Ram Mandir: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रित

Hanuman Jayanti Ayodhya News

Ram Mandir: हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे 'बजरंगी', 50 साधु-संतों सहित 200 विशिष्ट मेहमान आमंत्रित
Ram Mandir EventHanuman Temple Flag HoistingVinay Katiyar Program
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 25 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 51%

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी अगुवाई ‘बजरंगी’ के नाम से विख्यात विनय कटियार करेंगे। कार्यक्रम में बजरंग दल से जुड़े अब तक के सभी पूर्व संयोजकों, 50 साधु-संतों सहित करीब 200 विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर आंदोलन में बजरंग दल के योगदान को देखते हुए यह आयोजन खास महत्व रखता है। माना जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से पहली बार इस तरह से बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को मंच देने के पीछे आंदोलन से जुड़े सभी घटकों को सम्मान और साथ लेकर चलने का संकेत छिपा है। बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी गौरतलब है कि बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट के गठन से लेकर मंदिर निर्माण तक आयोजित कई प्रमुख कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति नहीं रही। इस दौरान उनकी नाराजगी समय-समय पर बयानों में भी सामने आती रही, खासकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर दिए गए उनके बयान चर्चा में रहे। ऐसे में हनुमान जयंती के इस मंच पर विनय कटियार को प्रमुख भूमिका में आमंत्रित करना केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संगठनात्मक समन्वय और पुराने मतभेदों को पाटने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में बजरंग दल को मजबूत आधार देने वाले और वर्तमान में वित्त आयोग के चेयरमैन रहे जयभान सिंह पवैया को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बजरंग दल के संयोजक रहे प्रकाश शर्मा व सुरेंद्र जैन को भी आमंत्रित किया गया है। पवैया का राम मंदिर आंदोलन में विशेष योगदान विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार जयभान सिंह पवैया और कटियार दोनों संगठन के शीर्ष पदों पर रह चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बजरंग दल के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पवैया का राम मंदिर आंदोलन में विशेष योगदान रहा है। वर्ष 1995 में जब आतंकियों की धमकियों के चलते अमरनाथ यात्रा बाधित हुई थी, तब पवैया ने हजारों बजरंगियों के साथ यात्रा कर एक बड़ा संदेश दिया था। इसके बाद से यात्रा निरंतर जारी है। समग्र रूप से देखा जाए तो यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, योगदान के सम्मान और समन्वय का भी प्रतीक बनता नजर आ रहा है।.

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसकी अगुवाई ‘बजरंगी’ के नाम से विख्यात विनय कटियार करेंगे। कार्यक्रम में बजरंग दल से जुड़े अब तक के सभी पूर्व संयोजकों, 50 साधु-संतों सहित करीब 200 विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। राम मंदिर आंदोलन में बजरंग दल के योगदान को देखते हुए यह आयोजन खास महत्व रखता है। माना जा रहा है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से पहली बार इस तरह से बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को मंच देने के पीछे आंदोलन से जुड़े सभी घटकों को सम्मान और साथ लेकर चलने का संकेत छिपा है। बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी गौरतलब है कि बजरंग दल की स्थापना विनय कटियार ने की थी, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट के गठन से लेकर मंदिर निर्माण तक आयोजित कई प्रमुख कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति नहीं रही। इस दौरान उनकी नाराजगी समय-समय पर बयानों में भी सामने आती रही, खासकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर दिए गए उनके बयान चर्चा में रहे। ऐसे में हनुमान जयंती के इस मंच पर विनय कटियार को प्रमुख भूमिका में आमंत्रित करना केवल धार्मिक आयोजन भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे संगठनात्मक समन्वय और पुराने मतभेदों को पाटने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में बजरंग दल को मजबूत आधार देने वाले और वर्तमान में वित्त आयोग के चेयरमैन रहे जयभान सिंह पवैया को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके लिए बजरंग दल के संयोजक रहे प्रकाश शर्मा व सुरेंद्र जैन को भी आमंत्रित किया गया है। पवैया का राम मंदिर आंदोलन में विशेष योगदान विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार जयभान सिंह पवैया और कटियार दोनों संगठन के शीर्ष पदों पर रह चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर बजरंग दल के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पवैया का राम मंदिर आंदोलन में विशेष योगदान रहा है। वर्ष 1995 में जब आतंकियों की धमकियों के चलते अमरनाथ यात्रा बाधित हुई थी, तब पवैया ने हजारों बजरंगियों के साथ यात्रा कर एक बड़ा संदेश दिया था। इसके बाद से यात्रा निरंतर जारी है। समग्र रूप से देखा जाए तो यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, योगदान के सम्मान और समन्वय का भी प्रतीक बनता नजर आ रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ram Mandir Event Hanuman Temple Flag Hoisting Vinay Katiyar Program Bajrang Dal Ceremony Ayodhya Religious Event Sadhus Gathering Temple Trust Coordination Organizational Unity Event Special Guests Invitation Ayodhya News In Hindi Latest Ayodhya News In Hindi Ayodhya Hindi Samachar हनुमान जयंती अयोध्या राम मंदिर आयोजन हनुमान मंदिर ध्वजारोहण विनय कटियार कार्यक्रम बजरंग दल समारोह राम मंदिर परकोटा आयोजन साधु-संतों की उपस्थिति धार्मिक आयोजन अयोध्या संगठनात्मक समन्वय विशेष अतिथि आमंत्रण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रामनवमी आज, पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से: राम मंदिर के मुख्य पुजारी से जानिए आसान पूजन विधि और आरती करने क...रामनवमी आज, पूजा का मुहूर्त सुबह 11:15 से: राम मंदिर के मुख्य पुजारी से जानिए आसान पूजन विधि और आरती करने क...Ram Navami 2026; Ram Navami Muhurat, History, Importance And Significance - Follow Ram Navami story And All Information On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

₹200 करोड़ की GST चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, STF ने अहमदाबाद से एक आरोपी को दबोचा₹200 करोड़ की GST चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, STF ने अहमदाबाद से एक आरोपी को दबोचाएसटीएफ ने 200 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य अल्ताफ सोजतवाला को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है।
Read more »

Ram Mandir: रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक, रामनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सवRam Mandir: रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक, रामनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सवरामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह लगभग चार मिनट तक चला। विशेष
Read more »

शास्त्रों के अनुसार कैसा था भगवान राम का स्वरूप? जानें अनसुने रहस्यशास्त्रों के अनुसार कैसा था भगवान राम का स्वरूप? जानें अनसुने रहस्यवाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड में हनुमान जी ने माता सीता को भगवान श्री राम Lord Ram के दिव्य स्वरूप के बारे में विस्तार से बताया है। आइए यहां पढ़ते हैं।
Read more »

Dhanbad Ram Navami Processionः शौर्य प्रदर्शन के दाैरान 25 खिलाड़ी चोटिल, दो गंभीरDhanbad Ram Navami Processionः शौर्य प्रदर्शन के दाैरान 25 खिलाड़ी चोटिल, दो गंभीरDhanbad Ram Navami Processionः धनबाद में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, लेकिन पुराना बाजार में शौर्य प्रदर्शन के दौरान 25 खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर चोटें आईं और उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read more »

क्या ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन? आउटडेटेड J-6 को अटैक ड्रोन में बदला, खाड़ी में तैनातक्या ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन? आउटडेटेड J-6 को अटैक ड्रोन में बदला, खाड़ी में तैनातचीन ने अपने लगभग 200 पुराने शेनयांग J-6 लड़ाकू विमानों को अटैक ड्रोन में बदल दिया है। इन्हें ताइवान स्ट्रेट के पास छह एयर बेस पर तैनात किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:11:02