लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज कर दी है. रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति ने अपनी सजा रद्द करने और जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मोहम्मद फैज आलम खान की बेंच ने खारिज कर दिया.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका को लखनऊ हाईकोर्ट की डबल बेंच ने खारिज कर दिया है. जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस मोहम्मद फैज आलम खान की डबल बेंच ने यह फैसला सुनाया. प्रजापति पिछले साढ़े तीन साल से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, गायत्री प्रजापति ने अपनी सजा को रद्द करने और जमानत पाने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी. इस मामले में अदालत ने 10 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी गई.यह भी पढ़ें: नाबालिग गैंगरेप केस: गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजागायत्री प्रजापति को साल 2017 में एक महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद से प्रजापति जेल में हैं. कई बार गायत्री प्रजापति ने जमानत के लिए अर्जी डाली, लेकिन हर बार याचिका खारिज कर दी गई. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्रजापति को जमानत नहीं मिल पाई है. वह अपनी सजा पूरी करने के लिए जेल में ही रहना होगा.Advertisementगायत्री प्रजापति पर क्या थे आरोप?समाजवादी पार्टी की सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति खनन मंत्री रह चुके हैं. गायत्री और छह अन्य लोगों पर चित्रकूट की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था. महिला का कहना था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी.इसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसे नशीली चीज दे दी और फिर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया. इस मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद गायत्री प्रजापति की तरफ से पीड़िता के परिवार को धमकी देने की बात भी सामने आई थी. ये भी देखें
Lucknow High Court Decision Ex-Minister Rape Case Life Imprisonment Gayatri Prajapati High Court Rejects Bail Plea Gayatri Prajapati Rape Case Lucknow Bench Judgement UP Minister Bail Plea Denied गायत्री प्रजापति जमानत याचिका लखनऊ हाईकोर्ट फैसला पूर्व मंत्री रेप केस उम्रकैद सजा गायत्री प्रजापति हाईकोर्ट जमानत खारिज गायत्री प्रजापति रेप मामला लखनऊ बेंच फैसला उत्तर प्रदेश मंत्री जमानत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोलकाता रेप केस: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की और बढ़ेंगी मुश्किलें, RG Kar में घोटाले की अब CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट का आदेशकोलकाता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल में अनियमितताओं की एसआईटी जांच को सीबीआई को सौंप दिया है। यह याचिका आरजी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने दायर की थी।
Read more »
Kolkata Murder Case: पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को 30 मिनट बाद क्यों मिली घटना की जानकारी? सीबीआई के सामने आया पूरा सचकोलकाता ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस मामले में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ.
Read more »
SC: बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में इन शर्तों पर मिली जमानतआम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी और आरोपी बिभव कुमार को जमानत मिल गई है।
Read more »
SC: केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, जानें सुनवाई के दौरान क्या दी गई दलीलेंसुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में जमानत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा।
Read more »
Supreme Court: आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामले में संदीप घोष की याचिका खारिज, पक्षकार बनाने से इनकारकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की याचिका खारिज कर दी है।
Read more »
गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दीइलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
Read more »
