अहमदाबाद से आज लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट 171 ने दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी. पांच मिनट बाद, विमान हवाई अड्डे के पास एक डॉक्टर्स हॉस्टल के पास दुर्घटनाग्रस्त. विमान क्रैश वाली जगह के पुराने गूगल अर्थ विजुअल्स. एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद तबाही के दृश्य. देखें.
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब भी कई लोगों की तलाश जारी है. हादसे का शिकार हुए लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में ठाणे के रहने वाले दीपक पाठक भी सवार थे, जो एयर इंडिया में कैबिन क्रू के रूप में 11 सालों से नौकरी कर रहे थे.
हादसे के को लेकर उनकी बहन ने बताया कि भाई ने हादसे से पहले सुबह अपनी मां को फोन कर 'गुड मॉर्निंग' कहा था. इसके बाद से परिवार को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है. Advertisementन्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के एक सदस्य ने बताया कि हादसे की खबर मिलने के बाद जब उन्होंने दीपक के मोबाइल पर कॉल किया, तो वह बजता रहा लेकिन किसी ने उठाया नहीं. उन्होंने कहा, 'जब तक यह फोन बजता रहेगा, हम किसी अनहोनी की कल्पना नहीं करेंगे.'मौत से पहले आखिरी सेल्फी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में खत्म हो गया डॉक्टर प्रतीक जोशी का पूरा परिवार दीपक पांच भाई-बहनों में से एक हैं और चार साल पहले उनकी शादी हुई थी. उनकी बहन ने बताया, 'हम सभी व्यस्त रहते हैं लेकिन मेरी मां और मैं हमेशा उनकी चर्चा करते रहते हैं कि वह कहां हैं, कब घर लौटेंगे.'हादसे की खबर मिलते ही बदलापुर के अम्बरनाथ-बदलापुर रोड स्थित रावल कॉम्प्लेक्स में रहने वाले पाठक के घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के परिजन, मित्र और पड़ोसी उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे. Advertisement Air India प्लेन क्रैश: पहली उड़ान ही बन गई आखिरी, पति के पास जा रही नई नवेली दुल्हन खुशबू की खत्म हो गई जिंदगी इधर, मुंबई के पवई स्थित जल वायु विहार इलाके में विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के घर के बाहर भी मातम पसरा हुआ है. स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने उनके 88 साल के पिता से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.बता दें कि गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के बाहर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसे हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. ये भी देखें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान के इन दो गांव में ऐसा कौन-सा खजाना है, जिसपर है अमेरिका वालों की नजरपाकिस्तान की वो जगह, जहां हैं US समेत कई देशों की नजर, वहां ऐसा क्या है?
Read more »
अमिताभ-जया की शादी: लाल साड़ी में दुल्हन बनी जया, फूलों का सेहरा पहने अमिताभअमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 52 साल पहले शादी की थी। इस लेख में उनकी शादी की तस्वीरें और उनकी लव स्टोरी के बारे में जानकारी दी गई है।
Read more »
दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली सभी फ्लाइट कैंसिल, Air India प्लेन क्रैश के बाद बड़ा फैसलाकैंसिल हुए फ्लाइट्स में AKASA Air की 2 फ्लाइट, Indigo की 3 फ्लाइट, JAL की 1 फ्लाइट और QANTAS की 1 फ्लाइट शामिल हैं. DGCA ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 232 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे.
Read more »
क्रैश के बाद किस कदर मलबे में तब्दील हुआ एअर इंडिया का प्लेन, देखेंअहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गया, जिसमें 242 लोग सवार थे. कैप्टन ने मेडे कॉल का सिग्नल दिया था, जिसके बाद विमान एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर इलाके में एक इमारत से टकरा गया. हादसे वाली जगह से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट.
Read more »
आज के ही दिन 75 साल पहले हुआ था एक बड़ा प्लेन क्रैश, समुद्र में समा गया था विमानआज से 75 साल पहले यानी 12 जून 1950 भारत से करीब 3 हजार किलोमीटर दूर अहमदाबाद की तरह ही एक बड़ा विमान हादसा हुआ था.
Read more »
टेबलों पर खाने से भरी प्लेटे, गिलास...जिस मेडिकल कॉलेज से टकराया विमान, देखिए अंदर का भयावह मंजरAhmedabad Plane Crash Video: अहमदाबाद से लंदन एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
