ऑफिस में हिटलर बनता था मैनेजर! WFH, अटेंडेंस और छुट्टियों पर करता था सवाल-जवाब; Gen Z ने इंटरनेट पर किया बेइज्जत

WFH Leave Controversy India News

ऑफिस में हिटलर बनता था मैनेजर! WFH, अटेंडेंस और छुट्टियों पर करता था सवाल-जवाब; Gen Z ने इंटरनेट पर किया बेइज्जत
Toxic Manager IndiaFaridabad Employee QuitsIndian Workplace Culture
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 63%

कर्मचारी ने लिखा कि जब भी वह एक-दो दिन वर्क फ्रॉम होम करता, मैनेजर का रवैया बेहद लापरवाह हो जाता. उसका कहना था कि एक बार उसने बता दिया कि आज उसके पास कोई काम नहीं है और वह घर से लॉगइन रहेगा, फिर भी मैनेजर ने कह दिया- “काम तो हुआ नहीं, छुट्टी डाल दे.”

WFH Leave Controversy: हरियाणा के फरीदाबाद में काम कर रहे 23 वर्षीय युवक ने Reddit पर अपनी कहानी साझा की, जिसमें उसने बताया कि कैसे टॉक्सिक वर्क कल्चर और मैनेजर के अजीब फैसलों ने उसे मजबूर कर दिया कि वह अचानक नौकरी छोड़ दे.

कर्मचारी ने बताया कि सैलरी समय पर मिलती थी लेकिन ऑफिस का माहौल बेहद खराब था. वह अपने पूरे डिपार्टमेंट में अकेला काम करने वाला व्यक्ति था और कंपनी जल्द ही किसी नई भर्ती की योजना में भी नहीं थी. कभी अचानक काम का ढेर लगा दिया जाता और कभी पूरा दिन बेहद शांत बीत जाता. WFH को ‘छुट्टी’ कहने का अजीब रवैया कर्मचारी ने लिखा कि जब भी वह एक-दो दिन वर्क फ्रॉम होम करता, मैनेजर का रवैया बेहद लापरवाह हो जाता. उसका कहना था कि एक बार उसने बता दिया कि आज उसके पास कोई काम नहीं है और वह घर से लॉगइन रहेगा, फिर भी मैनेजर ने कह दिया- “काम तो हुआ नहीं, छुट्टी डाल दे.” कर्मचारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चाहे वह कॉल पर उपलब्ध रहे, लॉग्ड इन रहे या दिनभर एक्टिव रहे- अगर वह चुपचाप काम करता रहा तो मैनेजर इसे “नो वर्क” मान लेता था. इस बात से उसकी नाराजगी लगातार बढ़ रही थी. I finally resigned from my toxic workplace and now my manager is bragging that I’ll “never get a job like this again.” What?? byuCARAMELGHOST_ inIndianWorkplace अटेंडेंस विवाद ने बढ़ाया गुस्सा उसके लिए आखिरी धक्का तब आया जब वह एक दिन ऑफिस 12:50 बजे पहुँचा. उसकी शिफ्ट 10:30 बजे शुरू होती थी, लेकिन कंपनी हर महीने कर्मचारियों को दो ‘शॉर्ट लीव’ देती है, जिसमें वे दो घंटे देर से आ सकते हैं या जल्दी जा सकते हैं. उस दिन वह अनुमत समय से सिर्फ 20 मिनट ज्यादा लेट हो गया था. उसे लगा होगा कि मैनेजर सिर्फ चेतावनी देगा, मगर उसे कहा गया कि “हाफ डे मार्क करो.” कर्मचारी ने यह मान भी लिया, लेकिन गुस्सा तब फूटा जब हाफ डे मार्क कराने के बाद भी उस पर पूरा काम डाल दिया गया. उसने लिखा- “यह मेरे लिए आखिरी स्ट्रॉ था और मैंने उसी दिन इस्तीफा दे दिया.” मैनेजर की बातें और कर्मचारी का जवाब कर्मचारी ने दावा किया कि उसके जाने के बाद मैनेजर ने बाकी कर्मचारियों से कहा कि उसने “सबसे बड़ी गलती” की है और उसे “कभी इस जैसा जॉब नहीं मिलेगा.” इस पर उसने Reddit पर लिखा- “आपने मुझे एक पूरी टीम का काम अकेले कराया, WFH को छुट्टी माना, अटेंडेंस को स्कूल की तरह ट्रीट किया, और अब आप सोचते हैं कि मुझे शुक्रगुजार रहना चाहिए? सच कहूं तो मुझे बिल्कुल पछतावा नहीं है. मैं खुद को हल्का महसूस कर रहा हूं.” ऑनलाइन रिएक्शन: लोगों ने दिखाई सहानुभूति पोस्ट देखते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स ने उसकी हिम्मत की तारीफ की और कहा कि उसने सही फैसला लिया. एक यूजर ने लिखा- “Good luck on your new endeavours”, जबकि दूसरे ने टिप्पणी की- “Nobody deserves it.” कुछ लोगों ने सलाह दी कि कर्मचारी को कंपनी और मैनेजर का नाम उजागर करना चाहिए ताकि नई भर्ती में कंपनी को परेशानियां हों और मैनेजर सीख ले कि कर्मचारियों के साथ सम्मान से पेश आना कितना जरूरी है. एक यूजर ने लिखा- “The workplace in India is the result of its culture.” यह टिप्पणी भारतीय कार्यस्थलों में मौजूद दबाव और टॉक्सिक रवैये की ओर इशारा करती है. कहानी की सीख यह कहानी बताती है कि सैलरी समय पर मिलने से नौकरी अच्छी नहीं होती. अगर वर्क कल्चर खराब हो, मैनेजर माइक्रोमैनेज करे और कर्मचारी की मेहनत को मान्यता न मिले, तो नौकरी मानसिक तनाव बन जाती है. यह घटना उन सभी युवाओं के लिए सबक है जो टॉक्सिक माहौल में फंसे हुए हैं- कभी-कभी ‘ना’ कहना ही आत्मसम्मान बचाने का सबसे बेहतर तरीका होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Toxic Manager India Faridabad Employee Quits Indian Workplace Culture WFH Treated As Leave Employee Resignation Reddit Story Indian Company Work Culture Workplace Frustration India Employee Attendance Dispute WFH विवाद भारत टॉक्सिक मैनेजर फरीदाबाद कर्मचारी नौकरी छोड़ना भारतीय ऑफिस कल्चर वर्क फ्रॉम होम छुट्टी कर्मचारी Resignation कहानी ऑफिस Attendance विवाद खराब वर्क कल्चर नौकरी छोड़ने की वजह

