अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में रामजन्मोत्सव आज 10 लाख श्रद्धालु शामिल होंगे दोपहर 12 बजे होगा सूर्यतिलक Ram Janmotsav will be celebrated in 10,000 temples in Ayodhya today with 10 lakh devotees participating. Surya Tilak will be performed at 12 noon.
तीन घंटे ज्यादा होंगे दर्शन, अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में मनेगा राम जन्मोत्सवअयोध्या में आज 10 हजार मंदिरों में रामनवमी मनाई जाएगी। खास आयोजन राम मंदिर में होगा। यहां दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इस दौरान करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी।आम दिनों के मुकाबले 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए तीन घंटा ज्यादा समय मिलेगा। आम दिनों में दर्शन का समय सुबह 6:30 से रात 9:30 तक रहता है। रामनवमी पर श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सूर्य तिलक से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद तक वीआईपी एंट्री पर रोक रहेगी। आरती पास धारकों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने एक अलग से लाइन की व्यवस्था की है। रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक वैज्ञानिक पद्धति से होगा। बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने 24 मार्च को राम मंदिर में लगाए गए उपकरणों का परीक्षण किया था। तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ.
अनिल मिश्र ने बताया कि उपकरणों के सहारे दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य की किरणें परावर्तित होकर भगवान के ललाट पर पड़कर तिलक का स्वरूप धारण करेंगी। इसे 4 मिनट तक देखा जा सकेगा।2024 में रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ था। यह दौरान की तस्वीर है।यह रामलला के सूर्य तिलक के दौरान की 2024 की तस्वीर है।अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 1000 से ज्यादा CCTV से मॉनिटरिंग हो रही है। ड्रोन से निगरानी का ट्रायल भी हो चुका है। राम जन्मभूमि के SP बलरामाचारी दुबे ने कहा- त्योहार के दौरान की व्यवस्थाओं के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों से बात हो गई है। परिसर के आसपास स्थित भवनों पर भी सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रयागराज में महाकुंभ में ड्यूटी कर चुकी फायर टेंडर की टीम को बुलाया गया है। चूंकि लोग सरयू स्नान के लिए भी जाते हैं, इसलिए घाट और नदी में SDRF और NDRF जिम्मेदारी संभालेगी। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने कहा कि भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के साथ PAC और सिविल पुलिस तैनात रहेगी। डीएम निखिल टीकाराम पुंडे ने बताया- श्रद्धालु ज्यादा होंगे। उन्हें दर्शन करने के दौरान दिक्कत न हो, हमारा इस पर फोकस है। VIP पास कैंसिल कर दिए गए हैं। जगह-जगह LED स्क्रीन लगाकर दर्शन कराए जा रहे हैं। रामनवमी पर सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता रहेगी। एक दिन पहले 26 मार्च को कमांडो ने मंदिर परिसर की सुरक्षा चेक की।पर शेड लगाए गए हैं। श्रद्धालु इस मार्ग से होकर हनुमानगढ़ी और कनक भवन दर्शन के लिए जाते हैं, जहां लंबी लाइनें लगती हैं। रामनवमी पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। अभी हर दिन 70 हजार श्रद्धालु दर्शन करते हैं।पर कैनोपी लगाई गई है। यह मार्ग राम मंदिर के लिए जाता है। रामनवमी पर लाल कारपेट भी बिछाया गया है। टेंट और शामियाना भी लगाया गया है। प्रशासन की तरफ से भक्तों को फल बांटे जाएंगे।पर भी रेड कारपेट बिछाई गई है। यह पथ श्रृंगार घाट से श्रीराम हॉस्पिटल तक जाता है। राम दर्शन के बाद भक्त अंगद टीला से होते हुए यही पथ पर आकर निकलते हैं। श्रद्धालुओं के लिए 200 स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है।राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया- रामलला के जन्म के बाद उन्हें 56 तरह के व्यंजन का भोग लगेगा। इसमें फलाहार, कुट्टू के आटा की पंजीरी, सिंघाड़े के आटा से तैयार की गई पंजीरी, धनिया और राम दाना की पंजीरी से भोग लगाया जाएगा। यह सब करीब 10 क्विंटल होगा, जो बाद में श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा।