ईरानी सुप्रीम लीडर का ट्रंप को जवाब, नहीं करेंगे आत्मसमर्पण

United States News News

ईरानी सुप्रीम लीडर का ट्रंप को जवाब, नहीं करेंगे आत्मसमर्पण
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 784 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 317%
  • Publisher: 63%

पिछले शुक्रवार को इस्राएल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से यह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का पहला सार्वजनिक बयान है.

पिछले शुक्रवार को इस्राएल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से खामेनेई ने अपना पहला सार्वजनिक बयान दिया हैमोदी ने ट्रंप से कहा, भारत-पाक के बीच मध्यस्थता स्वीकार नहीं मस्क की स्टारलिंक को मिला लाइसेंस, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की घोषणाभारी टोल टैक्स से मुक्ति, गडकरी ने की 3,000 में सालाना पास की घोषणासरकारी एयरलाइन पीआईए को बेचना चाह रहा है पाकिस्तानतस्वीर: Markus Mainka/picture alliance पाकिस्तान अपनी सरकारी एयरलाइन, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को बेचना चाहता है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान के दो बड़े व्यावसायिक समूह और पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित एक कंपनी पीआईए के लिए बोली लगाएगी. पीआईए का बिकना पिछले दो दशकों में पाकिस्तान में सबसे बड़ा निजीकरण होगा. सरकार को उम्मीद है कि इसके बाद सरकारी उद्यमों के निजीकरण का सिलसिला शुरू हो जाएगा. दरअसल, इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड ने पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज देते समय शर्त रखी थी कि उसे घाटे में चल रहे सरकारी उद्यमों को बेचना होगा. सरकार ने पिछले साल भी एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन एयरलाइन की खराब हालत और बिक्री के साथ जुड़ी शर्तों के चलते ऐसा नहीं हो सका था. लेकिन पिछले साल एयरलाइन का पुनर्गठन किया गया. इसके 80 फीसदी पुराने कर्ज को सरकार को सौंप दिया गया ताकि इसे निवेशकों के लिए और आकर्षक बनाया जाए. जानकारों का कहना है कि इस बार कर प्रोत्साहन के जरिए डील को बेहतर बनाया गया है और पीआईए की माली हालत में सुधार होने के भी संकेत मिले हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, एयरलाइन में 100 फीसदी तक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए गुरुवार तक ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ देना है यानी एयरलाइन खरीदने में अपनी दिलचस्पी जतानी है. जर्मन विदेश मंत्री का ईरान को संदेश, बातचीत के लिए अब भी नहीं हुई देर जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस्राएल और ईरान के बीच तनाव को अब भी बातचीत से शांत किया जा सकता हैजर्मनी के विदेश मंत्री ने ईरान के नेता से कहा है कि वे इस बात का विश्वसनीय भरोसा दें कि ईरान परमाणु हथियार नहीं चाह रहा है और बातचीत के जरिए मामले के हल की इच्छा दिखाएं. इस्राएल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चलते बढ़ते तनाव के बीच जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफूल ने यह बात कही है. योहान वाडेफूल ने कहा,"हम अब भी हल तक पहुंचने की बातचीत करने को तैयार हैं. हालांकि, ईरान को जल्दी दिखानी चाहिए... बातचीत की मेज पर आने में कभी भी बहुत देर नहीं होती है, अगर किसी की मंशा सही हो तो." वाडेफूल ने जब यह बातें कहीं तो उनके साथ ही मंच पर जॉर्डन के विदेश मंत्री भी मौजूद थे. वहीं, रूस और यूएई की ओर से इस्राएल-ईरान संघर्ष को तुरंत खत्म कर कूटनीतिक प्रयास किए जाने की बात कही गई है. इस बीच इस्राएल की सेना ने कहा है कि उसने अब तक ईरान में एक हजार से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. इस्राएल के प्रवक्ता एफी देफ्रिन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस्राएल की सेना व्यवस्थित तरीके से काम करते हुए ईरान के परमाणु खतरे को खत्म कर रही है और इसने काफी नुकसान पहुंचाया है. सुरक्षाबलों ने किया शीर्ष माओवादियों को मारने का दावाआंध्र प्रदेश में बुधवार को सुरक्षाबलों ने तीन माओवादियों का मारने का दावा किया है. अल्लूरी सीताराम राजू जिले में इस अभियान को अंजाम दिया गया. पुलिस को संदेह है कि मारे गए माओवादियों में गजरला रवि उर्फ उदय और रवि वेंकट चैतन्य उर्फ अरूणा शामिल है. उदय प्रतिबंधित संगठन सीपीआई की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है. वहीं, अरूणा भी संगठन की शीर्ष नेताओं में शामिल है. जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदर ने कहा, “हमने एके-47 बंदूकें बरामद की हैं और फॉर्मेशन के आधार पर हमें लग रहा है कि ये वही थे.” पुलिस ने बताया है कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा पर यह अभियान चलाया गया. द हिंदू की खबर के मुताबिक, माओवादियों और राज्य पुलिस विभाग की प्रतिष्ठित एंटी नक्सल स्क्वाड के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों की मौत हो गई. रफाएल बनाने वाली कंपनी ने भारत में फाल्कन जेट बनाने की घोषणा की हैरफाएल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांस की कंपनी दसां एविएशन भारत में रिलायंस समूह के साथ मिलकर फाल्कन 2000 एलएक्सएस बिजनेस एग्जीक्यूटिव जेट बनाएगी. कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, दसां एविएशन और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड ने बुधवार को पेरिस एयर शो में इससे जुड़े समझौते की घोषणा की. रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी है. इन दोनों कंपनियों के संयुक्त उद्यम, दसां रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड को 2017 में स्थापित किया गया था. इसके तहत, महाराष्ट्र के