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक और देश, एक और आंदोलन... नेपाल के बाद अब अमेरिका के पड़ोस में 'Gen-Z' ने फूंका बगावत का बिगुलएक और देश, एक और आंदोलन... नेपाल के बाद अब अमेरिका के पड़ोस में 'Gen-Z' ने फूंका बगावत का बिगुलशनिवार को हजारों 'Gen-Z' प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे. वह देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे विपक्षी नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दक्षिणपंथी पार्टियों पर Gen Z आंदोलन में घुसपैठ का आरोप लगाया, जबकि पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति ने प्रदर्शन का समर्थन किया.
Read more »

Gen Z प्रोटेस्ट के बीच मेक्सिको की करेंसी कितनी ताकतवर? भारत के रुपये से कमजोर या मजबूतGen Z प्रोटेस्ट के बीच मेक्सिको की करेंसी कितनी ताकतवर? भारत के रुपये से कमजोर या मजबूतमेक्सिको में बढ़ती हिंसा के विरोध में जेन जेड ने प्रदर्शन किया। मेक्सिको की मुद्रा पेसो है, जो भारतीय रुपये से मजबूत Mexico Gen z Protests है। एक पेसो 4.
Read more »

मेक्सिको में 'Gen Z' ने फूंका बगावत का बिगुल, नेशनल पैलेस की बाड़ तोड़ी, मेयर की हत्या के बाद भड़का आक्रोशमेक्सिको में 'Gen Z' ने फूंका बगावत का बिगुल, नेशनल पैलेस की बाड़ तोड़ी, मेयर की हत्या के बाद भड़का आक्रोशमेक्सिको में मेयर कार्लोस मांजो की हत्या के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं. शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास के चारों ओर लगी बाड़ को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.
Read more »

बिहार की पहली Gen Z विधायक मैथिली ठाकुर: DU से ग्रेजुएट, इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुईं, चुनाव आयोग की ब्रांड ...बिहार की पहली Gen Z विधायक मैथिली ठाकुर: DU से ग्रेजुएट, इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुईं, चुनाव आयोग की ब्रांड ...Bihar BJP Gen Z MLA Maithali Thakur Story; मैथली ठाकुर देश की पहली GenZ विधायक बन गई हैं। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आए। इसमें उन्होंने अलीनगर सीट से RJD नेता बिनोद मिश्रा को 11,700 से ज्यादा वोटों से हराया। वो मात्र 25 साल की हैं। इसके अलावा,...
Read more »

भारत के Gen Z ने डिजिटल दुनिया में आग लगा दी, छोटे शहरों के इन नवाबों के सामने झुक गई ऑनलाइन इकॉनमी!भारत के Gen Z ने डिजिटल दुनिया में आग लगा दी, छोटे शहरों के इन नवाबों के सामने झुक गई ऑनलाइन इकॉनमी!Gen Z Career: भारत की युवा पीढ़ी डिजिटल दुनिया में ऐसा धमाका कर रही है जिसकी गूंज अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स तक सुनाई दे रही है! ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय Gen Z इंटरनेट पर पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव हैं और बड़ी संख्या में कंटेंट क्रिएशन से कमाई कर रहे हैं.
Read more »

अब अभिभावकों के फैसलों पर भी Gen-Z का दखल, कैसे माता-पिता को प्रभावित कर रहे हैं किशोर?अब अभिभावकों के फैसलों पर भी Gen-Z का दखल, कैसे माता-पिता को प्रभावित कर रहे हैं किशोर?भारत में परिवारों की खरीदारी की आदतों में बदलाव आ रहा है। माता-पिता अब जेन-जी बच्चों को खरीदारी के फैसलों में शामिल कर रहे हैं। एक अध्ययन के अनुसार, जेन-जी के प्रभाव से 2035 तक 50 पुराने ब्रांड अपनी प्रासंगिकता खो सकते हैं। जेन-जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर समीक्षाएं देखकर अपनी राय बनाते हैं और नए ब्रांडों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:12:12