प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की सख्ती जारी है। पिछले 24 घंटे में 28 बसें जब्त की गईं और 100 बसों के खिलाफ इस महीने कार्रवाई हुई है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदूषण जस का तस बना हुआ है। सरकार पॉल्यूशन को कम करने के लिए निरंतर कठोर कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने दिल्ली की हवा को खराब करने के मामले में पिछले 24 घंटे में 28 बसे जब्त की गई और इस महीने अब तक 100 बसों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। दिल्ली में इतने हुए चालान इस अभियान के तहत 4927 गाड़ियों की जांच की गई, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा PUC सर्टिफिकेट मामले में 2390 चालान किए गए, ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट ने PUC के तहत 285 चालान और ANPR कैमरों के जरिए 1114 चालान जारी किए हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने GRAP नियमों के उल्लंघन करने पर 11 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया, जबकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने GRAP से जुड़े 170 चालान जारी किए हैं।पीयूसी सेंटर को किया सस्पेंड जांच के बाद कुल 238 गाड़ियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देशों के साथ वापस किया गया। पिछले दिनों कई पीयूसी पर गलत तरीके से सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप लगाए गए थे। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने गलत तरीके से काम करने वाले 28 पल्यूशन अंडर कंट्रोल सेंटर को सस्पेंड कर दिया है, जबकि 2 सेंटर का लाइसेंस कैंसल कर दिया गया है। परिवहन मंत्री ने दिए निर्देशसाथ ही दो अन्य PUC सेंटर के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है। दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में एक PUC सेंटर के खिलाफ PUCC जारी करने में अनियमितता के आरोप पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ.
पंकज कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी दिल्ली के PUC सेंटर का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने की राज्यों से की अपीलसाथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिलने की सूचना तुरंत मंत्री को दी जाए। दूसरे राज्यों की गाड़ियों के लिए जारी फर्जी PUCC की समस्या को लेकर दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने यूपी और हरियाणा के ट्रांसपोर्ट विभाग से अपील की है कि वे नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।
Delhi Pollution Level Delhi Pollution Level Today Delhi Pollution Live News Delhi Pollution Aqi Today Delhi School Closed News दिल्ली प्रदूषण समाचार दिल्ली में आज प्रदूषण कितना है दिल्ली पॉल्यूशन न्यूज दिल्ली पॉल्यूशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड परिेयोजना: तोताघाटी की पहाड़ी में 60 सेमी चौड़ी दरार ने बढ़ाई चिंतासड़क से 100 मीटर ऊपर पहाड़ पर लगभग 60 सेंटीमीटर चौड़ी और 26 मीटर गहरी दरार आ गई है। इससे यह पहाड़ दो हिस्सों में बंट गया है।
Read more »
न बिजली, न गैस, फ्री में पानी गर्म करता है ये वॉटर हीटरसोलर वॉटर हीटर अलग-अलग वॉटर लीटर कैपिसिटी के साथ आते हैं, जिसमें 100 लीटर से लेकर 2 हजार लीटर तक शामिल है.
Read more »
5 रुपए में मिलेगा घर जैसा खाना, सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की 100 अटल कैंटीनदिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 100 अटल कैंटीन शुरू की हैं। इन कैंटीन में मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा।
Read more »
Zee 24 Taas Promo: झी 24 तासचा चर्चेतला तो प्रोमो अखेर आलाय; तुम्ही पाहिलात का?Zee 24 taas Promo: सध्या सोशल मीडियावर तो येतोय अशी चर्चा सुरु आहे. तो म्हणजे प्रोमो. झी 24 तासचा प्रोमो संध्याकाळी 7 वाजता येतोय, याबद्दल तुम्ही एव्हाना ऐकलंच असेल. अखेर तो तुमच्या भेटीला आलाय. संध्याकाळी ठीक 7 वाजता झी 24 तासच्या प्रोमोचं अनावरण झालंय.
Read more »
एक ही साल में बने 2 वैचारिक संगठन, फिर RSS कैसे निकल गया आगे और कम्युनिस्ट क्यों सिमट गए?DNA on RSS Vs CPI 100 years: आज से 100 साल पहले देश में आरएसएस और वामपंथी पार्टियों की स्थापना हुई थी. इन 100 सालों में आरएसएस तो नागपुर से निकलकर देशभर में छा गया. वहीं वामपंथी लुप्त क्यों होते चले गए.
Read more »
पुणे में शादी के 24 घंटे बाद तलाक: नवविवाहित जोड़े का चौंकाने वाला फैसलापुणे में एक नवविवाहित जोड़े ने शादी के 24 घंटे के भीतर ही अलग होने का फैसला कर लिया। पति-पत्नी के बीच गंभीर मतभेद थे, जिसके कारण उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। महिला डॉक्टर है और पुरुष इंजीनियर है जो जहाज पर काम करता है।
Read more »
