कुछ साल पहले तक हम यह सोच भी नहीं सकते थे कि कोई AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल हमारी बातों को समझेगा और उसी अंदाज में जवाब देगा। लेकिन आज ChatGPT जैसे टूल हमारे रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे ईमेल लिखनाOpenAI ChatGPT Safety Privacy; What are the risks of using ChatGPT? क्या ChatGPT से डेटा लीक हो सकता है? ChatGPT पर किस तरह की...
साल पहले तक हम यह सोच भी नहीं सकते थे कि कोई AI टूल हमारी बातों को समझेगा और उसी अंदाज में जवाब देगा। लेकिन आज ChatGPT जैसे टूल हमारे रोजमर्रा के कामों का अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे ईमेल लिखना हो, कोई सवाल पूछना हो या कंटेंट तैयार करना हो, ये टूल हर जगह मददगार साबित हो रहे हैं। OpenAI के इस AI टूल का इस्तेमाल अब दुनिया भर में करीब 18 करोड़ लोग कर रहे हैं। भारत इसका दूसरा सबसे बड़ा यूजर बेस है। हालांकि ChatGPT का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी सुरक्षा और प्राइवेसी का भी ध्यान रखना चाहिए। 2024 में सैमसंग ने ChatGPT और अन्य AI टूल्स पर रोक लगा दी थी क्योंकि उनके एक कर्मचारी ने गलती से कंपनी का सेंसिटिव सोर्स कोड ChatGPT पर अपलोड कर दिया था। सैमसंग को डर था कि AI प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी बाहरी सर्वर पर स्टोर हो सकती है, जिसे बाद में हटाना या कंट्रोल करना मुश्किल होगा। साथ ही उन्हें डर था कि यह डेटा अनजाने में दूसरे यूजर्स के साथ शेयर भी हो सकता है। इसलिए ChatGPT जैसे टूल्स का सही और सुरक्षित इस्तेमाल बहुत जरूरी है।ChatGPT पर किस तरह की जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए?ChatGPT दो तरह का डेटा स्टोर करता है। पहली वह जानकारी जो अपने आप सिस्टम के जरिए इकट्ठा होती है, जैसे आपका इंटरनेट कनेक्शन कहां से हो रहा है, आप कौन सा ब्राउजर या फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और आपने कब और कितनी बार ChatGPT इस्तेमाल किया है। दूसरी वह जानकारी जो आप खुद चैट में देते हैं, जैसे आपका नाम, ईमेल या जो भी सवाल और बातें आप ChatGPT को बताते हैं। यह सब डेटा OpenAI अपने सिस्टम को बेहतर बनाने और आपको अच्छा अनुभव देने के लिए रखता है।साइबर सिक्योरिटी और AI लॉ एक्सपर्ट डॉ.
पवन दुग्गल बताते हैं कि डेटा लीक होने का खतरा कुछ हद तक हो सकता है। जब आप ChatGPT पर कोई सवाल या जानकारी डालते हैं तो वह डेटा कंपनी के सर्वर पर सेव हो जाता है। इससे कंपनी अपने सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए उस जानकारी का इस्तेमाल कर सकती है। अगर गलती से कोई जरूरी या निजी जानकारी जैसे किसी कंपनी का सीक्रेट या किसी ग्राहक की पर्सनल डिटेल्स डाल दी जाए तो वह गलत हाथों में भी जा सकती है। इससे डेटा लीक या कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन होने का खतरा रहता है।ये खतरे सीधे आपके डेटा, वैधानिक अधिकार और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े होते हैं। नीचे ऐसे 6 संभावित साइबर जोखिम दिए गए हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है।कभी-कभी लोग गलती से ऐसी जानकारी भी डाल देते हैं, जो गोपनीय होती है। जैसे बैंक डिटेल, पासवर्ड या आधार नंबर। ये जानकारी अगर गलत जगह पहुंच जाए तो डेटा लीक, फ्रॉड या पहचान की चोरी का खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम समझें कि ChatGPT पर किस तरह की जानकारी कभी नहीं शेयर करनी चाहिए। नीचे दिए गए ग्राफिक में ऐसे 5 उदाहरण दिए गए हैं।OpenAI ने ChatGPT को सुरक्षित और जिम्मेदार एआई टूल बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसका मकसद है कि यूजर्स को मदद तो मिले, लेकिन उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा भी बनी रहे। नीचे कुछ अहम उपाय दिए गए हैं जो OpenAI फॉलो करता है।OpenAI यूजर्स द्वारा दी गई बातचीत को सुरक्षित तरीके से स्टोर करता है। आपकी चैट्स को सिस्टम की ट्रेनिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है, लेकिन सेंसिटिव जानकारी को पहचानने और हटाने के लिए खास तकनीक इस्तेमाल की जाती है।ChatGPT के जवाबों को सुरक्षित रखने के लिए मॉडरेशन टूल्स लगाए गए हैं जो नफरत फैलाने वाली बातें, हिंसा या भ्रामक जानकारी को रोकने में मदद करते हैं। अगर कोई गलत या आपत्तिजनक सवाल पूछा जाए तो ChatGPT उसे ब्लॉक कर सकता है या वॉर्निंग दे सकता है।