Chandigarh Blast: खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह ने किया BJP दफ्तर के बाहर बम ब्लास्ट, पोस्ट कर ली जिम्मेदारी

Chandigarh Blast News

Chandigarh Blast: खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह ने किया BJP दफ्तर के बाहर बम ब्लास्ट, पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
KhalistanKhalistani TerroristSukhjinder Singh Babbar
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर हुए बम धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि

भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर हुए बम धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने लेने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले के पीछे वही है। पोस्ट में आगे लिखा गया कि भारतीय सिस्टम चाहे पंजाब के सिख युवाओं के खिलाफ कितने भी कदम उठा ले, इसका जवाब दिया जाएगा। साथ ही धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा गया कि खालसा पंथ उचित प्रतिक्रिया करेगा। गुरदासपुर में रणजीत सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए उसके आरोपियों को भी न बख्शने की बात कही गई है। पोस्ट के अंत में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए हैं, जिनमें खालिस्तान के समर्थन और खालसा राज की बात दोहराई गई है। 4.

48 बजे हुए धमाका चंडीगढ़ सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 4:48 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा टूट गया। काले रंग की एक एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई और चहारदीवारी पर 50 से अधिक स्थानों पर छर्रों के निशान देखने को मिले। एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि विस्फोट के लिए क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया जिसमें श्रैपनेल और फ्रैगमेंटेशन मटेरियल का प्रयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले क्रूड बम का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में एक घटना में किया गया था। एनआईए की टीम पहुंची धमाके के तुरंत बाद कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। भाजपा कार्यालय के साथ स्थित रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी और लॉ भवन में मौजूद लोग भी बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही एसएसपी कंवरदीप कौर, आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीमों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। क्रूड बम और तकनीकी पहलुओं की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हमले में सेकेंड ग्रेड विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल हुआ है जिसमें धातु के टुकड़ों यानी श्रैपनेल को शामिल किया गया था ताकि नुकसान ज्यादा हो सके। जांच में यह भी सामने आया है कि धमाका एक काले रंग की एक्टिवा के पास हुआ, जो रोजी नामक महिला के नाम पर पंजीकृत है। सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सड़क की ओर से कोई संदिग्ध वस्तु फेंकी गई जो एक्टिवा के पास गिरते ही विस्फोट में बदल गई। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं विस्फोटक वाहन में पहले से प्लांट तो नहीं किया गया था। बीकेआई कनेक्शन और साजिश की आशंका पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना के तार प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ने की आशंका है। इसके अलावा इस हमले को पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा से जोड़कर भी देखा जा रहा है। करीब 15 दिन पहले एसएसपी पठानकोट ने अश्वनी शर्मा को सतर्क रहने और सार्वजनिक स्थानों पर कम जाने की चेतावनी दी थी। घटना से दो दिन पहले तक शर्मा पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और बुधवार सुबह ही दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए रवाना हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि हमले की साजिश उन्हें निशाना बनाकर रची गई थी। एनआईए और कई एजेंसियां जांच में जुटीं घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस के अलावा एनआईए ने भी जांच तेज कर दी है। पूरे मामले में आतंकी संगठनों, गैंगस्टर नेटवर्क और संभावित स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने चंडीगढ़ और पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा है कि यह एक सुनियोजित हमला हो सकता है जिसके पीछे बड़े नेटवर्क की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Khalistan Khalistani Terrorist Sukhjinder Singh Babbar Bkt Bomb Blast Bjp चंडीगढ़ धमाका खालिस्तानी आतंकी सुखविंदर सिंह बब्बर बीजेपी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शिअद को बड़ा झटका, SGPC सदस्य चरणजीत कालेवाल सहित कई अकाली नेता BJP में शामिलशिअद को बड़ा झटका, SGPC सदस्य चरणजीत कालेवाल सहित कई अकाली नेता BJP में शामिलएसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल सहित कई वरिष्ठ अकाली नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि इससे पंथक राजनीति में पार्टी मजबूत हुई है।
Read more »

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं: केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां ...राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं: केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां ...BJP Rajiv Chandrasekhar Interview Update: मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी के साथ मिलकर राजनीति कर रही है
Read more »

टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस की बीजेपी में हुई एंट्री, बंगाल चुनाव में हो सकता है रोलटेनिस लेजेंड लिएंडर पेस की बीजेपी में हुई एंट्री, बंगाल चुनाव में हो सकता है रोलपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय टेनिस जगत के दिग्गज लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है.
Read more »

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़पपश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़पपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच मतदाता सूची में कथित हेरफेर को लेकर झड़प हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन हुआ।
Read more »

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कोलकाता में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, तनावपूर्ण स्थितिपश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कोलकाता में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, तनावपूर्ण स्थितिपश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच मतदाता सूची में हेरफेर को लेकर झड़प हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फॉर्म 6 के कथित दुरुपयोग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। TMC ने BJP पर बाहरी राज्यों के मतदाताओं को शामिल करने का आरोप लगाया है।
Read more »

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, कुछ गाड़ियों के शीशे टूटे, सुरक्षा एजेंसियां मौके परChandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, कुछ गाड़ियों के शीशे टूटे, सुरक्षा एजेंसियां मौके परChandigarh Blast News: चंडीगढ़ से बहुत बड़ी खबर आ रही है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ है। इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी है। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। धमाके में कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:27:33