मार्च 2026 में भारत का जीएसटी संग्रह सालाना 8.8 बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था और आयात में वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल जीएसटी संग्रह 8.3 बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये रहा।
IANS, नई दिल्ली। जीएसटी कलेक्शन मार्च 2026 में सालाना आधार पर 8.8 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसकी वजह घरेलू अर्थव्यवस्था का मजबूत होना और आयात से जुड़े जीएसटी संग्रह में तेज वृद्धि होना है। आंकड़ों के अनुसार, घरेलू राजस्व 5.
9 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 17.8 प्रतिशत बढ़कर 53,861 करोड़ रुपये रहा। मार्च में सकल जीएसटी आय 2,00,064 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 1,83,845 करोड़ रुपए थी। इस बढ़ोतरी की वजह आयात पर लगने वाले जीएसटी में 17.8 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी है। कैसे रहे GST कलेक्शन के आंकड़े घरेलू सामान पर लगने वाला जीएसटी में सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अगर 22,074 करोड़ रुपए के रिफंड को हटा दिया जाए तो मार्च में शुद्ध जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत बढ़कर 1,77,990 करोड़ रुपए हो गया है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, सकल जीएसटी संग्रह 8.3 प्रतिशत बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 20.55 लाख करोड़ रुपए था। यह वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद मजबूत आर्थिक गतिविधि का संकेत देता है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शुद्ध जीएसटी संग्रह 19.34 लाख करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक है। सेस कलेक्शन में गिरावट इस बीच, उपकर संग्रह में महीने के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई और यह करोड़ रुपए पर नकारात्मक हो गया, जिसका मुख्य कारण अधिक रिफंड और समायोजन थे। विशेषज्ञों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में जीएसटी संग्रह भारत की अनुमानित जीडीपी वृद्धि के अनुरूप मजबूत कर वृद्धि को दर्शाता है, जो बढ़ती खपत, आयात में विस्तार और बेहतर अनुपालन के बीच संबंध को रेखांकित करता है। पिछले महीने की तरह, फरवरी में जीएसटी संग्रह में भी 9.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपए हो गया। फरवरी में संग्रह में वृद्धि का मुख्य कारण घरेलू जीएसटी राजस्व में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि और आयात से जीएसटी राजस्व में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि रही। जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर क्या बोले एक्सपर्ट्स? Tax Connect Advisory Services के पार्टनर विवेक जालान ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का GST कलेक्शन, देश की GDP ग्रोथ की गति का एक मजबूत वित्तीय आईना दिखाता है। टैक्स में यह उछाल, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की अनुमानित GDP ग्रोथ के अनुरूप है। यह बढ़ती खपत, बढ़ते आयात और मजबूत कंप्लायंस के बीच के जुड़ाव को रेखांकित करता है। सालाना आधार पर घरेलू GST राजस्व में 6.4% की बढ़ोतरी और आयात से जुड़े GST में 14.1% की तेजी, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच भी भारत में मजबूत घरेलू मांग और बढ़ते व्यापार प्रवाह, दोनों को उजागर करती है। उन्होंने आगे कहा कि रिफंड - जो इस साल के दौरान लगभग 18% बढ़े, ने भले ही शुद्ध राजस्व वृद्धि को थोड़ा धीमा किया हो, लेकिन वे टैक्स सिस्टम में बेहतर कार्यकुशलता का भी संकेत देते हैं। यह सुधार, 'GST 2.0' की उस पहल के बाद देखने को मिला है, जिसके तहत नवंबर 2025 से 90% रिफंड को 7 दिनों के भीतर निपटाने पर जोर दिया गया है। विवेक जालान के अनुसार कुल मिलाकर, GST कलेक्शन न केवल वित्तीय स्थिरता को मजबूत करते हैं, बल्कि व्यापक मैक्रोइकोनॉमिक परिदृश्य की भी पुष्टि करते हैं: भारत का टैक्स सिस्टम, GDP के विस्तार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है; यह सरकारों और व्यवसायों - दोनों को ही विकास की निरंतरता के प्रति आत्मविश्वास प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक, छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले ध्यान दें; आज से इतना मिलेगा ब्याज
India GST Revenue FY26 GST Growth Goods And Services Tax Indian Economy Tax Collection India Import GST Increase Domestic GST Revenue GST 2.0 Refunds Economic Growth India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPPCL: बिजली बिल राहत योजना में 2.60 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा बंपर लाभ, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक उठा सकते हैं लाभउत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' शुरू की है, जो 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। वाराणसी में लगभग 2.
Read more »
Trump Tariff की तोड़ हैं सरकार के ये 2 बड़े फैसले, अमेरिका की एजेंसी ने भी माना लोहा; 6.5 की इकोनमी ग्रोथ की कही बातभारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.5 और 2026-27 में 6.
Read more »
भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 26 में अब तक 8.8 प्रतिशत बढ़ाभारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 26 में अब तक 8.8 प्रतिशत बढ़ा
Read more »
பொருளாதார ஆய்வறிக்கையை தாக்கல் செய்தார் நிதியமைச்சர்: ஆவணத்தின் PDF பதிவிறக்கம் செய்வதெப்படி?Economic Survey 2026: நிதியமைச்சர் நிர்மலா சீதாராமன், 2025-26 நிதியாண்டிற்கான பொருளாதார ஆய்வறிக்கையை நாடாளுமன்றத்தில் தாக்கல் செய்தார். பொருளாதார ஆய்வறிக்கை PDF-ஐ பதிவிறக்கம் செய்வது எப்படி?
Read more »
यूपी में शराब के शौकीन गटक गए 43975 करोड़ की दारू, एक महीने में 791.94 करोड़ की अतिरिक्त बढ़ोतरीवित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश को शराब बिक्री से 43,975.15 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आबकारी राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष से 16.03 प्रतिशत अधिक है।
Read more »
GST Collection: मार्च में जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ रुपये के पार, सरकार की तिजोरी में जमा हुए 22.27 लाख करोड़देश में जीएसटी संग्रह में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में सकल जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 2,00,064 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025
Read more »
