृतक बच्ची की मां आरती ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति पुष्पेंद्र नशे का आदी है और दूध बेचने का काम करता है. वह अक्सर नशे में घर आकर मारपीट करता था. गुरुवार को वह गांव की एक दुकान पर गया, जहां दुकानदार ने बताया कि उसकी बेटी पूजा टॉफी का डिब्बा बिना पैसे दिए ले गई थी.यह सुनते ही आरोपी गुस्से से भर गया और शाम करीब पांच बजे घर पहुंचकर बेटी को लकड़ी के डंडे से पीटना शुरू कर दिया.यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में सिर के बाल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने ₹1 लाख के बालों के साथ पांच शातिर दबोचेमां ने बचाने की कोशिश, नहीं रुका पितामां आरती ने कई बार बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी बीच से हटा दिया. डंडे से सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद पूजा बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बावजूद पिता ने दरवाजा बंद कर दिया और बच्ची को उसी हालत में घर में पड़ा रहने दिया. Advertisement बाद में मां ने बेटी के कपड़े बदले और उसकी हालत गंभीर बताते हुए पिता से अस्पताल ले जाने को कहा. आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया, लेकिन रात में जब बच्ची की हालत और बिगड़ी तो वह घर से बाहर निकल गया.मां के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा खोलकर बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पोस्टमार्टम में सामने आईं कई चोटेंसूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर 10 से 12 चोटों के निशान मिले हैं और सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है.सीओ डिबाई मधु कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

नरौरा पिता ने हत्या बेटी की मौत टॉफी विवाद डंडे से पिटाई बच्ची की हत्या घरेलू हिंसा यूपी क्राइम पुलिस जांच पोस्टमार्टम फरार आरोपी रतनपुर गांव पारिवारिक विवाद हत्या केस Bulandshahr Narora Father Murders Daughter Dies Toffee Dispute Beating With Stick Girl Murdered Domestic Violence UP Crime Police Investigation Postmortem Absconding Accused Ratanpur Village Family Dispute Murder Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक्‍शन में सरकार: बरेली मंडल में 12 पुलों के लिए ₹20.05 करोड़ की भारी भरकम मंजूरी, अब शुरू होगा कामएक्‍शन में सरकार: बरेली मंडल में 12 पुलों के लिए ₹20.05 करोड़ की भारी भरकम मंजूरी, अब शुरू होगा कामसरकार ने बरेली मंडल में 12 पुलों के निर्माण के लिए 20.05 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 4.
Read more »

रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक आज: तीन घंटे ज्यादा होंगे दर्शन, अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में मनेगा राम ज...रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक आज: तीन घंटे ज्यादा होंगे दर्शन, अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में मनेगा राम ज...अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में रामजन्मोत्सव आज 10 लाख श्रद्धालु शामिल होंगे दोपहर 12 बजे होगा सूर्यतिलक Ram Janmotsav will be celebrated in 10,000 temples in Ayodhya today with 10 lakh devotees participating. Surya Tilak will be performed at 12 noon.
Read more »

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और ओला की चेतावनीबिहार में मौसम का यू-टर्न: 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और ओला की चेतावनीबिहार में मौसम बदलने वाला है, 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
Read more »

महाराष्ट्र: अहिल्यनगर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई घायल, 10-12 लोगों पर FIRमहाराष्ट्र: अहिल्यनगर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई घायल, 10-12 लोगों पर FIRमहाराष्ट्र के अहिल्यनगर में राम नवमी के जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Read more »

बच्चों की फौज लेगी खामेनेई की मौत का बदला? ईरान की सेना में 12 साल के मासूमों की भर्ती शुरूबच्चों की फौज लेगी खामेनेई की मौत का बदला? ईरान की सेना में 12 साल के मासूमों की भर्ती शुरूईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने सुरक्षा और युद्ध सहायता कार्यों के लिए न्यूनतम आयु सीमा घटाकर 12 वर्ष कर दी है।
Read more »

पटना समेत 5 जिलों में आधी रात आंधी-बारिश: आज 38 जिलों में अलर्ट; नितिन नवीन से 200 मीटर दूर गिरा गेट, पोस्ट...पटना समेत 5 जिलों में आधी रात आंधी-बारिश: आज 38 जिलों में अलर्ट; नितिन नवीन से 200 मीटर दूर गिरा गेट, पोस्ट...Bihar Weather Alert 2026: 12 districts under orange alert for thunderstorms, lightning. Follow Dainik Bhaskar for latest updates. पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:57:14