बिहार में मौसम का यू-टर्न: 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और ओला की चेतावनी

मौसम News

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और ओला की चेतावनी
बिहार मौसमऑरेंज अलर्टआंधी-बारिश
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

बिहार में मौसम बदलने वाला है, 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

Bihar/Jharkhand Breaking News Live: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट , आंधी-बारिश और ओला की चेतावनी, जानें लाइव अपडेट्सBihar & Jharkhand Latest Hindi News Today, 27 March 2026: बिहार में चिलचिलाती धूप के बीच अब मौसम के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार से लेकर रविवार तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, सक्रिय हो रहे नए सिस्टम के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग ने गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। नवभारत टाइम्स के इस पेज पर आपको बिहार-झारखंड की तमाम बड़ी और अहम खबरें मिल रही हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।पटना मौसम केंद्र ने शुक्रवार को विशेष रूप से राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य भागों के 12 जिलों के लिए ' ऑरेंज अलर्ट ' जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम में अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सावधानी का स्तर बढ़ाते हुए पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इन जिलों में स्थानीय स्तर पर मौसम काफी उग्र हो सकता है। शेष बिहार में भी छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर 29 मार्च तक जारी रहने का अनुमान है।राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35.

2 डिग्री और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम में 0.5 डिग्री की गिरावट देखी गई। शनिवार को भी राजधानी समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश से पारे में गिरावट आने की उम्मीद है।बिहार का अधिकतम तापमान गुरुवार को 29.9 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का मानना है कि आज से तीन दिनों तक चलने वाली इस आंधी-पानी से आम लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन वायुमंडल की अस्थिरता बनी रहेगी।मौसम का बदलता रूख आम जनजीवन के लिए भले ही राहत भरा हो, लेकिन किसानों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तेज हवा और ओलावृष्टि से रबी की फसलों और फलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को तैयार फसलों को सुरक्षित करने की सलाह दी है। Bihar/Jharkhand Latest News Today Live, बिहार-झारखंड की ताजा खबर: बिहार में मौसम का मिजाज आज फिर बदल गया है। 27 से 29 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन किसानों के लिए ये चिंता का विषय है। नवभारत टाइम्स के इस पेज पर आपको बिहार-झारखंड की तमाम बड़ी और अहम खबरें मिल रही हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

बिहार मौसम ऑरेंज अलर्ट आंधी-बारिश ओलावृष्टि मौसम विभाग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महराजगंज में 13.40 करोड़ से तैयार नवीन उपमंडी, आवंटन का इंतजारमहराजगंज में 13.40 करोड़ से तैयार नवीन उपमंडी, आवंटन का इंतजारमहराजगंज में 12 एकड़ भूमि पर 13.40 करोड़ रुपये की लागत से नवीन उपमंडी स्थल का निर्माण पूरा हो गया है। यह अत्याधुनिक मंडी अब संचालन की प्रतीक्षा में है।
Read more »

भारत-ताइवान का व्यापार 2025 में 17 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर के पारभारत-ताइवान का व्यापार 2025 में 17 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर के पारभारत-ताइवान का व्यापार 2025 में 17 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर के पार
Read more »

1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, बायबैक ऑफर में शेयर बेचने से कमाई पर देना होगा 12% फ्लैट सरचार्ज1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, बायबैक ऑफर में शेयर बेचने से कमाई पर देना होगा 12% फ्लैट सरचार्जShare Buyback Tax: लोकसभा ने फाइनेंस बिल 2026 में 32 संशोधनों को मंजूरी दे दी है। अब शेयर बायबैक से होने वाली कमाई पर 12% का फ्लैट सरचार्ज लगेगा।
Read more »

यूपी जल जीवन मिशन: घटिया काम पर 26 इंजीनियरों पर एक्शन, 12 सस्पेंडयूपी जल जीवन मिशन: घटिया काम पर 26 इंजीनियरों पर एक्शन, 12 सस्पेंडयूपी सरकार ने जल जीवन मिशन में खराब काम और शिकायतों की अनदेखी के चलते 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 12 को निलंबित कर दिया गया है, जबकि अन्य के खिलाफ जांच, नोटिस और तबादले जैसी कार्रवाई की गई है। यह हाल के समय में इस योजना पर की गई सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है।
Read more »

कानपुर देहात में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, हत्यारे पति को 12 साल बाद उम्रकैद की सजाकानपुर देहात में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, हत्यारे पति को 12 साल बाद उम्रकैद की सजाकानपुर देहात के रूरा स्थित शाही गांव में 12 साल पहले हुई महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
Read more »

एक्‍शन में सरकार: बरेली मंडल में 12 पुलों के लिए ₹20.05 करोड़ की भारी भरकम मंजूरी, अब शुरू होगा कामएक्‍शन में सरकार: बरेली मंडल में 12 पुलों के लिए ₹20.05 करोड़ की भारी भरकम मंजूरी, अब शुरू होगा कामसरकार ने बरेली मंडल में 12 पुलों के निर्माण के लिए 20.05 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 4.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:41:12