वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश को शराब बिक्री से 43,975.15 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आबकारी राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष से 16.03 प्रतिशत अधिक है।
संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आबकारी राजस्व ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक प्रदेश को शराब बिक्री से 43,975.15 करोड़ रुपये का भारी-भरकम राजस्व प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनवरी 2025 तक अर्जित 37,900.
35 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.03 प्रतिशत अधिक है, यानी सिर्फ एक साल में 6,074.80 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई हुई है। यह बढ़ोतरी साफ तौर पर दर्शाती है कि प्रदेश में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही आबकारी विभाग की नीतियां राजस्व के लिहाज से असरदार साबित हो रही हैं।प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2026 तक आबकारी विभाग के लिए 48,900 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 89.92 प्रतिशत राजस्व पहले ही हासिल कर लिया गया है। खास बात यह है कि अकेले जनवरी 2026 में ही 4,148.20 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो जनवरी 2025 में प्राप्त 3,356.26 करोड़ रुपये की तुलना में 23.60 प्रतिशत अधिक है, यानी सिर्फ एक महीने में 791.94 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।16,856 लोगों को किया गया गिरफ्तार आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के अनुसार, शराब बिक्री से बढ़ते राजस्व के साथ-साथ अवैध शराब के खिलाफ भी विभाग ने सख्त अभियान चलाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी से जुड़े कुल 89,692 अभियोग दर्ज किए गए। इस दौरान 23.30 लाख लीटर अवैध मदिरा और मादक द्रव्यों की बरामदगी की गई। कार्रवाई के दौरान 16,856 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 3,081 को जेल भेजा गया। वहीं, अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 123 वाहनों को भी जब्त किया गया। जनवरी में 297 लोगों को भेजा गया जेल जनवरी 2026 में भी प्रवर्तन अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। इस एक महीने में अवैध शराब के खिलाफ 8,688 केस दर्ज किए गए और 1.93 लाख लीटर अवैध मदिरा व मादक द्रव्यों की बरामदगी की गई। इस दौरान 1,521 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 297 लोगों को जेल भेजा गया। इसके अलावा अवैध शराब की तस्करी में लगे 12 वाहनों को जब्त किया गया।
आबकारी विभाग यूपी समाचार शराब समाचार शराब दुकान Excise Department Up News Minister Nitin Agarwal Liquor Shop Excise Department Revenue
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
வரும் கல்வி ஆண்டில் இத்தனை விடுமுறை நாட்களா? மாணவர்களுக்கு ஒரே குஷி தான்!ஜூன் 2ஆம் தேதி தமிழகம் முழுவதும் 2025-2026 கல்வி ஆண்டுக்கான வகுப்புகள் தொடங்க உள்ளன.
Read more »
10 ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு : மாணவ, மாணவிகளுக்கான முக்கிய அறிவிப்பு10th Public Exam 2025-26: 10 ஆம் வகுப்பு பொதுத்தேர்வு : 2025-2026 ஆம் ஆண்டுக்கான பத்தாம் வகுப்பு பொதுத் தேர்வுக்கு தனித்தேர்வர்கள் அறிவியல் பாட செய்முறை பயிற்சிக்கு பதிவு செய்வது தொடர்பான அறிவிப்பு வெளியாகியுள்ளது.
Read more »
भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025 और 2026 में 6.5 प्रतिशत रहने के अनुमान : एडीबीभारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025 और 2026 में 6.5 प्रतिशत रहने के अनुमान : एडीबी
Read more »
UPPCL: बिजली बिल राहत योजना में 2.60 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा बंपर लाभ, एक दिसंबर से 28 फरवरी तक उठा सकते हैं लाभउत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने 'बिजली बिल राहत योजना 2025-26' शुरू की है, जो 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। वाराणसी में लगभग 2.
Read more »
Trump Tariff की तोड़ हैं सरकार के ये 2 बड़े फैसले, अमेरिका की एजेंसी ने भी माना लोहा; 6.5 की इकोनमी ग्रोथ की कही बातभारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.5 और 2026-27 में 6.
Read more »
பொருளாதார ஆய்வறிக்கையை தாக்கல் செய்தார் நிதியமைச்சர்: ஆவணத்தின் PDF பதிவிறக்கம் செய்வதெப்படி?Economic Survey 2026: நிதியமைச்சர் நிர்மலா சீதாராமன், 2025-26 நிதியாண்டிற்கான பொருளாதார ஆய்வறிக்கையை நாடாளுமன்றத்தில் தாக்கல் செய்தார். பொருளாதார ஆய்வறிக்கை PDF-ஐ பதிவிறக்கம் செய்வது எப்படி?
Read more »
