इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई का शुक्रवार को आठवां दिन है। एक हफ्ते की लड़ाई के बाद इजरायल ने स्पष्टतौर पर ईरान में सत्ता बदलने का इरादा जाहिर किया है।
तेल अवीव: इजरायल की सरकार ने कहा है कि वह ईरान में सत्ता परिवर्तन पर काम कर रही है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने अपनी सेना को ईरानी सरकार को अस्थिर करने के लिए तेहरान में शासन से जुड़े ठिकानों पर हमले तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने खामेनेई को मारने की धमकी भी दी है। इजरायल की ओर से 13 जून को ईरान पर हमला करने की वजह तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना कहा गया था। हालांकि अब इजरायली सरकार ने साफ कर दिया है कि उसका मकसद ईरान से अली खामेनेई और उनके शासन को खत्म करना है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से भी तेहरान में सत्ता परिवर्तन की बात कही जा चुकी है।इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उन्होंने देश की रक्षा बलों को ऐसे ठिकानों पर हमला करने के लिए कहा है, जिससे तेहरान में शासन अस्थिर हो जाए। उनकी ओर से यह निर्देश इजरायल के एक अस्पताल पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद आया है, जिसमें 47 लोग घायल हुए हैं। काट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को हत्या की धमकी देते हुए कहा कि उनका अस्तित्व नहीं होना चाहिए। 'हम तेहरान के प्रतीकों को मिटा देंगे'काट्ज ने अपने बयान में कहा, 'हमें ईरानी शासन के सभी प्रतीकों और उसकी शक्ति के आधार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर हमला करना चाहिए। हमें ये भी लगता है कि अली खामेनेई का अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए। खामेनेई खुलेतौर पर इजरायल को खत्म करने की बात कह रहे हैं। वह हमारे अस्पतालों पर हमले का आदेश दे रहे हैं और इजरायल की तबाही को अपना लक्ष्य मानते हैं।'काट्ज ने आगे कहा, 'खामेनेई जैसा तानाशाह ईरान का नेतृत्व करता है, जिसने इजराइल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, वह अस्तित्व में नहीं रह सकता है।' इजरायली रक्षा मंत्री के ईरानी सुप्रीम लीडर को निशाना बनाने की धमकी से दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।इजराइल-ईरान का सैन्य टकराव दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। लगातार आठवें दिन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं। Iran Israel News: जंग में इजरायल को भारी नुकसान, रोजाना इतने अरब रुपये हो रहे बर्बादपश्चिम एशिया में बढ़ रहा संकटइजरायल ने गुरुवार को ईरान के अराक हेवी वाटर रिएक्टर को निशाना बनाया है, जो एक महत्वपूर्ण परमाणु सुविधा है। दूसरी ओर ईरानी मिसाइलें इजरायल के तेल अवीव और दूसरे प्रमुख शहरों में कहर बरपा रही हैं। इजराइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव से क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया के कई देश इस तनाव से प्रभावित हो रहे हैं।.
