NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में जिन छह आरोपी लोगों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दायर की गई है. इससे पहले सीबीआई ने 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अब तक इस केस में 48 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
NEET Paper Leak Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पटना में सीबीआई मामलों की स्पेशल कोर्ट में दूसरी चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल किया गया है, जिसमें धारा 120-बी , धारा 109 , धारा 409 , धारा 420 , धारा 380 , धारा 201 और धारा 411 शामिल हैं.
इसके अलावा, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, जिन्हें सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया था और वाइस प्रिंसिपल, जिन्हें एनटीए द्वारा नीट यूजी-2024 परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था, के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 के साथ धारा 13 के तहत ठोस आरोप लगाए गए हैं.इन 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जनीट पेपर लीक मामले में जिन छह आरोपी लोगों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दायर की गई है, उनमें बलदेव कुमार उर्फ चिंटू सनी कुमार डॉ. अहसानुल हक मोहम्मद इम्तियाज आलम जमालुद्दीन उर्फ जमाल और अमन कुमार सिंह शामिल हैं.Advertisementपहले 13 लोगों के खिलाफ दायर हो चुकी है CBI की चार्जशीटसीबीआई ने इससे पहले 01-08-2024 को 13 आरोपियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया था. अब तक की जांच में पता चला है कि ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अहसानुल हक ने NEET UG 2024 परीक्षा के लिए हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर के तौर पर उसी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और NEET UG 2024 परीक्षा के लिए केंद्र अधीक्षक मोहम्मद इम्तियाज आलम और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर NEET UG प्रश्नपत्र चोरी करने की साजिश रची थी.अब तक 48 लोग गिरफ्तारअब तक इस NEET पेपर लीक मामले में कुल 48 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीबीआई ने इस पेपर लीक के लाभार्थी उम्मीदवारों की भी पहचान कर ली है और आवश्यक कार्रवाई के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ उनकी डिटेल भेजी हैं. बाकी गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जांच और अन्य पहलुओं के संबंध में आगे की जांच जारी है. विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीये भी देखें
Neet Paper Leak Neet Paper Leak Case Neet Ug Paper Leak Cbi Cbi On Neet Paper Leak Neet Paper Leak Cbi CBI Filed Second Chargesheet On NEET Paper Leak C नीट नीट पेपर लीक सीबीआई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Neet Paper Leak: साक्ष्य के साथ छेड़छाड़! जिस गेस्ट हाउस को CBI ने किया सील उसमें रात के अंधेर में घुसे अपराधी और फिर...Neet Paper Leak: नीच पेपर लीक मामले में सीबीआई ने हजारीबाग के जिस गेस्ट हाउस को सील किया था उसमें घुसकर अपराधियों ने साक्ष्य से छेड़छाड़ किया है.
Read more »
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम हत्या केस में शामिल : रिपोर्टबांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम हत्या केस में शामिल : रिपोर्ट
Read more »
पटना में सुप्रीम कोर्ट के जज के घर चोरी: NEET पेपर लीक केस में की थी सुनवाई, 4 दिन पहले हजारीबाग में हुई थी...पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात चोरों ने सुप्रीम कोर्ट के जज अहसान उद्दीन अमानुल्लाह के घर में चोरी कर ली। जज अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। पटना आवास पर घर की देख-रेख के लिए एक गार्ड माे.
Read more »
UP Police Exam: तकनीक और मैनपावर का फूलप्रूफ प्लान... ऐसे सिपाही भर्ती परीक्षा में पास हुए पुलिस और बोर्डसिपाही भर्ती परीक्षा में तकनीक और मैनपावर के फूलप्रूफ प्लान की बदौलत कोई पेपर लीक या साल्वर गिरोह सेंध लगने में सफल नहीं हो सका।
Read more »
जानिए UP में अपराधी और माफिया पर कब-कब नहीं चला योगी सरकार का बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट भी हुआ सख्तविपक्ष का आरोप है कि राज्य सरकार ने बुलडोजर एक्शन में पक्षपात किया है और रेप केस, हत्या और पेपर लीक मामलों के कुछ मामलों में बुलडोजर एक्शन नहीं हुआ है. इन सबके बीच अब बुलडोज़र एक्शन के खिलाफ अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है.
Read more »
'2018 से हुए सभी पेपर RPSC से ही लीक हुए', किरोड़ी लाल मीणा के दावे में कितना दम?राजस्थान में पेपर लीक मामलों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.
Read more »
