शनिवार को हजारों 'Gen-Z' प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे. वह देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे विपक्षी नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दक्षिणपंथी पार्टियों पर Gen Z आंदोलन में घुसपैठ का आरोप लगाया, जबकि पूर्व राष्ट्रपति और अरबपति ने प्रदर्शन का समर्थन किया.
मेक्सिको में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और सरकारी कानून की बेपरवाही के खिलाफ प्रदर्शन में शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे. इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व 'Gen-Z' कर रहे हैं, जिसे विपक्षी नेताओं का समर्थन प्राप्त है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंशनिवार के मार्च में कई आयु समूहों के लोग शामिल हुए. एक 29 वर्षीय बिजनेस कंसल्टेंट आंद्रेस मासा ने कहा, 'हमें और सुरक्षा चाहिए.' उन्होंने जेन जेड आंदोलनों का वैश्विक प्रतीक बन चुके पाइरेट स्कल झंडे को थाम रखा था.स्वास्थ्य व्यवस्था में फंडिंग की मांग43 वर्षीय चिकित्सक एरिजबेथ गार्सिया भी विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए अधिक फंडिंग और बेहतर सुरक्षा की मांग कर रही हैं. उन्होंने जोड़ा कि डॉक्टर भी देश में फैल रही असुरक्षा का शिकार हो रहे हैं, जहां आपकी हत्या की जा सकती है और कुछ नहीं होता.कई हाई प्रोफाइल हत्याएंमेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम की अनुमोदन रेटिंग अभी भी उच्च है, बावजूद इसके कि हाल ही में पश्चिमी राज्य मिचोआकन में एक लोकप्रिय मेयर की हत्या सहित कई हाई प्रोफाइल हत्याएं हुईं. Advertisement विपक्षी दलों पर घुसपैठ का आरोपशनिवार के विरोध प्रदर्शन से कुछ दिन पहले, राष्ट्रपति शीनबॉम ने दक्षिणपंथी पार्टियों पर जनरेशन Z आंदोलन में घुसपैठ करने और उपस्थिति बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर बॉट्स का उपयोग करने का आरोप लगाया, जिससे कुछ 'Gen Z' सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने प्रदर्शन से समर्थन वापस ले लिया और कहा कि वे अब शनिवार के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन नहीं करते. हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स और मेक्सिको के अरबपति रिकार्डो सलिनास प्लीगो ने प्रदर्शन का खुला समर्थन किया.मेयर कार्लोस के समर्थक भी हुए शामिलहाल ही में मारे गए मिचोआकन के मेयर कार्लोस मांज़ो के समर्थक उनके राजनीतिक आंदोलन का प्रतीक भूसे की टोपियां पहनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. मिचोआकन राज्य के पात्जकुआरो शहर से यात्रा करके आई 65 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट रोजा मारिया अविला ने कहा, 'राज्य मर रहा है.' उन्होंने मांज़ो के बारे में कहा, 'उन्हें इसलिए मारा गया, क्योंकि वह एक ऐसे आदमी थे जो अपराधियों से लड़ने के लिए अधिकारियों को पहाड़ों में भेज रहे थे. उनमें उनका सामना करने की हिम्मत थी.'मैक्सिको में ये प्रदर्शन जेन जेड के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का प्रमाण है. युवा अब केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं- वे सड़कों पर हैं, व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. लेकिन जैसे-जैसे आंदोलन बड़ा होता जा रहा है, वैसे-वैसे इसमें पुरानी पीढ़ी और राजनीतिक दलों की भागीदारी भी बढ़ रही है. Advertisement Gen Z का कई देशों में प्रदर्शनआपको बता दें कि इस साल कई देशों में जेन जेड ने असमानता, लोकतंत्र की गिरावट और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं. सबसे बड़ा आंदोलन नेपाल में सितंबर में हुआ, जहां सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा. मैक्सिको में भी युवा लंबे वक्त से चली आ रही व्यवस्था की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Gen Z Protests Corruption Crime Government Negligence Political Activism Youth Movement Public Health Funding Michoacan Mayor Murder Social Media Influence Political Support Security Demands Mass Protests Latin America मेक्सिको अमेरिका नेपाल मेक्सिको में Gen Z प्रदर्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gen Z के ह्यूमर को मजेदार बना रहा ‘Sicko Leave’, जानें कैसे युवा फैंस के लिए बेस्ट है ये धांसू कैंपनTravis Scott Live Event: बुकमाईशो लाइव ने ट्रैविस स्कॉट के मुंबई शो से पहले युवाओं में वायरल हो रहे ‘फनी लीव एप्लीकेशन’ ट्रेंड को एक मजेदार कैंपेन में बदल दिया है. ‘Sicko Leave’ नाम की यह डिजिटल गतिविधि फैंस को शो के लिए क्रिएटिव बहाने बनाने का मौका देती है और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है.
Read more »
दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 फोन, 25 करोड़ बिक्री से रचा इतिहास, Gen-Z ने तो देखें भी नहीं होंगेस्मार्टफोन के इतने बड़े मार्केट में रोज सैकड़ों मॉडल लॉन्च होते हैं, लेकिन मुट्ठी भर फोन ही इतिहास में अपना नाम दर्ज करा पाते हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया में अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले 5 फोन कौनसे हैं? इस लिस्ट में पहला नाम शायद आज की Gen-Z जनरेशन ने न देखा हो, लेकिन यह फोन अपनी मजबूती के लिए आज भी याद किया जाता है.
Read more »
Lt Gen ਹੁੱਡਾ ਮਾਮਲਾ: ਐਸਕੋਰਟ ਗੱਡੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀLt Gen Hooda incident: ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਡੀਜੀਪੀ ਟ੍ਰੈਫ਼ਿਕ ਅਮਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਇ (IPS) ਨੇ ਆਪਣੇ ਐਕਸ ਪੋਸਟ ਰਾਹੀਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ੋਅਕਾਜ਼ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
Read more »
Gen Z कर्मचारियों को समय से पहले क्यों निकाल रही हैं कंपनियां? स्टडी में पता चली ये वजहWhy Gen Z Employees are fired early: जनरेशन Z को लेकर यह सोच आम हो चुकी है कि ये अच्छी सैलरी से ज्यादा जॉब सैटिस्फेक्शन और उसके पीछे का मकसद देखते हैं। लेकिन एक स्टडी में सामने आया है कि ऐसी कई चीजें हैं जिनकी वजह से कंपनियां इन्हें समय से पहले निकाल देती...
Read more »
Gen Z कर्मचारियों को निकाल रही हैं कंपनियां! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या है वजह?Gen Z Employees Survey: जनरेशन Z से कई उम्मीदें हैं लेकिन वर्क कल्चर के मामले में कंपनियां इन्हें नाकाम मानती हैं और नौकरी देने के कुछ ही महीनों में निकाल रही है. इसका खुलासा एक सर्वे से हुआ है, आइए क्या वजह है? इसके बारे में भी जान लेते हैं.
Read more »
मेक्सिको में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोगमेक्सिको सिटी में राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अपराध और सरकारी दमन के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व Gen Z कर रहे हैं, और उनका आरोप है कि सरकार अपराध रोकने में विफल रही है। प्रदर्शन में मेयर कार्लोस मंज़ो की हत्या का भी विरोध किया गया, जिनकी ड्रग तस्करों ने हत्या कर दी थी। राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों को राजनीतिक बताया है और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।
Read more »
