बिहार के DGP विनय कुमार से अधिक अमीर हैं पटना SSP कार्तिकेय शर्मा, जानें सबसे रईस और 'गरीब' IAS-IPS कौन

Bihar Ias Ips Officers Property Declaration 2025 News

बिहार के DGP विनय कुमार से अधिक अमीर हैं पटना SSP कार्तिकेय शर्मा, जानें सबसे रईस और 'गरीब' IAS-IPS कौन
Bihar Richest Officers ListPatna Ssp Kartikeya SharmaBihar Dgp Vinay Kumar Assets
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

बिहार सरकार में काम कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा और पुलिस प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने अपनी संपत्ति घोषित कर दी है। इसमें बिहार के DGP विनय कुमार से अधिक अमीर पटना SSP कार्तिकेय शर्मा हैं।

पटना: बिहार सरकार के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का वार्षिक ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। 31 दिसंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार दी गई इस जानकारी में अधिकारियों ने अपनी, अपनी पत्नी, बच्चों और पैतृक संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा पेश किया है। इसमें कुछ दिलचस्प बातें भी सामने आई हैं। संपत्ति के आंकड़ों की तुलना करने पर राजधानी पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा संपत्ति के मामले में राज्य के पुलिस मुखिया यानी DGP विनय कुमार से काफी आगे हैं।DGP विनय कुमार और पटना SSP के पास कितनी संपत्ति?मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के डीजीपी विनय कुमार के पास कुल 1.

06 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की कुल संपत्ति 2.97 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों की ओर से दी गई संपत्ति की जानकारी में अफसरों का बचत करने का पैटर्न एक जैसा है। बचत के लिए अधिकांश अफसरों की पहली पसंद पीपीएफ अकाउंट बना हुआ है। वहीं, निवेश और उपहार के तौर पर सोना-चांदी रखने का चलन भी अधिकारियों में खूब है।बिहार के किस अधिकारी के पास कितना सोना?मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सोना रखने के मामले में सभी अधिकारियों में सबसे आगे हैं। उनके पास एक किलो 375 ग्राम सोना है। उनकी कुल घोषित संपत्ति 2.22 करोड़ रुपये है। अधिकतर अधिकारियों ने अपने पास मौजूद सोने और चांदी को उपहार के रूप में प्राप्त दिखाया है।बिहार के सबसे अमीर और सबसे 'गरीब' अधिकारी कौन?संपत्ति के मामले में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू बिहार के सबसे अमीर अधिकारी बनकर उभरे हैं। उनके पास कुल 11.02 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दूसरी ओर, सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले अधिकारियों में भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल का नाम है। उनके पास महज 35.44 लाख रुपये की ही संपत्ति है।बिहार के अन्य अधिकारियों की संपत्ति पर एक नजर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत: इनके पास 4.07 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मुजफ्फरपुर में जमीन और गुरुग्राम में एक फ्लैट भी है, हालांकि इनका मूल्य कुल संपत्ति में शामिल नहीं किया गया है। डॉ. गोपाल सिंह : इनके पास 5.89 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अनुपम कुमार : कुल संपत्ति 2.90 करोड़ रुपये। कुमार रवि : कुल संपत्ति 2.22 करोड़ रुपये। वंदना प्रेयषी : इनके पास 2.20 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। रवींद्रण शंकरण : कुल 2.91 करोड़ रुपये की संपत्ति। लोकेश कुमार सिंह : 2.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति। डॉ. त्यागराजन एसएम : इनके पास 79.34 लाख रुपये की संपत्ति है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Bihar Richest Officers List Patna Ssp Kartikeya Sharma Bihar Dgp Vinay Kumar Assets बिहार Ias-Ips अधिकारियों की संपत्ति की घोषणा 2025 बिहार के सबसे अमीर अधिकारियों की सूची पटना Ssp कार्तिकेय शर्मा बिहार Dgp विनय कुमार की संपत्ति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPS अंशिका की विदाई...सफेद पगड़ी में दिखे कप्तान साहब, इमोशनल वीडियो वायरलIPS अंशिका की विदाई...सफेद पगड़ी में दिखे कप्तान साहब, इमोशनल वीडियो वायरलबरेली की एएसपी IPS अंशिका और संभल के एसपी IPS कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी हो चुकी है. विदाई का वीडियो सामने आया है.
Read more »

परमानेंट डीजीपी के लिए यूपी सरकार ने फिर भेजा प्रपोजल: 1994 बैच तक के सभी IPS के नाम, सुप्रीम कोर्ट में कल ...परमानेंट डीजीपी के लिए यूपी सरकार ने फिर भेजा प्रपोजल: 1994 बैच तक के सभी IPS के नाम, सुप्रीम कोर्ट में कल ...UP DGP panel proposal sent again for permanent DGP. Follow Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) Latest Updates.
Read more »

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer: राजस्थान में आधी रात 65 IAS अफसरों के तबादले, टीना डाबी अब इस जिले की संभालेंगी कमानRajasthan IAS Transfer News: राजस्थान में आधी रात के आसपास बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां 65 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। जयपुर, सीकर, बीकानेर और फलौदी समेत कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।
Read more »

टीना डाबी का इस जिले में ट्रांसफर, पति प्रदीप गवांडे जालोर के हैं कलेक्टर, दोनों के बीच अब 426 किमी की दूरीटीना डाबी का इस जिले में ट्रांसफर, पति प्रदीप गवांडे जालोर के हैं कलेक्टर, दोनों के बीच अब 426 किमी की दूरीIAS Tina Dabi Tonk Collector: राजस्थान की आईएएस अधिकारी टीना डाबी का ट्रांसफर हो गया हैं। उनसे 13 साल बड़े पति प्रदीप गवांडे अभी जालोर में सेवाएं दे रहे हैं।
Read more »

SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारीSP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारीSP vs SSP: पुलिस विभाग में कई पोस्ट हैं, जब IPS सुनते हैं तो आपके मन में एसपी और एसएसपी जैसे पद आते होंगे। हालांकि, आप शायद ही जानते हों कि IPS अधिकारी बनने के बाद एसपी और एसएससी में अंतर क्या है, कौन सी पोस्ट बड़ी है और किसी क्या जिम्मेदारी होती है आदि। आइए यहां विस्तार से जानते...
Read more »

आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह के पिता सौदान सिंह राही बोले- हमारे पास बैंक बैलेंस नहीं, ईमान हैआईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह के पिता सौदान सिंह राही बोले- हमारे पास बैंक बैलेंस नहीं, ईमान हैIAS Officer Resigned: 2009 में समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए मुजफ्फरनगर में रिंकू ने सौ करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:52:56