Badaun EOW Action: बदायूं में पांच करोड़ रुपये गबन के मामले में सात साल बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ईओडब्लू की ओर से बड़ा एक्शन सामने आया है।
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पांच करोड़ रुपये गबन केस के मास्टरमाइंड को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आर्थिक अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश के आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बदायूं जिले दातागंज उप-कोषागार में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उप-लेखाकार को आखिरकार अरेस्ट कर लिया गया। करीब 7 सात पुराने इस मामले में यह गिरफ्तारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गिरफ्तारी से घोटाले की परतें खुलने की उम्मीद है।जानकारी के मुताबिक, जिले के दातागंज उप-कोषागार में स्टाम्प बिक्री से प्राप्त लगभग 5.
08 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि को राजकीय कोष में जमा नहीं किया गया था। जांच में सामने आया कि यह रकम योजनाबद्ध तरीके से गबन कर ली गई। वर्ष 2019 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच EOW को सौंप दी गई।अन्य कर्मियों पर भी शकसूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यह चला कि इस पूरे खेल में कुछ अन्य तत्कालीन कर्मियों की भी मिलीभगत हो सकती है। सरकारी धन हड़पने के लिए सुनियोजित साजिश रचे जाने का भी अनुमान है। मुख्य आरोपी राजेश सागर उस समय उप-लेखाकार के पद पर तैनात था। घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। वह लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। EOW की लखनऊ टीम ने अपने लगातार निगरानी और सटीक सूचना तंत्र के आधार पर 29 मार्च 2026 को बदायूं शहर स्थित थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से आरोपी को धर-दबोचा। राजेश सागर की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। इससे मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।कांड की परतें खुलने की उम्मीदEOW के अधिकारियों का कहना है कि इस गबन कांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जल्द ही अन्य कुछ गिरफ्तारियां संभव हैं। बरहाल, EOW की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि गबन कांड केस की परतें खुलने से कुछ अधिकारी भी इसकी जद में आ सकते हैं।
Badaun Eow Action On 5 Crore Embezzlement Case Badaun Dataganj Sub Treasury Gaban Case Badaun Eow Arrested Sub Accountant Badaun Crime News Badaun News बदायूं में उप लेखाकार राजेश सागर अरेस्ट बदायूं 5 करोड़ गबन केस में ईओडब्लू का एक्शन बदायूं न्यूज यूपी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु सहित 19 प्रोफेसरों पर EOW ने स्कॉलरशिप घोटाले में दर्ज मामलामध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर है। जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु अविनाश तिवारी समेत कुल 19 प्रोफेसरों पर EOW ने स्कॉलरशिप घोटाले में मामला दर्ज किया है।
Read more »
जिस संपत्ति को गिरवी रख लिया था लोन, उसी पर दोबारा धोखे से लिया 1 करोड़ से ज्यादा का कर्ज, कपल अरेस्टओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुधवार को भुवनेश्वर के पाटिया इलाके से एक दंपती को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया.
Read more »
New India Co-Operative Bank मामले के आरोपी Hitesh Mehta को पूछताछ के लिए EOW ऑफिस लाया गयाNew India Co-Operative Bank मामले के आरोपी Hitesh Mehta को पूछताछ के लिए EOW ऑफिस लाया गया।
Read more »
मुंबई पुलिस गिरफ्तार करते हैं न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में मुख्य आरोपी हितेश मेहतामुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के बाद मुख्य आरोपी हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »
हाथरस: मदरसा स्कॉलरशिप घोटाले में EOW ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 24 करोड़ रुपये से अधिक का गबनHathras EOW Action in Madrasa Scholarship Scam: हाथरस में 24 करोड़ से अधिक के छात्रवृति घोटाले के दो आरोपियों को ईओडब्लू की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक्शन पर खलबली है।
Read more »
यूपी में EOW का बड़ा एक्शन, वीडीओ भर्ती परीक्षा घोटाले में 6 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 21 गए जेलUP EOW Major Action: यूपी में ईओडब्लू ने वीडीओ भर्ती घोटाले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 21 के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
Read more »
