'2018 से हुए सभी पेपर RPSC से ही लीक हुए', किरोड़ी लाल मीणा के दावे में कितना दम?

राजस्थान न्यूज News

'2018 से हुए सभी पेपर RPSC से ही लीक हुए', किरोड़ी लाल मीणा के दावे में कितना दम?
राजस्थान पेपर लीक केसराजस्थान पेपर लीक केस किरोड़ी लाल मीणाकिरोड़ी लाल मीणा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

राजस्थान में पेपर लीक मामलों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.

जयपुर: पेपर लीक मामलों में एसओजी की ओर से किए जा रहे बड़े बड़े खुलासों की बीच भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का ताजा बयान सामने आया है। रामूराम राईका की गिरफ्तार के बाद डॉ.

मीणा ने कहा कि उन्होंने तो पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान ही कह दिया था कि कांग्रेस के शासनकाल में सभी भर्ती परीक्षाओं के पेपर राजस्थान लोक सेवा आयोग से ही लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि एसओजी की कार्रवाई के बाद उनके दावे सच साबित हो रहे हैं। आपको याद होगा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान पेपर लीक मामलों को लेकर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कई खुलासे किए थे और एसओजी को पेपर लीक से जुड़े कई सबूत भी उपलब्ध कराए थे। डॉ. मीणा की ओर से दिए गए तथ्यों पर अब एसओजी काम कर रही है। Rajasthan Rain Update: पूरे राजस्थान में बारिश, 13 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी, जानें मौसम का ताजा अपडेटडॉ. मीणा ने गहलोत के सिर फोड़ा ठीकराडॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने पेपर लीक मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर पेज पर लिखा कि 'मैंने पूर्ववर्ती सरकार के समय ही कहा था कि 2018 से हुए सारे पेपर RPSC से ही लीक हुए हैं। SI भर्ती में SOG की ओर से आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम राईका की गिरफ्तारी से इसकी पुष्टि हो गई है। यदि गहलोत सरकार नकल माफिया को संरक्षण नहीं देती तो युवाओं के साथ इतना बड़ा अन्याय नहीं होता।' इस ट्वीट के जरिए डॉ. मीणा ने न केवल सब इंस्पेक्टर भर्ती बल्कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, लाइब्रेरियन भर्ती, जेईएन भर्ती, सीएचओ भर्ती सहित पांच साल में हुई तमाम भर्तियों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कटघरे में खड़ा कर दिया। गहलोत पर सीधा आरोप लगाया गया कि उन्होंने पेपर लीक और नकल माफियाओं को संरक्षण दिया था। वंदे भारत ट्रेन में पहले ही दिन झगड़ा, आगरा और गंगानगर में आपस में भिड़े चालक, वजह जान हो जाएंगे हैरान400 से ज्यादा फर्जी थानेदार होने का दावाडॉ. मीणा की ओर से एसआई भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में अलग अलग बार में अलग अलग तथ्य एसओजी को पेश किए गए थे। मीडिया से बात करते हुए डॉ. मीणा यह भी दावा कर चुके हैं कि सब इंस्पेक्टर भर्ती में करीब 400 चयनित अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके पास सॉल्वड पेपर पहुंच गया था। डॉ. मीणा की ओर से पेश किए तथ्यों के बारे में एसओजी के एडीजी वीके सिंह का कहना है कि उन तथ्यों का भी परीक्षण कराया जा रहा है। वीके सिंह इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि 42 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद भी कई ट्रेनी थानेदार और हैं जिनके बारे में संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। आने वाले दिनों में कुछ और ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी होना तय है।सरकार करेगी परीक्षा रद्द या नहीं?सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में पेपर लीक के तमाम तथ्य सामने चुके हैं। आरपीएससी के 2 पूर्व सदस्यों और 42 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों सहित 63 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। कई अभ्यर्थी अभी भी पुलिस की रडार पर हैं। इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद लोगों के जहन में एक ही सवाल है कि जब इतनी बड़ी गड़बड़ियां सामने आ चुकी तो सरकार इस भर्ती परीक्षा को रद्द क्यों नहीं कर रही। इस संबंध में एसओजी के एडीजी वीके सिंह का कहना है कि उनका काम अनुसंधान करना है। जिन्होंने गड़बड़ियां की है, उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। जहां तक इस भर्ती को रद्द करने का सवाल है। इस बारे में फैसला करने का अधिकार राज्य सरकार के पास है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

