पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 37 की मौत

Peru Road Accident News

पेरू में दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 37 की मौत
Peru Road Accident NewsWorld News In HindiNews Of Peru
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना दक्षिण पेरू के अरेकीपा (Arequipa) इलाके में हुई, जब एक यात्री बस तेज रफ्तार में ट्रक से टकराने के बाद करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

"दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना दक्षिण पेरू के अरेकीपा इलाके में हुई, जब एक यात्री बस तेज रफ्तार में ट्रक से टकराने के बाद करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा हाल के वर्षों में पेरू में हुए सबसे भयानक सड़क हादसों में से एक है. Advertisment मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है अरेकीपा के क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक वाल्थर ओपोर्तो ने बताया कि हादसे में अब तक 37 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 24 घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. बस में सवार थे 60 सवारी स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा पनअमेरिकाना सुर हाईवे पर हुआ, जो पेरू को चिली से जोड़ता है. बस "ल्यामोसास " नामक ट्रांसपोर्ट कंपनी की थी और चाला शहर से अरेकीपा की ओर जा रही थी. बस में लगभग 60 यात्री सवार थे. पिकअप और बस आए आमने-सामने फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों के मुताबिक, बस और एक पिकअप ट्रक की सामने से जोरदार टक्कर हुई. टक्कर के बाद बस नियंत्रण खो बैठी और सड़क के किनारे से सीधे गहरी घाटी में गिर गई. हादसा सुबह-सुबह एक मुड़ावदार पहाड़ी रास्ते पर हुआ, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं. बस के मलबे में फंसे हैं शव बचावकर्मियों ने बताया कि कई शव बस के मलबे में फंसे मिले. हेलीकॉप्टर और क्रेनों की मदद से घायलों और मृतकों को ऊपर लाया गया. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति हो सकती है. यहां आए दिन होती हैं घटनाएं पेरू में सड़क हादसे आम बात हैं. वहां कई क्षेत्रों में सड़कें संकरी और पहाड़ी हैं, साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन कमजोर है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गति नियंत्रण, सड़क संकेतों की कमी और वाहन जांच की ढीली व्यवस्था ऐसे हादसों के लिए ज़िम्मेदार मानी जाती है. सरकार ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये भी पढ़ें- तुर्की का कार्गो विमान जॉर्जिया में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Peru Road Accident News World News In Hindi News Of Peru

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कभी 200 रुपये कमा पाते थे धर्मेंद्र, गैराज में किया काम, जानें उनके संघर्ष की कहानीकभी 200 रुपये कमा पाते थे धर्मेंद्र, गैराज में किया काम, जानें उनके संघर्ष की कहानीबॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है. एक वक्त में उनके लिए 200 रुपये भी कमाना भी मुश्किल था. अपने स्ट्रगल को लेकर एक्टर ने एक बार बात की थी. जानिए उन्होंने क्या कहा था...
Read more »

பிக்பாஸ் 9 : VJ Paaru-வை நக்கலடித்த விக்கல்ஸ் விக்ரம்! பிரச்சனையில் கம்ருதீன்-சூடுபிடிக்கும் ஆட்டம்பிக்பாஸ் 9 : VJ Paaru-வை நக்கலடித்த விக்கல்ஸ் விக்ரம்! பிரச்சனையில் கம்ருதீன்-சூடுபிடிக்கும் ஆட்டம்Bigg Boss Tamil 9 Day 37 Promo 2 : பிக்பாஸ் சீசன் 9 நிகழ்ச்சியின் இன்றைய ப்ரமோவில் விக்ரமும் விஜே பாருவும் சண்டை போட்டுக்கொண்ட சம்பவம் வைரலாகி வருகிறது.
Read more »

इराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदानइराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदानइराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदान
Read more »

200 खोल्या, 1135 KG सोन्याचे मोर सिंहासन, एक गुप्त तळघर आणि...कोहिनूर हिऱ्याने प्रकाशित झालेल्या लाल किल्ल्याची रहस्यमयी कहाणी200 खोल्या, 1135 KG सोन्याचे मोर सिंहासन, एक गुप्त तळघर आणि...कोहिनूर हिऱ्याने प्रकाशित झालेल्या लाल किल्ल्याची रहस्यमयी कहाणीस्फोटामुळे दिल्लीचा लाल किल्ला सध्या चांगलाच चर्चेत आहे. 200 खोल्या असलेल्या लाल किल्ल्याचा इतिहास खूपच रहस्यमयी आहे.
Read more »

200 રૂમ, 1135 KG સોનાનું મયૂર સિંહાસન, કિલ્લાની અંદર એક ગુપ્ત ભોંયરું, કહાની લાલ કિલ્લાની200 રૂમ, 1135 KG સોનાનું મયૂર સિંહાસન, કિલ્લાની અંદર એક ગુપ્ત ભોંયરું, કહાની લાલ કિલ્લાનીHistory of Red Fort: દિલ્હીનો ઐતિહાસિક લાલ કિલ્લો આ દિવસોમાં દુનિયાભરમાં ચર્ચાનું કેન્દ્ર બની ગયો છે. ગૂગલમાં જો તમે લાલ કિલ્લો સર્ચ કરો તો રૂંવાટા ઉભા કરી દેતી ધમાકાની તસવીરો અને સમાચાર જોવા મળે છે. 10 નવેમ્બરે સાંજે લાલ કિલ્લાની પાસે કારમાં વિસ્ફોટ થયો હતો.
Read more »

फेंसेडिल कफ सीरप तस्करी पर UP STF का एक्शन... सहारनपुर में चार गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासाफेंसेडिल कफ सीरप तस्करी पर UP STF का एक्शन... सहारनपुर में चार गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासाPhensedyl Cough Syrup Smuggling Gang: यूपी एसटीएफ ने फेंसेडिल कफ सीरप तस्करी गिरोह का पर्दाफाश का है। मामले में चार की गिरफ्तारी और 200 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:39:53