ChatGPT को ट्रेन करने में AI सुरक्षा विशेषज्ञ, रिसर्चर और एथिक्स एक्सपर्ट शामिल होते हैं। वे तय करते हैं कि मॉडल क्या सीखे और क्या नहीं। इसका मकसद है कि ChatGPT जिम्मेदारी से जवाब दे।ChatGPT में अब यूजर को ज्यादा कंट्रोल दिया जा रहा है। जैसे आप तय कर सकते हैं कि आपकी बातचीत मॉडल को सुधारने में इस्तेमाल हो या नहीं। इसके लिए Privacy Settings में जाकर ऑप्शन बंद किया जा सकता है।OpenAI लगातार रिसर्च करता है और नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़ता है। जैसे ही कोई खतरा सामने आता है, उसे जल्दी से जल्दी ठीक किया जाता है ताकि यूजर्स को नुकसान न हो।इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहे और आप इसका सही फायदा उठा सकें। ChatGPT से बात करते वक्त ऐसा समझें कि आप किसी टेक्नोलॉजी से बात कर रहे हैं, इंसान से नहीं। इसलिए कुछ बातें कभी शेयर नहीं करनी चाहिए और कुछ सावधानियां हमेशा रखनी चाहिए।कभी-कभी ChatGPT पुरानी या गलत जानकारी दे सकता है, क्योंकि यह इंटरनेट से सीखा हुआ मॉडल है। इसलिए महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।ये खबर भी पढ़िए… जरूरत की खबर- क्या AI से नौकरी को खतरा:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में कैसे बने रहें रिलेवेंट, AI एक्सपर्ट के 9 टिप्स AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया है। यह तकनीक लगातार विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रही है। AI के बढ़ते प्रभाव के कारण जहां वर्किंग एम्प्लाईज को अपनी नौकरी जाने का डर सताने लगा है। वहीं पढ़-लिखकर जॉब ढूंढ रहे युवाओं को नौकरी के अवसर कम होने की चिंता सता रही है।खाना ऐसा खाएं कि ये बैक्टीरिया खुश रहें, ये हैं 8 बेस्ट प्रोबायोटिक फूडजरूरत की खबर- ड्राइविंग लाइसेंस खो जाए तो क्या करें:क्या करें, 10 कारणों से साइकल होता इर्रेगुलर, डाइट में शामिल करें ये 7 चीजेंहरियाणा में प्री-मानसून की बारिश शुरूपिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में 12MM बारिशबारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम...शिवपुरी-श्योपुर में रेड अलर्टसीकर में आज तेज भी तेज बारिश का अलर्टलखनऊ में हल्के बादल छाए, धूप भी निकली
Safety Privacy Server Data Chatgpt Safty Chatgpt Data Leaked Artificial Intelligence Ai Tool
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फायदे की जगह हो सकता है नुकसान, रोजाना न करें इन 5 हेल्दी चीजें का सेवनफायदे की जगह हो सकता है नुकसान, रोजाना न करें इन 5 हेल्दी चीजें का सेवन
Read more »
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मुश्किल भरा दिन, घर में रहेगी अशांतिDaily Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए मुश्किल भरा दिन, बेटे से बढ़ सकती है दूरी, घर में हो सकता है कलह, करें ये उपाय
Read more »
बाथरूम जानें पर दिखें ये संकेत तो भूलकर भी न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसरलाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य Symptoms of Colon Cancer: बदलती जीवनशैली और खराब खानपान के कारण ज़्यादातर लोग कोलन कैंसर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. कोलन कैंसर यानी बड़ी आंत का कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है.
Read more »
गुड़हल का तेल बनाने की रेसिपी है सिंपल, बाल बढ़ेंगे तेजी सेअगर आप भी बाल न बढने, ज्यादा झड़ने या ग्रे होने की परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो गुड़हल का तेल आपके बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।
Read more »
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का इंटेक, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए हो सकता है खतरनाककहीं आप भी तो नहीं कर रहे जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का इंटेक, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
Read more »
ट्रंप की टेंशन, वीजा की मारामारी...अमेरिका में अभी किन देशों के स्टूडेंट को मिलेगी एंट्री?Study in USA: अमेरिका में पढ़ने के लिए स्टूडेंट वीजा की जरूरत पड़ती है। इस वक्त वीजा अप्वाइंटमेंट बुकिंग बंद हो चुकी है, जिसके बिना वीजा हासिल करना मुश्किल हो गया है।
Read more »
