मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अतिवृष्टि, बाढ़, पीला मोजैक और कीट प्रकोप से प्रभावित 23.
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस साल अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण किसानों की फसल को नुकसान हुआ। पीला मोजैक और कीट प्रकोप ने भी किसानों को परेशानी में डाला। इसी तरह बारिश के कारण जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से भी किसानों को पीड़ा हुई। ऐसे कठिन हालातों में सरकार ने किसानों को संबल देने में कोई कमी नहीं रखी। मुख्यमंत्री डॉ.
यादव ने बताया कि अतिवृष्टि, बाढ़, कीट प्रकोप से फसल/ मकान क्षति की परेशानियों से जूझ रहे प्रदेश के 23 लाख 81 हजार से अधिक प्रभावित किसानों को अब तक लगभग 1802 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आरबीसी 6 के तहत दी गई इस राहत राशि से किसानों को फिर से खड़ा होने में बेहद मदद मिली है।मुख्यमंत्री ने बताया कि यह राशि गत वित्त वर्ष 2024-25 में बांटी गई 660.57 करोड़ रुपए राहत राशि से करीब तीन गुना अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के हर जरूरतमंद किसान को तत्परतापूर्वक सरकार का साथ, सहयोग और संबल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में 1590.74 करोड़ रुपए, वित्त वर्ष 2022-23 में 726.15 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2023-24 में 758.62 करोड़ रुपए राहत राशि सरकार द्वारा वितरित की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि अतिवृष्टि /बाढ़ एवं पीला मोजैक/कीट व्याधि से फसल हानि के लिए 23 लाख 81 हजार 104 प्रभावित किसानों को 1623.51 करोड़ रुपए राहत राशि दी गई है। प्राकृतिक आपदा से हुई विभिन्न प्रकार की क्षतियों की पूर्ति के लिए राहत के रूप में 178.45 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अतिवृष्टि/बाढ़, पीला मोजैक/ कीट व्याधि से फसल हानि और विभिन्न प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को लगभग 1802 करोड़ रुपए की राहत राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि हो या बाढ़, कीट व्याधि हो या कोई और प्राकृतिक आपदा, किसान हर मौसम में फसल नुकसानी का जोखिम उठाते हैं। फसल नुकसानी हुई, तो घर की साल भर की अर्थव्यवस्था बिगड़ जाती है। हमारी सरकार किसानों को ऐसे हालात में कभी अकेला नहीं रहने देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की हर कठिनाई में सरकार उनके साथ है। हमारी सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का दु:ख पूरे प्रदेश का दु:ख है और किसानों के सुख से ही प्रदेश का सुख है। किसानों को हर जरूरी मदद और राहत राशि देने में हम कभी कोई कमी नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए सभी कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी, बिजली, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, फसलों पर समर्थन मूल्य और फसल बीमा की राशि का समय पर अंतरण किया है। इससे प्रदेश के किसान भाइयों के मन में एक नया विश्वास, एक नई उम्मीद जागी है।
Crop Damage Compensation Madhya Pradesh Farmers Aid Heavy Rainfall Crop Loss Dr. Mohan Yadav Farmer Support Government Aid For Natural Disasters In MP Financial Assistance For Flood Affected Farmers Yellow Mosaic Pest Attack Relief Fund Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नरकटियागंज और सिकटा विधानसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन 23 प्रत्याशियों ने भरा पर्चापश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज और सिकटा विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन के अंतिम दिन कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नरकटियागंज में 16 और सिकटा में 7 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। नरकटियागंज में इस बार चुनाव आयोग को दो ईवीएम का उपयोग करना पड़ सकता है।
Read more »
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: दो दिन राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, लोंगेवाला में ...Defence Minister Rajnath Singh Jaisalmer Army Commanders Conference Update - रक्षा मंत्री दो दिन जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर काे वे जैसलमेर पहुंचेंगे।
Read more »
PKL: अवघ्या 20व्या वर्षी यू मुम्बाच्या खेळाडूचं अचानक निधन, तर 23 वर्षाच्या असिस्टंट मॅनेजरचाही मृत्यूPro Kabaddi Death: प्रो कबड्डी चाहते खूप दुःखात आहेत. यू मुम्बाच्या खेळाडूचं वयाच्या २० व्या वर्षी अचानक निधन झाले. तर 23व्या वर्षाच्या असिस्टंट मॅनेजरचाही मृत्यू झाला आहे.
Read more »
IND vs AUS 2nd Odi: सीरीज में वापसी पर टीम इंडिया की नजरें, जानिए कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा दूसरा वनडे?India vs Australia 2nd Odi Date Time: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भिड़ रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच 23 तारीख को खेला जाएगा।
Read more »
23 साल की कानूनी लड़ाई के बाद विधवा को मिला इंसाफ, रेलवे को देना होगा मुआवजासुप्रीम कोर्ट ने 2002 की ट्रेन दुर्घटना में पति को खोने वाली विधवा को 23 साल बाद इंसाफ दिलाया. कोर्ट ने रेलवे को ब्याज सहित मुआवजा देने का आदेश दिया. मुआवजे के ऐलान के बाद महिला को ढूंढने में हुई मुश्किलों और कानूनी लड़ाई की पूरी कहानी.
Read more »
Ind vs Aus 2nd ODI: விராட் கோலிக்கு அடிலெய்டு மைதானம் இவ்வளவு ராசியா... என்ன காரணம்?Virat Kohli: ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான இரண்டாவது ஒருநாள் போட்டி நாளை (அக்டோபர் 23) அடிலெய்டு மைதானத்தில் நடைபெற இருக்கிறது.
Read more »