तेल अवीव: इजरायल की सरकार ने कहा है कि वह ईरान में सत्ता परिवर्तन पर काम कर रही है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने अपनी सेना को ईरानी सरकार को अस्थिर करने के लिए तेहरान में शासन से जुड़े ठिकानों पर हमले तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने खामेनेई को मारने की धमकी भी दी है। इजरायल की ओर से 13 जून को ईरान पर हमला करने की वजह तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना कहा गया था। हालांकि अब इजरायली सरकार ने साफ कर दिया है कि उसका मकसद ईरान से अली खामेनेई और उनके शासन को खत्म करना है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से भी तेहरान में सत्ता परिवर्तन की बात कही जा चुकी है।इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि उन्होंने देश की रक्षा बलों को ऐसे ठिकानों पर हमला करने के लिए कहा है, जिससे तेहरान में शासन अस्थिर हो जाए। उनकी ओर से यह निर्देश इजरायल के एक अस्पताल पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद आया है, जिसमें 47 लोग घायल हुए हैं। काट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को हत्या की धमकी देते हुए कहा कि उनका अस्तित्व नहीं होना चाहिए। 'हम तेहरान के प्रतीकों को मिटा देंगे'काट्ज ने अपने बयान में कहा, 'हमें ईरानी शासन के सभी प्रतीकों और उसकी शक्ति के आधार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर हमला करना चाहिए। हमें ये भी लगता है कि अली खामेनेई का अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए। खामेनेई खुलेतौर पर इजरायल को खत्म करने की बात कह रहे हैं। वह हमारे अस्पतालों पर हमले का आदेश दे रहे हैं और इजरायल की तबाही को अपना लक्ष्य मानते हैं।'काट्ज ने आगे कहा, 'खामेनेई जैसा तानाशाह ईरान का नेतृत्व करता है, जिसने इजराइल के विनाश को अपना मिशन बना लिया है, वह अस्तित्व में नहीं रह सकता है।' इजरायली रक्षा मंत्री के ईरानी सुप्रीम लीडर को निशाना बनाने की धमकी से दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।इजराइल-ईरान का सैन्य टकराव दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। लगातार आठवें दिन दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं। Iran Israel News: जंग में इजरायल को भारी नुकसान, रोजाना इतने अरब रुपये हो रहे बर्बादपश्चिम एशिया में बढ़ रहा संकटइजरायल ने गुरुवार को ईरान के अराक हेवी वाटर रिएक्टर को निशाना बनाया है, जो एक महत्वपूर्ण परमाणु सुविधा है। दूसरी ओर ईरानी मिसाइलें इजरायल के तेल अवीव और दूसरे प्रमुख शहरों में कहर बरपा रही हैं। इजराइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव से क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया के कई देश इस तनाव से प्रभावित हो रहे हैं।
Israel Defence Minister Israel Destabilise Iran Regime West Asia Crisis Israel Airstrikes Iran Iran Israel Update इजराइल का ईरान पर हवाई हमला ईरान परमाणु हथियार कार्यक्रम अली खामेनेई ईरान में बदलेगी सरकार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan News: बिन पानी पाकिस्तान का सूखने लगा गला, तो लोटा लेकर आया चीन, बना रहा 'भस्मासुर डैम'पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों का पानी रोका, जिससे चीन ने खैबर पख्तूनख्वा में मोहम्मद डैम का काम तेजी से पूरा करने का फैसला किया.
Read more »
घुसपैठियों से हमारे अस्तित्व पर खतरा, इन्हें ताकत से रोकना होगा, धनखड़ का सरकार को मैसेजघुसपैठियों से हमारे अस्तित्व पर खतरा, इन्हें ताकत से रोकना होगा, धनखड़ का सरकार को मैसेज
Read more »
ईरानी सुप्रीम लीडर का ट्रंप को जवाब, नहीं करेंगे आत्मसमर्पणपिछले शुक्रवार को इस्राएल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से यह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का पहला सार्वजनिक बयान है.
Read more »
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर मिसाइलें मार-मार के इजरायल-अमेरिका ने तेहरान को दहलाया? IAEA को बयान देना पड़ाIsrael Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इजरायल के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. जंग के
Read more »
इसराइल के अस्पताल पर ईरान का मिसाइल हमला, अब तक क्या-क्या पता है?ईरान ने इसराइल के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेर्शेबा शहर के सोरोका अस्पताल और आसपास की रिहायशी आबादी को निशाना बनाया है.
Read more »
क्या खामेनेई को निशाना बनाकर अस्पताल पर हमले का बदला लेगा इजरायल? 36 घंटे में ही ट्रंप के वीटो से पलटे नेतन्याहूइजरायल अब क्या अस्पताल पर हमले का बदला खामेनेई को निशाना बनाकर लेगा? चूंकि अस्पताल पर हमले के बाद इजरायल सरकार का गुस्सा सातवें आसमान पर है. इजरायली रक्षा मंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि अगला टारगेट खामेनेई हो सकते हैं.
Read more »
