इराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदान

राजनीति News

इराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदान
अंतरराष्ट्रीयइराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी मन्यूज़ नेशन
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

इराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतदान

"बगदाद, 11 नवंबर । इराक में मंगलवार को 329 संसदीय सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हो गई। इराकी निर्वाचन आयोग की निगरानी में चुनाव हो रहे हैं।Advertisment आईएचईसी के अनुसार, देश में 8,703 निर्वाचन केंद्रों पर स्थानीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 2 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा कारणों से लगाए कुछ प्रतिबंधों के बीच मतदान जारी है। 2021 में इराक में हुए पिछले संसदीय चुनावों के दौरान राजधानी बगदाद में हिंसक झड़पें हुई थीं और सरकार बनने से पहले लगभग एक साल तक राजनीति क गतिरोध बना रहा था। मंगलवार को हो रही वोटिंग 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले हमले के बाद इराक में हुए छठे संसदीय चुनाव हैं। बता दें, इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी और वर्तमान प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के नेतृत्व वाला गठबंधन और मोहम्मद अल-हलबौसी के नेतृत्‍व में मुख्य सुन्नी राजनीति क दल तकद्दुम पार्टी के बीच मुख्‍य मुकाबला है। शुक्रवार को सरकारी टेलीविजन पर अपने संबोधन में इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इराकियों से वोट में हिस्सा लेने की अपील की और इसे 2003 के बाद का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव बताया। उन्होंने कहा कि यह अगले 20 सालों के लिए इराक का भविष्य तय करेगा। आईएचईसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। इसके अलावा, 55 अरब और विदेशी मीडिया आउटलेट—जिनमें टेलीविजन नेटवर्क, अखबार और न्यूज एजेंसियां ​​शामिल हैं—वोट को कवर कर रहे हैं, साथ ही दस लाख से ज्यादा स्थानीय पर्यवेक्षक भी मौजूद हैं। इराक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि और इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रमुख डॉ.

मोहम्मद अल हसन ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र इराक में चल रहे संसदीय चुनावों से पूरी तरह संतुष्ट है। इराकी समाचार एजेंसी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हसन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी प्रांतों में संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, आज सभी इराकियों के लिए एक लोकतांत्रिक उत्सव है, जो नागरिकों को एक ऐसी प्रक्रिया में अपने प्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से चुनने की अनुमति देता है। उन्होंने बताया कि यूएनएएमआई ने दो दशकों से अधिक समय से 13 चुनावी प्रक्रियाओं के सफल आयोजन में योगदान दिया है, और आज हम जो देख रहे हैं वह इसी सहयोग का फल है। इराकी लोग आज और उससे पहले के दिनों में दिखाई गई जागरूकता और जिम्मेदारी के लिए प्रशंसा और सम्मान के पात्र हैं, ये रवैया उनकी राजनीतिक परिपक्वता को दर्शाता है। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय इराक में चुनाव: 37 यूएन पर्यवेक्षकों की निगरानी म न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

School Collapsed: আচমকা ভেঙে পড়ল স্কুলবাড়ি! তখন প্রার্থনা চলছিল, মারণ ধ্বংসস্তূপের নীচে চাপা পড়ল বহু পড়ুয়া...আর্তি চাপা পড়ল রক্তে...School Collapsed: আচমকা ভেঙে পড়ল স্কুলবাড়ি! তখন প্রার্থনা চলছিল, মারণ ধ্বংসস্তূপের নীচে চাপা পড়ল বহু পড়ুয়া...আর্তি চাপা পড়ল রক্তে...Indonesia School Collapse students gathered for prayers Death Count Rises To 37 Search On For 26
Read more »

क्या करें, क्या न करें? इस शेयर को विदेशों से दो टारगेट, चढ़ेगा या फिसलेगाक्या करें, क्या न करें? इस शेयर को विदेशों से दो टारगेट, चढ़ेगा या फिसलेगाMorgan Stanley ने एमसीएक्स शेयर को लेकर अपने टारगेट में कटौती करते हुए इसमें 37% गिरावट का अनुमान जताया है, तो UBS को इसमें 36% उछाल की उम्मीद है.
Read more »

लखनऊ में कैदी को मोबाइल देने वाला सिपाही निलंबित, जज काे धमकी की छानबीन में जुटी पुलिसलखनऊ में कैदी को मोबाइल देने वाला सिपाही निलंबित, जज काे धमकी की छानबीन में जुटी पुलिसConstable Suspended: इंटरनेट मीडिया पर ट्रेडिंग का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से 37 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपित अनुभव मित्तल को एसटीएफ ने 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मित्तल इन दिनाें लखनऊ की जेल में बंद है।
Read more »

रामनगर में बवाल: आरोप‍ितों को छुड़ाने के ल‍िए पथराव, कई घायल, 37 गिरफ्ताररामनगर में बवाल: आरोप‍ितों को छुड़ाने के ल‍िए पथराव, कई घायल, 37 गिरफ्ताररामनगर में आरोप‍ितों को छुड़ाने के प्रयास में उपद्रवियों ने पथराव किया, ज‍िसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 37 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है और पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »

20 साल बाद ये कचरा उगलेगा 'चांदी', बन जाएगा 3700 करोड़ का उभरता मार्केट, रिपोर्ट20 साल बाद ये कचरा उगलेगा 'चांदी', बन जाएगा 3700 करोड़ का उभरता मार्केट, रिपोर्टसीईईडब्ल्यू अध्ययन के अनुसार भारत में सौर कचरे की रीसाइकल‍िंग से 2047 तक इस क्षेत्र की विनिर्माण जरूरतों का 38 प्रतिशत हिस्सा पूरा किया जा सकता है. साथ में, नई सामग्री की जगह पर इन्हें ही दोबारा इस्तेमाल करने से 37 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन भी बचाया जा सकता है. ऐसे में इससे पर्यावरण और मार्केट दोनों को डबल फायदा हो सकता है.
Read more »

பிக்பாஸ் 9 : VJ Paaru-வை நக்கலடித்த விக்கல்ஸ் விக்ரம்! பிரச்சனையில் கம்ருதீன்-சூடுபிடிக்கும் ஆட்டம்பிக்பாஸ் 9 : VJ Paaru-வை நக்கலடித்த விக்கல்ஸ் விக்ரம்! பிரச்சனையில் கம்ருதீன்-சூடுபிடிக்கும் ஆட்டம்Bigg Boss Tamil 9 Day 37 Promo 2 : பிக்பாஸ் சீசன் 9 நிகழ்ச்சியின் இன்றைய ப்ரமோவில் விக்ரமும் விஜே பாருவும் சண்டை போட்டுக்கொண்ட சம்பவம் வைரலாகி வருகிறது.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:01:13