सरकार ने बरेली मंडल में 12 पुलों के निर्माण के लिए 20.05 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 4.
जागरण संवाददाता, बरेली। मंडल में 12 पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन ने 20.05 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृत कर निर्माण कार्य आरंभ कराने के लिए 4.01 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। स्वीकृत परियोजनाओं में बरेली की दो, पीलीभीत की चार जबकि शाहजहांपुर और बदायूं की तीन-तीन परियोजनाएं शामिल हैं। बरेली जिले में नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रिछौला चौधरी से वरा बरौर मार्ग पर ग्राम अटंगा में नकटिया नदी पर पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 4.
28 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर कर 85.62 लाख रुपये आवंटित किया गया है। ग्राम खल्लपुर से हृदयपुर मार्ग पर पुलिया, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 2.49 करोड़ की परियोजना स्वीकृत कर कार्य आरंभ कराने के लिए 49.86 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बदायूं में शाहबाद-बिसौली-कछला गंगा घाट मार्ग पर भोजपुर के पास रपटा के स्थान पर पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1.29 करोड़ स्वीकृत कर 25.98 लाख रुपये आवंटित किया गया है। हरदतपुर औरांगाबाद टप्पा जामनी मार्ग से नगला वरन मार्ग पर पुलिया के लिए 44.74 लाख मंजूर कर 8.95 लाख रुपये जारी किए गए हैं। गुलाबगंज से उलाईखेड़ा खाम मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 64.99 लाख रुपये स्वीकृत कर 13 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। पीलीभीत में कटैया नवादा के मध्य पनगहली नदी के पूरक नाला पर पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1.72 करोड़ स्वीकृत कर 34.45 लाख रुपये जारी किया गया है। बनकटी सैजना मार्ग पर सैजिनया के सढ़िया नदी पर आरसीसी पुलिया, एप्रोच एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 92.27 लाख रुपये की मंजूरी देकर कार्य आरंभ कराने के लिए 18.45 लाख रुपये आवंटित किया गया है। माधोटांडा-कलीनगर-शाहगढ-आसाम मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 1.93 करोड़ स्वीकृत कर 38.72 लाख रुपये जारी किया गया है। ग्राम बबूरा भदेनकंजा मन्निया में गुरुद्वारा सिखसभा मानपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 71.99 लाख रुपये मंजूर कर 14.40 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। शाहजहांपुर में मझिया से ढकियारघा मार्ग पर लघु सेतु के लिए 73.39 लाख मंजूर कर 14.68 लाख रुपये जारी किया गया है। निगोही रेलवे फाटक से हरिकिशन मार्ग पर खिरिया में पुल के लिए 4.04 करोड़ स्वीकृत कर 80.85 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। ढकाधनश्याम से भित्तिया मार्ग पर लघु सेतु के लिए 80.68 लाख रुपये स्वीकृत कर 16.14 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंताओं को टेंडर कराकर शीघ्र निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- बरेली के IVRI में बन रहा देश का पहला 'कैनाइन सेंटर', अब कुत्तों की बीमारियों और व्यवहार पर होगा हाईटेक शोध
Uttar Pradesh Infrastructure Bridge Construction UP Bareilly Division Development Pilibhit Bridge Projects Shahjahanpur Bridges Badaun Bridge Construction PWD Projects Uttar Pradesh Infrastructure Funding Bareilly City Bridge Construction India Bareilly Division Projects Government Funding For Bridges 12 Bridge Construction Bareilly Pilibhit Badaun Public Works Department Tenders UP Rs 20.05 Crore Road Projects Bareilly Nakatiya River Bridge Attanga Bareilly Bareilly Bridge Construction Government Funding Projects Road Development UP 12 Bridge Projects Bareilly Division Naktiya River Bridge Bareilly Funding Pilibhit Shahjahanpur Budaun Culverts Public Works Department Tenders Bareilly News Bareilly Latest News Bareilly News In Hindi Bareilly Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की सुचारू आपूर्ति के लिए एक्शन में योगी सरकार, 16 गिरफ्तार; 185 पर केसयोगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 12 मार्च से अब तक 12,732 निरीक्षण किए गए।
Read more »
भारत-ताइवान का व्यापार 2025 में 17 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर के पारभारत-ताइवान का व्यापार 2025 में 17 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर के पार
Read more »
गुजरात सरकार की शानदार योजना, आदिवासी बेटियों की शादी पर मिलेंगे 12 हजार रुपयेदिवासी समाज की बेटियों के कल्याण के लिए गुजरात सरकार यह खास योजना चला रही है. इसमें शादी के समय प्रति जोड़ा 12,000 रुपये की मदद दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें जैसे आय सीमा और उम्र का पालन करना जरूरी है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है ताकि आसानी हो.
Read more »
जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही-लेटलतीफी बरतने वाले 26 इंजीनियरों-कर्मियों पर कार्रवाई, 12 सस्पेंडउत्तर प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहे ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने काम में लापरवाही बरतने वाले इंजिनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
Read more »
दिल्ली समेत 70 एयरपोर्ट से हटेंगे 12 हजार CISF जवान, तैनात किए जाएंगे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने 70 से अधिक एयरपोर्ट का सिक्योरिटी रिव्यू किया है। इस रिव्यू के बाद दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट समेत कई एयरपोर्ट पर तैनात करीब 12 हजार CISF जवानों को हटाया जा सकता है। इसके लिए BCAS ने एक लिस्ट तैयार की है।
Read more »
1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, बायबैक ऑफर में शेयर बेचने से कमाई पर देना होगा 12% फ्लैट सरचार्जShare Buyback Tax: लोकसभा ने फाइनेंस बिल 2026 में 32 संशोधनों को मंजूरी दे दी है। अब शेयर बायबैक से होने वाली कमाई पर 12% का फ्लैट सरचार्ज लगेगा।
Read more »