राजस्थान पेपर लीक केस राजस्थान पेपर लीक केस किरोड़ी लाल मीणा किरोड़ी लाल मीणा किरोड़ी लाल मीणा हिंदी न्यूज किरोड़ी लाल मीणा पेपर लीक बयान News About किरोड़ी लाल मीणा Kiorid Lal Meena News Kiorid Lal Meena Hindi News Rajasthan Paper Leak Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेलवे पेपर लीक: कई राज्यों से जुड़ रहे तार, सीबीआई को राजस्थान के साथ ही दो अन्य राज्यों में भी मिले सुरागरेलवे पेपर लीक: कई राज्यों से जुड़ रहे तार, सीबीआई को राजस्थान के साथ ही दो अन्य राज्यों में भी मिले सुरागरेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज की ओर से कराई गई विभागीय जनरल डिपार्टमेंट कंपटीटिव एक्जाम का पेपर लीक होने के मामले के तार यूपी समेत कई अन्य राज्यों से जुड़ रहे हैं।
Read more »

राजस्थान: किरोड़ी लाल मीणा 'रिटर्न', इस्तीफे के बाद पीठ पर बैठकर लिया बारिश का जायजाराजस्थान: किरोड़ी लाल मीणा 'रिटर्न', इस्तीफे के बाद पीठ पर बैठकर लिया बारिश का जायजाKirodi Lal Meena News: राजस्थान में हाल ही में किरोड़ी लाल मीणा ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब बीजेपी के नए चीफ ने उनके इस्तीफे को मंजूर करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि बारिश से प्रदेश में जलभराव की स्तिथि बनी हुई है। ऐसे में मीणा का पुराना रूप फिर से दिखाई दिया। बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा को आपदा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया था। ऐसे...
Read more »

Neet Paper Leak: साक्ष्य के साथ छेड़छाड़! जिस गेस्ट हाउस को CBI ने किया सील उसमें रात के अंधेर में घुसे अपराधी और फिर...Neet Paper Leak: साक्ष्य के साथ छेड़छाड़! जिस गेस्ट हाउस को CBI ने किया सील उसमें रात के अंधेर में घुसे अपराधी और फिर...Neet Paper Leak: नीच पेपर लीक मामले में सीबीआई ने हजारीबाग के जिस गेस्ट हाउस को सील किया था उसमें घुसकर अपराधियों ने साक्ष्य से छेड़छाड़ किया है.
Read more »

4 बच्चों के पिता ने फ्लॉन्ट किए 'लव बाइट्स', दिखाई तस्वीर, हैरान लोग बोले- कुछ ज्यादा ही...4 बच्चों के पिता ने फ्लॉन्ट किए 'लव बाइट्स', दिखाई तस्वीर, हैरान लोग बोले- कुछ ज्यादा ही...बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन रामपाल एक खास वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं.
Read more »

कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा!कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा!यूपी के खुर्जा में ढाई माह पहले हुए आसमां हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने 78 दिनों में ही आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
Read more »

किरोड़ी लाल मीणा छोड़ेंगे बीजेपी? टोंक सांसद हरीश मीणा के ऑफर से BJP में मची खलबलीकिरोड़ी लाल मीणा छोड़ेंगे बीजेपी? टोंक सांसद हरीश मीणा के ऑफर से BJP में मची खलबलीराजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है! बीजेपी के बड़े नेता किरोड़ी लाल मीणा को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। टोंक के सांसद और सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले हरीश मीणा ने किरोड़ी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दे दिया है। हरीश मीणा ने कहा कि अगर किरोड़ी लाल कांग्रेस में आते हैं तो उन्हें उनके कद के हिसाब से सम्मान दिया...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:27:14