DNA on RSS Vs CPI 100 years: आज से 100 साल पहले देश में आरएसएस और वामपंथी पार्टियों की स्थापना हुई थी. इन 100 सालों में आरएसएस तो नागपुर से निकलकर देशभर में छा गया. वहीं वामपंथी लुप्त क्यों होते चले गए.
How RSS overtook the left parties: भारत की राजनीति csx 26 दिसंबर का अपना महत्व है. इसकी वजह ये है कि कि 100 साल पहले आज ही के दिन भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी. 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में कम्युनिस्ट पार्टी के अलग-अलग समूह इकट्ठा हुए थे और एक अखिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की थी.
1917 की रूसी क्रांति से प्रेरणा लेकर भारत के वामपंथी नेताओं ने CPI की नींव रखी. इस तरह आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी CPI के 100 साल पूरे हो गए हैं. 100 साल पहले हुई दोनों संगठनों की स्थापना 100 साल पहले एक और संगठन यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. CPI की स्थापना से क़रीब 2 महीने पहले यानी 27 सितंबर 1925 को RSS अस्तित्व में आया था. यानी 100 साल पहले देश में दो विपरीत विचारधारा वाले संगठनों की नींव पड़ी थी. एक लेफ्ट तो दूसरा राइट. हालांकि CPI एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर आई और संघ एक सामाजिक संगठन के रूप में. 100 साल के दौरान इन दोनों संगठनों की यात्रा कैसे आगे बढ़ी है. आज ये दोनों संगठन कहां हैं. इसका विश्लेषण करने से पहले कम्युनिस्ट पार्टी के 100 साल के राजनीतिक सफर के बारे में आपको जानना चाहिए. 1952 के पहले आम चुनाव में CPI को 16 सीट मिली और वो कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. जबकी आरएसएस से वैचारिक ऊर्जा लेनेवाले जनसंघ को उस चुनाव में केवल 3 सीटें मिली थीं. 1957 में केरल में दुनिया की पहली लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कम्युनिस्ट सरकार बनी. 1964 में वैचारिक मतभेदों की वजह से CPI से अलग होकर एक नई पार्टी CPM बनी यानी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी. इसके बाद 1974 में तीसरी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई. जिसका नाम है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लिबरेशन. इसे CPI ML भी कहते हैं. कई राज्यों में रही वामपंथी दलों की सरकारें 1977 में पश्चिम बंगाल में पहली बार कम्युनिस्ट सरकार बनी जो 34 साल तक चली. त्रिपुरा में भी 1978 से 1988 और फिर 1993 से लेकर 2018 तक कम्युनिस्ट सरकार रही. राष्ट्रीय स्तर पर भी 1989, 1996 और 2004 के चुनावों के बाद कम्युनिस्ट पार्टियां निर्णायक भूमिका में रहीं. 1996 में तो संयुक्त मोर्चा की सरकार में CPI के इंद्रजीत गुप्ता देश के गृह मंत्री भी बने. 2004 में UPA सरकार बनाने में कम्युनिस्ट पार्टियों की अहम भूमिका रही. वर्ष 2008 में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते का विरोध करते हुए लेफ्ट पार्टियां सरकार से अलग हो गईं. इसके बाद लेफ्ट पार्टियों का आधार घटने लगा. 2011 में पश्चिम बंगाल और 2018 में त्रिपुरा से लेफ्ट फ्रंट सरकार से बाहर हो गया. आज केरल को छोड़कर देश के किसी भी राज्य में कम्युनिस्ट सरकार नहीं है. आज तीनों कम्युनिस्ट पार्टियों को मिलाकर लोकसभा में सिर्फ़ 8 सांसद हैं. जनता की नजरों से उतरती गईं कम्युनिस्ट पार्टियां CPI से अलग होकर बनी CPM तो अभी भी राष्ट्रीय पार्टी है लेकिन CPI राष्ट्रीय पार्टी नहीं रह गई है. यानी 100 साल के बाद न सिर्फ़ CPI बल्कि सभी कम्युनिस्ट पार्टियां सिमट गई है. वहीं दूसरी तरफ़ 100 साल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सबसे मज़बूत स्थिति में है. RSS इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है. संघ से वैचारिक तौर पर जुड़ी BJP सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. संघ से जुड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. यहां तक कि जिन मज़दूरों का नारा देकर कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी, वहां भी संघ का वर्चस्व है. संघ से जुड़ा भारतीय मज़दूर संघ देश का सबसे बड़ा मज़दूर संगठन है. ताज़ा आंकड़े के अनुसार देश भर में संघ की शाखाओं की संख्या 83,129 है. शताब्दी वर्ष में संघ का लक्ष्य शाखाओं की संख्या बढ़ाकर 1 लाख तक पहुंचाना है. #DNAमित्रों | दक्षिणपंथी Vs वामपंथी..100 साल बाद, 100 साल बाद..RSS कहां, लेफ्ट कहां!#DNA #DNAWithRahulSinha #CPI #RSS @RahulSinhaTV pic.twitter.comtvUFwr7NZZ — Zee News December 26, 2025 देशभर में आरएसएस का बढ़ा जनाधार कम्युनिस्ट पार्टी और संघ के प्रभाव के बीच अंतर को समझने के लिए 2 शहरों का उदाहरण भी लिया जा सकता है. जिस कानपुर में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी, वहां आज वामपंथ की जगह संघ मज़बूत स्थिति में है. आख़िरी बार कम्युनिस्ट पार्टी कानपुर से 1989 में जीती थी. वहीं जिस नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी, उसकी पहचान संघ के मुख्यालय से है. यहां संघ का मज़बूत आधार है. 