Pitru Paksha 2024: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि पितृपक्ष में पंचबलि का विधान हमारे शास्त्रों में है. इन्ही पंच बलि में गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराने की बात कही गई है. इन सभी का अलग अलग फायदे भी हमारे शास्त्रों में बताये गए हैं.
अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी: पितरों के प्रति श्रद्धा का महापर्व पितृ पक्ष शुरू हो गया है. पितृपक्ष में पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग श्राद्ध और तर्पण करते हैं. इसके अलावा लोग गाय, कुत्ता और कौवे को भोजन भी कराते हैं.
गाय, कुत्ता और कौवे को भोजन क्यों कराया जाता है? इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है? पितरों से इनका क्या संबंध है? आपके मन में भी यदि यह सवाल है तो काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से आज ही इन सभी सवालों के जवाब आप जान लीजिए. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि पितृपक्ष में पंचबलि का विधान हमारे शास्त्रों में है. इन्ही पंच बलि में गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराने की बात कही गई है. इन सभी का अलग अलग फायदे भी हमारे शास्त्रों में बताए गए हैं. गाय में है देवताओं का वास संजय उपाध्याय ने बताया कि गाय को देवी देवताओं का स्वरूप माना जाता है.ऐसी मान्यता है भी है कि गौ माता में सभी देवी देवता विराजमान होते हैं. इसलिए पितृपक्ष में देवताओं को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें सबसे पहले भोजन कराया जाता है. इसलिए कौवे को खिलाते हैं भोजन इसके अलावा बात कौवे की करें, तो कौवे को संचार वाहक और यम का प्रतीक मानते हैं. यह हमारे संदेश को पितरों तक पहुंचाते हैं. जिससे हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसलिए पितृपक्ष के 15 दिनों में कौवे को भोजन कराया जाता है. इससे पितृ प्रसन्न होते हैं. मान्यता यह भी है कि यदि भोजन देते समय कौवा मुंह मोड़ ले, तो यह संकेत देता है कि आपके पितर आपसे नाराज हैं. यम का प्रतीक है कुत्ता वहीं कुत्ते की बात करें तो कुत्ते को यम का प्रतीक मनाते हैं. यह दंडाधिकारी भैरव की सवारी भी है. कथाओं के अनुसार, श्याम और सबल नाम के दो स्वांग यमराज के मार्ग का अनुसरण करते हैं, जो पितरों को यमलोक पहुंचाने का मार्ग भी दिखाते हैं. इसलिए श्राद्ध और तर्पण के बाद कुत्ते को भोजन कराया जाता है.
Importance Of Crow In Pitru Paksha Why Food Is Fed To Cow Crow And Dog In Pitru Paksha Pitru Paksha 2024 पितृ पक्ष में गाय का महत्व पितृ पक्ष में कौवे का महत्व पितृ पक्ष में गाय-कौवे और कुत्ते को क्यों खिलाया पितृ पक्ष 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में क्यों किया जाता है गंगा स्नान? जानें कैसे हुआ पवित्र नदी का पृथ्वी पर अवतरण?सनातन धर्म में गंगाजल को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है और किसी शुभ तिथि पर गंगा स्नान किया जाता है। इसके अलावा पितृ पक्ष में भी गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष की अवधि 16 दिनों की होती है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष Pitru Paksha 2024 Ganga Snan में क्यों किया जाता है गंगा...
Read more »
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में करें काले तिल के उपाय, प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे पितृभाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष की शुरुआत होती है ऐसे में इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से हो रही है। ऐसा माना जाता है कि इन 15 दिनों की अवधि में पितृ धरती लोक पर आते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं पितरों को प्रसन्न करने के लिए काले तिल के...
Read more »
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के पहले दिन दुर्लभ शिववास समेत बन रहे हैं ये 6 अद्भुत योग, प्राप्त होगा अक्षय फलसनातन धर्म में पितृ पक्ष Pitru Paksha 2024 का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष Pitru Paksha 2024 के दौरान पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। गरुड़ पुराण में निहित है कि पितृ पक्ष धरती पर वास करते हैं। अतः आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पितरों की पूजा-उपासना की जाती है। पितृ पक्ष का समापन आश्विन अमावस्या तिथि पर होता...
Read more »
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधिPitru Paksha 2024: भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या तक के सोलह दिनों को पितृ पक्ष कहते हैं, जिसमें हम अपने पूर्वजों की सेवा करते हैं. इस बार पितृ पक्ष 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक समाप्त होंगे. पितृ पक्ष में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, ब्राह्मण भोज आदि किया जाता है.
Read more »
Pitru Paksha 2024 Date: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां और महत्वपितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से होती है। इस दिन उन पूर्वजों के सम्मान में श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु हर महीने की पूर्णिमा के दिन हुई थी।
Read more »
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में क्यों सत्तू खाने की है मनाही और कहां है प्रेतशिला?ज्योतिषियों की मानें तो पितृ दोष Sattu Pitru Paksha 2024 लगने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए पितृ दोष निवारण अनिवार्य है। इसके साथ ही पितृपक्ष के दौरान पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती...
Read more »
