Iran-Israel Conflict: ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले के बाद मध्य पूर्व में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं, जिससे विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कतर, कुवैत, इराक और यूएई ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। भारत सहित दुनिया भर से मध्य पूर्व और यूरोप जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं या उन्हें बीच रास्ते से लौटना...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के सीजफायर के दावों को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। कतर में अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात बन गए हैं, जिसका सबसे बड़ा असर एविएशन पर देखने को मिल सकता है। मिडिल-ईस्ट समेत पूर्वी अमेरिका और यूरोप जाने वाली कई फ्लाइट्स रद कर दी गई हैं। ईरान ने कतर में स्थित अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डे अल-उदेद एअरबेस पर 6 मिसाइलें दाग दीं। हमले के फौरन बाद कतर, कुवैत, इराक और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए। बीच उड़ान में ही वापस लौटे विमान भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों से मिडिल-ईस्ट होकर गुजरने वाली फ्लाइट्स को फौरन रद कर दिया गया। लखनऊ से दम्मम, मुंबई से कुवैत और अमृतसर से दुबई जाने वाली अरब सागर से ही वापस लौट आईं। वहीं, मंगलवार की सुबह एअर इंडिया ने मिडिल-ईस्ट समेत अमेरिका के पूर्वी छोर और यूरोप की फ्लाइट्स रद कर दी हैं। एअर इंडिया ने दी जानकारी एअर इंडिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, मिडिल-ईस्ट, अमेरिका के पूर्वी तट और यूरोप की तरफ जाने वाले सभी ऑपरेशन्स को तत्काल प्रभाव से रद किया जा रहा है। अमेरिका से भारत की तरफ आने वाली फ्लाइट्स भी एअरपोर्ट पर वापस लौट गईं हैं। एअर इंडिया ने कहा- फ्लाइट्स रद होने के कारण कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हम सभी यात्रियों से सहयोग की उम्मीद करते हैं। हम सिक्योरिटी एडवाइजर्स के संपर्क में हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है। अगर कोई अपडेट आता है तो सभी यात्रियों को जानकारी दी जाएगी। Amid the developing situation in the Middle East, Air India has ceased all operations to the region as well as to and from the East Coast of North America and Europe with immediate effect, until further notice.
Our India-bound flights from North America are diverting back to… pic.twitter.com/U1rBh9tfaq— Press Trust of India June 23, 2025 मिडिल-ईस्ट जाती हैं ज्यादातर फ्लाइट्स बता दें कि भारतीय एविएशन सेक्टर में एअर इंडिया, इंडिगो, अमीरात ग्रुप, कतर एअरवेज, ऐतिहाद, अकासा, स्पाइसजेट, एअर अरेबिया जैसी कई एअरलाइंस मौजूद हैं। वहीं, भारत से ज्यादातर फ्लाइट्स दोहा, अबू धाबी और दुबई की तरफ जाती हैं। ऐसे में मिडिल-ईस्ट में बढ़ता तनाव भारत की कई विदेशी उड़ानों को प्रभावित कर सकता है। इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी इंडिगो ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा, मिडिल-ईस्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए कई उड़ानों में देरी और डायवर्जन हो सकता है। हम यात्रियों को एअरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह देते हैं। IndiGo issues travel advisory in wake of the situation in Middle East.In view of the evolving situation in the Middle East, our flight operations to and from Dubai, Doha, Bahrain, Dammam, Abu Dhabi, Kuwait, Madinah, Fujairah, Jeddah, Muscat, Sharjah, Riyadh, Ras AI-Khaimah and… pic.twitter.com/b9BUbnG8mx— ANI June 24, 2025 9 बजे बंद हुए थे एअरस्पेस बता दें कि बीती रात लगभग 9 बजे कतर ने अपना एअर स्पेस बंद कर दिया था। इस दौरान अलग-अलग भारतीय शहरों से कई विमानों ने दोहा के लिए उड़ान भरी थी, जिन्हें रनवे पर वापस बुला लिया गया। मिडिल-ईस्ट में हालात सामान्य होने के बाद ही उड़ाने दोबारा शुरू होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Israel-Iran Ceasefire: धमाकों की आवाज से दहला यरुशलम और तेल अवीव, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का इजरायल पर फिर अटैक
Iran Missile Attack Qatar Flight Cancellations Middle East Air India Travel Advisory Airspace Closure Qatar India Flights Middle East Disruption Middle East Air Travel Security US Base Attack Aviation Impact
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत पाकिस्तान तनाव: दोनों देशों के लिए कूटनीति का रास्ता कितना असरदार होगा?- द लेंसदे लेंस में भारत और पाकिस्तान के कूटनीतिक रास्ते अपनाए जाने समेत कई पहलुओं पर चर्चा
Read more »
जहां हुआ एअर इंडिया फ्लाइट हादसा, देखें वहां की पहले और बाद की तस्वीरेंअहमदाबाद से आज लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट 171 ने दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी. पांच मिनट बाद, विमान हवाई अड्डे के पास एक डॉक्टर्स हॉस्टल के पास दुर्घटनाग्रस्त. विमान क्रैश वाली जगह के पुराने गूगल अर्थ विजुअल्स. एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद तबाही के दृश्य. देखें.
Read more »
नवंबर में थी सगाई, मार्च में शादी... अहमदाबाद प्लेन क्रैश में फ्लाइट अटेंडेट रोशनी की मौत से परिवार में मातमAhmedabad Plane Crash अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे ने कई लोगों की जान ले ली जिनमें 26 वर्षीय रोशनी सोंघरे भी शामिल थीं। रोशनी जो मुंबई की रहने वाली थीं और एअर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट थीं की इसी साल सगाई और अगले साल शादी होने वाली थी।
Read more »
ईरान ने दागी बैलेस्टिक मिसाइल जान बचाकर भागे नेतन्याहू? वायरल वीडियो को सच क्या हैIsrael Iran war news: अब परमाणु बम फूटेगा या हाइपरसोनिक हथियार छूटेगा या ईरान दहलेगा, चंद घटों में मिडिल-ईस्ट की सबसे ख़तरनाक पिक्चर दिखाई देने वाली है.
Read more »
एयर इंडिया को फिर आई दिक्कत, आज 7 उड़ानें करनी पड़ी कैंसिल, जानें कारण और पढ़ें पूरी लिस्टAir India Cancels 7 Flights: एयर इंडिया की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को एयरलाइन ने 7 फ्लाइट कैंसिल कर दीं। इसमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक, दोनों रूट की फ्लाइट शामिल हैं।
Read more »
फिर मुश्किलों में एअर इंडिया, इंग्लैंड से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी; सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंगएअर इंडिया की फ्लाइट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एअर इंडिया की एक फ्लाइट को शनिवार को बम की धमकी मिलने के बाद उसका मार्ग परिवर्तित कर सऊदी अरब के रियाद शहर में सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को गंतव्य तक ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही। कई बाहरी कारणों से कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो...
Read more »
