Adani Ports Shares: मीडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के ऐलान अदाणी पोर्ट्स के शेयरों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हुई। कंपनी के शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और निफ्टी50 के टॉप गेनर बन गए हैं। जंग के चलते अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में लगातार बिकवाली हावी हुई...
नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन सबसे बड़ी तेजी अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में आई है। इसकी खास वजह है इस कंपनी का बिजनेस, जो लगातार मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण प्रभावित हो रहा था। ईरान और इजरायल में जंग शुरू होने के बाद से भी अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में लगातार बिकवाली हो रही थी। 10 जून के बाद से ही कंपनी के शेयर गिरने लगे थे और 1494 रुपये के स्तर से 1331 रुपये पर आ गए थे। हालांकि, आज कंपनी के शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ 1408 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। जंग खत्म होने से क्यों आई इस शेयर में तेजी ईरान और इजरायल में जंग खत्म होने के ऐलान के बाद से अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। दरअसल, अदाणी पोर्ट्स के पास इज़रायल के हाइफ़ा पोर्ट में बड़ी हिस्सेदारी है, जहां जंग के चलते काम बाधित था और नुकसान की आशंका गहराने लगी थी। ईरान ने हाइफा पोर्ट के पास भी हमले किए थे। ये भी पढ़ें- Gold Price Today: इजरायल-ईरान सीजफायर का दिखा असर, सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, इतना पहुंचा 24 कैरेट सोना अदाणी पोर्ट्स ने 2023 में कुल 1.
18 बिलियन डॉलर में इस इजरायल के इस पोर्ट को खरीदा था। यह पोर्ट इज़रायल के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है। बता दें कि अदाणी पोर्ट्स, अदाणी समूह की सबसे बड़ी कंपनी है, इसलिए यह कंपनी इस बिजनेस समूह की कमाई का एक बड़ा हिस्सा है। अदाणी पोर्ट्स के शेयरों ने लंबी अवधि में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है, खासकर पिछले 5 सालों में यह रिटर्न करीब 300% तक रहा है।
Iran Israel Ceasefire Share Price Rise Haifa Port Stock Market Stock Market News Share Market News Adani Ports Stock Reason Why Adani Ports Shares Rose
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकइजरायल ने आखिरकार ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल ही दिया। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम लिया जा रहा है।
Read more »
ईरान के बाद पाकिस्तानी परमाणु बम का नंबर... इजरायली पीएम के पुराने बयान ने पाकिस्तानियों को डराया, वीडियो वायरलइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई इस समय दुनिया का ध्यान खींच रही है लेकिन पाकिस्तानियों का ध्यान इस तरफ ज्यादा है। इसकी वजह नेतन्याहू का एक इंटरव्यू बन रहा है।
Read more »
खामेनेई का अस्तित्व मिटाएंगे... अस्पताल पर मिसाइल हमले के बाद इजरायली रक्षा मंत्री का ईरान से आरपार का ऐलानइजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
Read more »
भारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रईरान ने भारत से आग्रह किया है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए। ईरान के उप-राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने भारत से इजरायल की निंदा करने का आह्वान किया है।
Read more »
इजरायल ने मचाई पश्चिम एशिया में तबाही... UNSC की बैठक में अमेरिकी राजदूत कर बैठीं 'चूक', वीडियोअमेरिका इजरायल का सबसे मजबूत सहयोगी है। इजरायल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अमेरिका का साथ मिलता रहा है। ईरान के खिलाफ भी अमेरिका का साथ इजरायल को मिल रहा है।
Read more »
ईरान-इजरायल युद्ध: बड़ी मुसीबत में फंस गया है भारत, 3600000000000 का यह आंकड़ा क्यों डरा रहा?ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से भारत का लगभग 3.
Read more »
