फोन से लेकर कार तक..., जम्मू-कश्मीर जनगणना में लोगों से पूछे जाएंगे 33 सवाल, मई 2026 से पहले चरण की शुरूआत

Jammu Kashmir Census News

फोन से लेकर कार तक..., जम्मू-कश्मीर जनगणना में लोगों से पूछे जाएंगे 33 सवाल, मई 2026 से पहले चरण की शुरूआत
J&K Census 2026House Listing OperationsHLO Jammu Kashmir
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

जम्मू-कश्मीर में 2026 की जनगणना के लिए हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस HLO 17 मई से शुरू होंगे। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं गणना कर सकेंगे, जिसके लिए एक विशेष नंबर मिलेगा।

सुरेंद्र सिंह, जम्मू। देश में वर्ष 2011 के बाद होने जा रहे जनगणना सर्वेक्षण की प्रक्रिया जम्मू-कश्मीर में 17 मई से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हाउस लिस्टिंग आपरेशंस के साथ होगी, जिसके तहत घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रशासन ने इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों को भी शामिल किया है।जम्मू-कश्मीर के चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर अमित शर्मा के अनुसार, नागरिकों को एक विशेष आनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी जाएगी। इस प्रक्रिया को स्व-गणना कहा जा रहा है। पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के बाद एक स्व-गणना संख्या जनरेट होगी, जिसे फील्ड विजिट के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिखाना अनिवार्य होगा। एचएलओ शुरू होने से 15 दिन पहले स्व-गणना की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। इस दौरान तकनीकी सहायक और चार्ज अधिकारी लोगों को पोर्टल के उपयोग और डेटा भरने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें और सर्वेक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। प्रश्नावली तैयार, सुविधाओं का देना होगा विवरण जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि इस बार एचएलओ के लिए करीब 33 प्रश्नों वाली विस्तृत प्रश्नावली तैयार की गई है। इसमें मकान की संरचना जैसे फर्श, दीवार और छत के निर्माण सामग्री, घर की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट की उपलब्धता, स्मार्टफोन, लैपटाप और कंप्यूटर जैसी सुविधाओं पर भी सवाल शामिल किए गए हैं। जनसांख्यिकीय जानकारी के तहत परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, जाति और विवाहित जोड़ों की संख्या दर्ज की जाएगी। प्रश्नावली में बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें पेयजल का स्रोत, बिजली, शौचालय, जल निकासी, स्नानघर, रसोई और खाना पकाने के ईंधन जैसे एलपीजी व पीएनजी की जानकारी शामिल है। इसके अलावा परिवार के पास उपलब्ध संपत्तियों जैसे रेडियो, टेलीविजन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप या वैन का विवरण भी एकत्र किया जाएगा। इस बार एक नया पहलू यह भी जोड़ा गया है, जिसमें परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज के बारे में जानकारी ली जाएगी।.

सुरेंद्र सिंह, जम्मू। देश में वर्ष 2011 के बाद होने जा रहे जनगणना सर्वेक्षण की प्रक्रिया जम्मू-कश्मीर में 17 मई से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हाउस लिस्टिंग आपरेशंस के साथ होगी, जिसके तहत घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रशासन ने इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों को भी शामिल किया है।जम्मू-कश्मीर के चीफ प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर अमित शर्मा के अनुसार, नागरिकों को एक विशेष आनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने की सुविधा दी जाएगी। इस प्रक्रिया को स्व-गणना कहा जा रहा है। पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के बाद एक स्व-गणना संख्या जनरेट होगी, जिसे फील्ड विजिट के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिखाना अनिवार्य होगा। एचएलओ शुरू होने से 15 दिन पहले स्व-गणना की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। इस दौरान तकनीकी सहायक और चार्ज अधिकारी लोगों को पोर्टल के उपयोग और डेटा भरने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें और सर्वेक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके। प्रश्नावली तैयार, सुविधाओं का देना होगा विवरण जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि इस बार एचएलओ के लिए करीब 33 प्रश्नों वाली विस्तृत प्रश्नावली तैयार की गई है। इसमें मकान की संरचना जैसे फर्श, दीवार और छत के निर्माण सामग्री, घर की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट की उपलब्धता, स्मार्टफोन, लैपटाप और कंप्यूटर जैसी सुविधाओं पर भी सवाल शामिल किए गए हैं। जनसांख्यिकीय जानकारी के तहत परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, जाति और विवाहित जोड़ों की संख्या दर्ज की जाएगी। प्रश्नावली में बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें पेयजल का स्रोत, बिजली, शौचालय, जल निकासी, स्नानघर, रसोई और खाना पकाने के ईंधन जैसे एलपीजी व पीएनजी की जानकारी शामिल है। इसके अलावा परिवार के पास उपलब्ध संपत्तियों जैसे रेडियो, टेलीविजन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप या वैन का विवरण भी एकत्र किया जाएगा। इस बार एक नया पहलू यह भी जोड़ा गया है, जिसमें परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज के बारे में जानकारी ली जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

J&K Census 2026 House Listing Operations HLO Jammu Kashmir Self-Enumeration Census Questions Amit Sharma Digital Census Jammu And Kashmir Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेआज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »

आईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026 लाइव स्कोर: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों टी20 टीम से बाहरआईपीएल 2026, PBKS vs GT Today Match Live Score: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है।
Read more »

द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भाग‍ीदारी की उम्‍मीद जताईद्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भाग‍ीदारी की उम्‍मीद जताईद्विपक्षीय शिखर सम्मेलन 2026: रूसी उप विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की भाग‍ीदारी की उम्‍मीद जताई
Read more »

प्रेसिडेंट कप का उद्घाटन करने पहुंचे सलमान खान: टाइट सिक्योरिटी के बावजूद भीड़ ने घेरा, धक्का-मुक्की के बीच...प्रेसिडेंट कप का उद्घाटन करने पहुंचे सलमान खान: टाइट सिक्योरिटी के बावजूद भीड़ ने घेरा, धक्का-मुक्की के बीच...Salman khan mobbed by fans in precident cup 2026 opening ceremony
Read more »

Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, किसका हुआ प्रमोशन और डिमोशन?Australia Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, किसका हुआ प्रमोशन और डिमोशन?Australia Central Contract 2026: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 का एलान कर दिया है। सिर्फ 21 खिलाड़ियों के साथ बोर्ड ने इस बार का सालाना अनुबंध किया है।
Read more »

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: समझ, स्वीकार्यता और सम्मान की ओर एक कदमविश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: समझ, स्वीकार्यता और सम्मान की ओर एक कदमविश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: समझ, स्वीकार्यता और सम्मान की ओर एक कदम
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:25:01