1802 फ्लाइट कैंसिल, 22349 में देरी... अमेरिका में आफत बना बर्फीला तूफान

US Winter Storm Devin News

1802 फ्लाइट कैंसिल, 22349 में देरी... अमेरिका में आफत बना बर्फीला तूफान
Flights Canceled AmericaAirline Delays USWinter Storm Travel
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म डेविन के कारण हजारों उड़ानें रद्द या विलंबित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के अनुसार, 1,802 उड़ानें रद और 22,349 विलंबित हुईं। न्यूयॉर्क के जॉन एफ.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एयरलाइंस ने शुक्रवार को विंटर स्टॉर्म डेविन के कारण छुट्टियों के पीक ट्रैवल के दौरान हजारों फ्लाइट्स कैंसिल या लेट कर दीं, जबकि कुछ राज्यों ने बर्फबारी की आशंका में कमर्शियल सड़क यातायात पर रोक लगा दी। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के अनुसार, शाम 4:04 बजे ET तक कुल 1,802 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं और 22,349 लेट हुईं। अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शनिवार दोपहर तक विंटर स्टॉर्म डेविन को लेकर चेतावनी जारी की है। अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म की चेतावनी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूयॉर्क के ऊपरी हिस्से से लेकर ट्राई-स्टेट एरिया तक, जिसमें न्यूयॉर्क सिटी और लॉन्ग आइलैंड शामिल हैं, उन इलाकों में शुक्रवार देर रात तक 4-8 इंच बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, न्यूयॉर्क के जॉन एफ.

कैनेडी एयरपोर्ट, नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ला गार्डिया एयरपोर्ट ने X पर पोस्ट करके यात्रियों को संभावित देरी या कैंसलेशन के बारे में चेतावनी दी है। FlightAware के अनुसार, आधे से ज़्यादा फ्लाइट कैंसलेशन और देरी इन तीनों एयरपोर्ट पर हुई। एयरलाइंस कंपनियों ने हजारों उड़ानें की रद उधर, जेटब्लू एयरवेज ने 225 फ्लाइट्स कैंसिल कीं, जो सभी एयरलाइंस में सबसे ज़्यादा हैं, इसके बाद डेल्टा एयर लाइन्स ने 212 फ्लाइट्स कैंसिल कीं। रिपब्लिक एयरवेज ने 157 फ्लाइट्स कैंसिल कीं, जबकि अमेरिकन एयरलाइंस ने 146 और यूनाइटेड एयरलाइंस ने 97 फ्लाइट्स कैंसिल कीं। अमेरिकन एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और जेटब्लू के प्रवक्ताओं ने रॉयटर्स को बताया कि जिन यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है, उनके लिए एयरलाइंस ने री-बुकिंग के लिए चेंज फीस माफ कर दी है। बता दें कि विंटर स्टॉर्म से पहले न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने शुक्रवार दोपहर से आपतकाल की स्थिति घोषित कर दी है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, चूंकि आज शाम न्यूयॉर्क शहर और उसके आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर बर्फबारी शुरू होने की उम्मीद है, इसलिए मैं इमरजेंसी की घोषणा करूंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी एजेंसियों और लोकल पार्टनर्स के पास तूफान से निपटने के लिए ज़रूरी संसाधन और उपकरण हों। यह भी पढ़ें- 'करारा जवाब मिलेगा', अमेरिका के खिलाफ चीन का कड़ा एक्शन; 20 रक्षा कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध यह भी पढ़ें- अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर किया हमला, बरसाईं टॉमहॉक मिसाइलें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Flights Canceled America Airline Delays US Winter Storm Travel New York Airports Snow JFK Newark Laguardia Jetblue Cancellations Delta Airlines Delays US Travel Advisory Winter Storm Devin Impact

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LPG New Rate: दिवाली-छठ पर महंगाई का फटका, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, पटना का रेट जानिएLPG New Rate: दिवाली-छठ पर महंगाई का फटका, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, पटना का रेट जानिएLPG Cylinder New Rate: आज 1 नवंबर से पटना, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली में 1802 रुपये, कोलकाता में 1911.50 रुपये, मुंबई में 1754.50 रुपये और चेन्नई में 1964.
Read more »

Shahjahanpur News: डबल लेन रामगंगा पुल से बदलेगी शाहजहांपुर की सूरत, देवरिया में खनुआ नदी पर नए ब्रिज का ऐलानShahjahanpur News: डबल लेन रामगंगा पुल से बदलेगी शाहजहांपुर की सूरत, देवरिया में खनुआ नदी पर नए ब्रिज का ऐलानShahjahanpur Hindi News: प्रदेश सरकार जल्द ही शाहजहांपुर में डबल लेन पुल का निर्माण शुरू करेगी. यह पुल 1802 मीटर लंबा होगा और कोलाघाट तहसील में रामगंगा व बैगुल नदियों पर बनाया जाएगा, आइए जानते हैं इसे कितने महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
Read more »

LPG Price Hike: ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦਾ ਝਟਕਾ! ਸਿਲੰਡਰ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਦੇਖੋ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੇਟLPG Price Hike: ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦਾ ਝਟਕਾ! ਸਿਲੰਡਰ ਹੋਇਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਦੇਖੋ ਆਪਣੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੇਟLPG Price Hike: ਰਾਜਧਾਨੀ ਦਿੱਲੀ ਚ ਵਪਾਰਕ ਸਿਲੰਡਰ ਦੀ ਕੀਮਤ 1802 ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵਧ ਕੇ 1818.50 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਸਿਲੰਡਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ 19 ਕਿਲੋ ਦਾ ਕਮਰਸ਼ੀਅਲ ਸਿਲੰਡਰ 16.5 ਰੁਪਏ ਮਹਿੰਗਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ।
Read more »

'अन्नदाता कभी अकेला नहीं रहेगा', सीएम मोहन यादव ने 23 लाख से ज्यादा किसानों को दी 1802 करोड़ की मदद'अन्नदाता कभी अकेला नहीं रहेगा', सीएम मोहन यादव ने 23 लाख से ज्यादा किसानों को दी 1802 करोड़ की मददमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अतिवृष्टि, बाढ़, पीला मोजैक और कीट प्रकोप से प्रभावित 23.
Read more »

1802 फ्लाइट कैंसिल, तो 22349 हुए लेट, तूफानी बर्फबारी से मचा कोहराम, एयरपोर्ट पर फंसे लाखों पैसेंजर्स1802 फ्लाइट कैंसिल, तो 22349 हुए लेट, तूफानी बर्फबारी से मचा कोहराम, एयरपोर्ट पर फंसे लाखों पैसेंजर्सUSA Flight Cancel Due to Winter Storm: अमेरिका में छुट्टियों के सीजन (Holiday Season) का जश्न मनाने निकले लाखों यात्रियों के लिए यह वीकेंड किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है. एक भीषण 'विंटर स्टॉर्म' (Winter Storm) ने अमेरिका के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे हवाई यातायात पूरी तरह चरमरा गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:56