2014 से बीजेपी नागपुर लोकसभा सीट जीत रही है. नागपुर से नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस जैसे संघ से जुड़े मज़बूत नेता आते हैं. इतना ही नहीं जिस बंगाल में 34 वर्षों तक लेफ्ट पार्टियां सत्ता में रहीं, वहां भी आज संघ काफ़ी मज़बूत है. CPI और RSS दोनों वैचारिक संगठन हैं. लेकिन इसके बावजूद कम्युनिस्ट पार्टियों की तुलना में संघ काफ़ी आगे निकल गया. आपको ये भी जानना चाहिए कि संघ क्यों आगे बढ़ा और कम्युनिस्ट पार्टियां क्यों पिछड़ती चली गईं. जनता के दिलों में कैसे छा गया आरएसएस? इसका सबसे बड़ा कारण है विचारधारा का अंतर. संघ जहां देश के लिए समर्पित संगठन है, वहीं कम्युनिस्ट पार्टियां अनेक मौक़ों पर देश के ख़िलाफ़ भी दिखीं. 1964 में पार्टी के विभाजन का कारण यही था कि कुछ कम्युनिस्ट नेताओं ने 1962 के युद्ध के दौरान चीन का समर्थन किया था. संघ ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को आधार बनाकर सांस्कृतिक और सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान दिया. वहीं कम्युनिस्ट पार्टियों ने मुख्य रूप से वर्ग संघर्ष पर ध्यान दिया. इससे वो सांस्कृतिक पहचान से दूर हो गए. RSS ने अनुशासन, सांस्कृतिक एकीकरण पर ज़ोर दिया जबकि कम्युनिस्ट पार्टियां वैचारिक कट्टरता और संगठन में विभाजन से प्रभावित रहीं. RSS शिक्षा, सेवा और आपदा राहत के रचनात्मक मॉडल पर काम करता है जबकि कम्युनिस्ट पार्टियों का मॉडल आंदोलन, हड़ताल और धरने का है. यही वो कारण हैं जिसकी वजह से 100 साल बाद 2 संगठन आज बिल्कुल अलग-अलग स्थितियों में हैं. एक जहां सफलता के शिखर पर है, तो दूसरा पतन के कगार पर.
DNA Analysis DNA In Hindi RSS Vs CPI 100 Years Of RSS Vs 100 Years Of CPI How RSS Overtook The Left Parties डीएनए डीएनए एनेलेसिस हिंदी में डीएनए RSS Vs सीपीआई RSS के 100 साल Vs सीपीआई के 100 साल वामपंथी दलों से आगे कैसे निकल गया आरएसएस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'RSS के खिलाफ कांग्रेस ने हर तरह की साजिश रची, जबकि PFI को दी क्लीन चिट''RSS के खिलाफ कांग्रेस ने 100 सालों से हर तरह की साजिश रची, जबकि PFI को दी क्लीन चिट'
Read more »
संघ के 100 साल: जब संघ के बैंड ‘घोष’ को शादियों में किराये पर चाहते थे लोगपथ संचलन आरएसएस की गतिविधियों का लोकप्रिय हिस्सा है. इस दिन स्वयंसेवक संघ के परंपरागत गणवेश में मार्च करते हुए दिखते हैं. इस दौरान बजने वाला बैंड को सु्ब्बू श्रीनिवासन ने विकसित किया था. इसे संघ के घोष के नाम से जाना जाता है. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है वही कहानी.
Read more »
क्या हम बांग्लादेश जैसा बनना चाहते हैं? चर्च पर हमलों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी-RSS को घेराकांग्रेस ने बीजेपी और आरएसएस पर क्रिसमस पर चर्चों पर कथित हमलों को लेकर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा कि यह भारत की सभ्यता नहीं है।
Read more »
संघ के 100 साल: RSS के भगीरथ, लुप्त सरस्वती की खोज में इन दो स्वयंसेवकों का रहा बड़ा योगदानसरस्वती का उदगम, उसका प्रवाह भारतीय जनमानस को आकर्षित करता रहा है. कुछ स्वयंसेवकों ने प्राचीन ग्रंथों में वर्णित पवित्र सरस्वती नदी की खोज में दिलचस्पी दिखाई. जिस सरस्वती को संगम में लुप्त बताया जाता रहा है, वो उसके प्रवाह का रास्ता जानना चाहते थे. इस काम में मोरेश्वर नीलकंठ पिंगले और दर्शन लाल जैन ने भगीरथ कोशिश की.
Read more »
CPI की स्थापना के सौ साल पूरे हुए, आज RSS के मुकाबले कहां खड़ा है वामपंथठीक सौ साल पहले देश में दो विपरीत विचारधारा वाले संगठनों की नींव पड़ी थी. कम्युनिस्ट पार्टी और इंडिया (CPI) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS). एक लेफ्ट, तो दूसरा राइट. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का मातृ संगठन होने के नाते RSS साल भर से अलग अलग राजनीतिक गतिविधियों में छाया हुआ है, जबकि सीपीआई के समर्थकों की रस्मअदायगी भर महसूस होती है.
Read more »
'भारत को सुपरपावर ही नहीं, विश्व गुरु भी बनना होगा', बोले RSS प्रमुख मोहन भागवतआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अंधविश्वास से मुक्ति, क्षेत्रीय भाषाओं में ज्ञान के प्रचार और संतुलित विकास पर जोर दिया. भागवत ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनने के साथ-साथ विश्व गुरु भी बनना होगा. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू की विकास पर बातों की उन्होंने प्रशंसा की.
Read more »
