Bihar BJP Gen Z MLA Maithali Thakur Story; मैथली ठाकुर देश की पहली GenZ विधायक बन गई हैं। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आए। इसमें उन्होंने अलीनगर सीट से RJD नेता बिनोद मिश्रा को 11,700 से ज्यादा वोटों से हराया। वो मात्र 25 साल की हैं। इसके अलावा,...
DU से ग्रेजुएट, इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुईं, चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर रहीं, जानें प्रोफाइलमैथिली ठाकुर देश की पहली GenZ विधायक बन गई हैं। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आए। इसमें उन्होंने अलीनगर सीट से RJD नेता बिनोद मिश्रा को 11,700 से ज्यादा वोटों से हराया। वो मात्र 25 साल की हैं। इसके अलावा, मैथिली बिहार की अब तक की सबसे युवा विधायक भी बनी हैं। अलीनगर में बीजेपी की ये पहली जीत है।मैथिली ठाकुर की 5वीं तक पढ़ाई मधुबनी के बेनीपट्टी गांव में हुई। उसके बाद वो परिवार के साथ दिल्ली आ गईं। इनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीतकार हैं। मां भारती ठाकुर हाउस वाइफ हैं। इसके अलावा, उनके दो छोटे भाई भी हैं- ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर । उनकी मां भारती ने 2018 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली आने के बाद उन्होंने 17 बार घर बदले। घर की आर्थिक स्थिति सिर्फ एक कमरे में रहने की थी, जो ज्यादातर किसी और के घर से जुड़ा होता था। उनके पति और बच्चों का रियाज लोगों को परेशान करता था और उन्हें घर बदलना पड़ता था।मैथिली के संगीत करियर की शुरुआत में उन्हें तुरंत सफलता नहीं मिली। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज, जैसे- सारेगामापा लिटिल चैंप्स और इंडियन आइडल जूनियर, के लिए ऑडिशन दिए लेकिन फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच पाईं। उन्हें सफलता 2017 में मिली, जब वो राइजिंग स्टार इंडिया में फर्स्ट रनर-अप रहीं। उनके मैथिली लोकगीत, भोजपुरी गीत, भक्ति संगीत और शास्त्रीय संगीत, भारत और विदेशों में सुनने वालों के बीच गूंजते रहे। 20 की उम्र तक वो इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्मेंस करने लगी थीं और देश की सबसे ज्यादा पहचानी जाने वाली युवा लोक कलाकारों में से एक बन गई थीं। मैथिली के यूट्यूब पर 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा और फेसबुक पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में 2.
32 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल संपत्ति 3.82 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है।मैथिली ठाकुर की आय का मुख्य सोर्स गायन, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैथिली लाइव परफॉर्मेंस के लिए लगभग 5-7 लाख रुपए चार्ज करती हैं।साल 2021 में मैथिली को उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैथिली बिहार के मधुबनी जिले के लिए इलेक्शन आइकॉन नियुक्त की जा चुकी हैं। मैथिली ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा था। राष्ट्रीय मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने 30 जुलाई 2022 को उन्हें NHRCCB इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया।एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 की उम्र में निधन: इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट, 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं; जानें प्रोफाइल हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार, 14 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल थीं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था।DU से ग्रेजुएट, 1989 बैच के पंजाब कैडर के IPS ऑफिसर, जानें कंप्लीट प्रोफाइलएमपी से इंजीनियरिंग, जामिया का फैकल्टी रहा जवाद अहमद सिद्दीकी; जानें कंप्लीट प्रोफाइलमेडिकल छोड़ क्रिकेट में आईं, सिंगर-कंपोजर भी हैं; वनडे रैंकिंग की नंबर-1 बैटर; जानें प्रोफाइल15 की उम्र में मां बनीं, नर्सिंग का करियर छोड़ा; अब नॉर्वे के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलेंगी रोया करीमीजैसलमेर में सीजन की सबसे सर्द रातअंबिकापुर में 6°C पारा...नवंबर में 10 साल में सबसे कमराजस्थान में आज शीतलहर का अलर्टलगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा कानपुर
Maithili Thakur Political Carrer Maithili Thakur Bihar Elections 2025 Bjp Candidate Alinagar Maithili Folk Music Indian Classical Singer Maithili Thakur Education Who-Is-Maithili-Thakur-T
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gen Z कर्मचारियों को निकाल रही हैं कंपनियां! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है वजह?Gen Z Employees Survey: जनरेशन Z से कई उम्मीदें हैं लेकिन वर्क कल्चर के मामले में कंपनियां इन्हें नाकाम मानती हैं और नौकरी देने के कुछ ही महीनों में निकाल रही है. इसका खुलासा एक सर्वे से हुआ है, आइए क्या वजह है? इसके बारे में भी जान लेते हैं.
Read more »
एक और देश, एक और आंदोलन... नेपाल के बाद अब अमेरिका के पड़ोस में 'Gen-Z' ने फूंका बगावत का बिगुलशनिवार को हजारों 'Gen-Z' प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे. वह देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे विपक्षी नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दक्षिणपंथी पार्टियों पर Gen Z आंदोलन में घुसपैठ का आरोप लगाया, जबकि पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति ने प्रदर्शन का समर्थन किया.
Read more »
Gen Z प्रोटेस्ट के बीच मेक्सिको की करेंसी कितनी ताकतवर? भारत के रुपये से कमजोर या मजबूतमेक्सिको में बढ़ती हिंसा के विरोध में जेन जेड ने प्रदर्शन किया। मेक्सिको की मुद्रा पेसो है, जो भारतीय रुपये से मजबूत Mexico Gen z Protests है। एक पेसो 4.
Read more »
હવે આ દેશમાં રસ્તા પર ઉતર્યા હજારો Gen-Z, રાષ્ટ્રપતિ સામે ખોલ્યો મોરચો; જાણો શું છે વિવાદ?Mexico Zen G Protest: મેક્સિકોમાં રાષ્ટ્રપતિ ક્લાઉડિયા શીનબામની સરકાર વિરુદ્ધ વિરોધ પ્રદર્શન ચાલી રહ્યા છે. તેમને લઈ ઘણા પ્રદર્શનકારીઓ રસ્તા પર ઉતરી આવ્યા છે.
Read more »
Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद आ गई नेपाल चुनाव की तारीख, EC ने जारी किया शेड्यूल... जानें क्या है पूरा प्रोसेसनेपाल के चुनाव आयोग ने मार्च में होने वाले संसदीय चुनाव की आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दी है. 275 सीटों वाले प्रतिनिधि सभा के लिए 20 जनवरी को नामांकन होगा, जबकि 5 मार्च को मतदान होगा. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बर्खास्तगी और हालिया हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है.
Read more »
मेक्सिको में 'Gen Z' ने फूंका बगावत का बिगुल, नेशनल पैलेस की बाड़ तोड़ी, मेयर की हत्या के बाद भड़का आक्रोशमेक्सिको में मेयर कार्लोस मांजो की हत्या के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं. शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास के चारों ओर लगी बाड़ को तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.
Read more »