हर दिन खुरचन पेड़ा का भोग लगता है। जन्म के बाद भी उन्हें इसका भोग लगाया जाएगा।रामनवमी पर भगवान श्रीराम को हलवा का भोग लगता है।रामलला का शुक्रवार सुबह 9 बजे दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, नारियल पानी और चंदन से अभिषेक किया जाएगा। जन्म लेने के बाद रामलला को स्वर्ण जड़ित पीतांबर वस्त्र पहनाए जाएंगे। कुर्ता और धोती को तैयार करने में 2 महीने का समय लगा है। इसमें सोने और चांदी के तारों से कढ़ाई की गई है। रामलला सिर पर सोने का मुकुट और स्वर्ण आभूषण पहनेंगे। उनके मुकुट में कई हीरे जड़े हैं। उनके हाथों में सोने का धनुष-बाण होगा। माथे पर हीरे और माणिक जड़ित तिलक होगा। रामनवमी पर फूलों से गर्भगृह को सजाया गया है।IIT रुड़की ने तैयार किया है खास सिस्टम सूर्य तिलक के लिए IIT रुड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक खास ऑप्टो मैकेनिकल सिस्टम तैयार किया है। इसमें मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी। दर्पण से 90 डिग्री पर परावर्तित होकर ये किरणें एक पीतल के पाइप में जाएंगी। पाइप के छोर पर एक दूसरा दर्पण लगा है। इस दर्पण से सूर्य किरणें एक बार फिर से परावर्तित होंगी और पीतल की पाइप के साथ 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी। दूसरी बार परावर्तित होने के बाद सूर्य किरणें लंबवत दिशा में नीचे की ओर चलेंगीं। किरणों के इस रास्ते में एक के बाद एक तीन लेंस पड़ेंगे, जिनसे इनकी तीव्रता और बढ़ जाएगी। इसके बाद लंबवत पाइप जाती है। लंबवत पाइप के दूसरे छोर पर एक और दर्पण लगा है। बढ़ी हुई तीव्रता के साथ किरणें इस दर्पण पर पड़ेंगी और दोबारा 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी। 90 डिग्री पर मुड़ी ये किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। इस तरह से राम लला का सूर्य तिलक पूरा होगा। सूर्य किरणों का यह तिलक 75 मिमी के गोलाकार रूप में होगा। दोपहर 12 बजे सूर्य किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। करीब चार मिनट तक किरणें रामलला के मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी।हिमाचल में 28-30 मार्च तक भारी बारिश-बर्फबारी के आसाररुद्रप्रयाग-पिथौरागढ़ में बारिश, 5 जिलों में बर्फबारी के आसारसीकर में वेस्टर्न-डिस्टर्बेंस से 4 दिन गर्मी से मिलेगी राहतगाजियाबाद में तेज धूप खिली, तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ादानापुर से लेकर पटना सिटी तक जलजमाव से मिलेगी राहत31 मार्च तक झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट इस डेट में हो सकता है जारी, फेल स्टूडेंट्स दोबारा दे सकेंगे एग्जामसीबीएसई 10th बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 10 अप्रैल के बाद जारी किया जा सकता है। 2nd फेज की परीक्षाएं मई में वहीं रिजल्ट जून में जारी होगा।
Read more »
क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान-नेपाल-बांग्लादेश से जुड़ा इंटरनेशनल हथियार तस्करी मॉड्यूल किया ध्वस्त, 10 गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। जिसमें 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
छत्तीसगढ़ के 4.95 लाख भूमिहीन मजदूरों के खाते में आए 10-10 हजार, ऐसे चेक करें स्टेटसदीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना: छत्तीसगढ़ की इस अहम योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे गए हैं।
Read more »
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुईलगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई
Read more »
आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों की सैलरीआईपीएल 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाली लीग की सभी 10 टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं।
Read more »
गांव से पहाड़ और द्वीपों को जोड़ने में जुटी सरकार, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 100 नए एयरपोर्टकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में देश में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
Read more »