नागपुर में एक अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र बनाया गया है, जहां फाल्कन 2000 विमानों के अलग-अलग हिस्से बनाए जा रहे हैं. हालांकि, अब ऐसा पहली बार होगा कि पूरा फाल्कन 2000 विमान फ्रांस के बाहर बनाया जाएगा. ये विमान वैश्विक बाजार के लिए बनाए जाएंगे. भारत में बने पहले फाल्कन 2000 विमान के साल 2028 तक उड़ान भरने की उम्मीद है. दसां एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रेपियर ने कहा है कि यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ से जुड़ी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की उनकी दृढ़ मंशा को दिखाता है और वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति श्रंखला में एक प्रमुख साझेदार के रूप में भारत की पहचान को बढ़ावा देता है. एर्दोआन ने कहा, ईरान के पास अपनी रक्षा का जायज अधिकार एक दिन पहले एर्दोआन,"इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू को इलाके की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा" भी बता चुके हैंतुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने बुधवार को कहा है कि इस्राएल की ओर से लगातार जारी बमबारी के बीच ईरान के पास अपनी रक्षा का जायज अधिकार है. यह लगातार छठवां दिन है, जब इस्राएल ने ईरान पर बमबारी की है. तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने कहा,"यह ईरान का इस्राएल की बदमाशियों और देश की ओर से जारी आतंकवाद से अपनी रक्षा के लिए बेहद सामान्य, तर्कसंगत और कानूनी अधिकार है." इससे पहले मंगलवार को एर्दोआन,"इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू को इलाके की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा" भी बता चुके हैं. तुर्की भी यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों के सुरक्षा संगठन नाटो का सदस्य है. पिछले शुक्रवार को इस्राएल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से खामेनेई ने अपना पहला सार्वजनिक बयान दिया हैईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने बुधवार को ईरान के सरकारी टीवी पर जारी एक बयान में कहा कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से बिना किसी शर्त आत्मसमर्पण करने की मांग को स्वीकार नहीं करता है. की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद से खामेनेई का पहला सार्वजनिक बयान है. खामेनेई ने कहा है कि शांति और युद्ध इस्लामिक गणतंत्र पर थोपे नहीं जा सकते हैं. खामेनेई ने कहा,"जो समझदार लोग ईरान को जानते हैं, ईरानी राष्ट्र को जानते हैं और इसके इतिहास को जानते हैं, वो कभी इस राष्ट्र से धमकी की भाषा में बात नहीं करेंगे क्योंकि ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण नहीं करेगा."खामेनेई ने यह भी कहा अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अमेरिकी सेना का कोई भी दखल निस्संदेह ऐसे नुकसान करेगा, जिनकी भरपाई नहीं हो सकती. ईरान पहले ही अमेरिका को बता चुका है कि यह अमेरिका के किसी भी सीधे दखल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा. ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए खास दो यूनिटों को इस्राएल ने किया नष्ट को स्किप करेंनतांज की परमाणु इकाई की इस पुरानी तस्वीर में आईआर6 सेंट्रीफ्यूज देखे जा सकते हैंइस्राएली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान में दो ऐसी इकाइयों को नुकसान पहुंचाया है, जहां सेंट्रीफ्यूज के पुर्जे बनाए जाते हैं. ये ऐसी मशीनें होती हैं, जिन्हें यूरेनियम के संवर्धन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. परमाणु निगरानी के लिए संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएईए ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है. आईएईए ने इन इकाइयों की पहचान टेसा कराज वर्कशॉप और तेहरान रिसर्च सेंटर के तौर पर की है. आईएईए ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,"तेहरान में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जहां आधुनिक सेंट्रीफ्यूज रोटर बनाए और टेस्ट किए जाते थे. दो इमारतों को नष्ट कर दिया गया, जहां अलग-अलग तरह के सेंट्रीफ्यूज पुर्जे बनाए जाते थे."अमेरिका में ऐसे बुजुर्गों की संख्या बढ़ी है, जिनकी मौत गिरने से हुई. अमेरिका की एक संघीय रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. गिरने से मरने वाले बुजुर्गों में ज्यादातर संख्या गोरे लोगों की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2003 से 2023 के बीच 65 से 74 साल के बुजुर्गों की गिरने से होने वाली मौतों में 70 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. जबकि 75 से 84 साल के बुजुर्गों की गिरने से होने वाली मौतों का आंकड़ा 75 फीसदी तक बढ़ा है. इनके अलावा 85 साल से ऊपर के बुजुर्गों की गिरने से होने वाली मौतों की संख्या भी इन वर्षों के दौरान दोगुनी हो गई है. इस स्टडी में शामिल रहे यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के रिसर्चर ज्यॉफ्री हॉफमान ने कहा है,"गिरना, ऐसी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. इस दर को बढ़ते देखना अजीब बात है." अमेरिका में साल 2023 में रिटायरमेंट की उम्र के 41 हजार से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों की मौत हुई थी. इन आंकड़ों के मुताबिक उस साल हर 56 में से एक बुजुर्ग की मौत गिरने से हुई थी और गिरने से मरने वाले 41 हजार बुजुर्गों में से आधे से ज्यादा की उम्र 85 साल या उससे ज्यादा थी. साथ ही इनमें से 87 फीसदी लोग गोरे थे. 108 साल की हाकोइशी ने कहा, 110 तक काम करूंगी. भारी टोल टैक्स से मुक्ति, गडकरी ने की ₹3,000 में सालाना पास की घोषणाकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि 3,000 रुपये की कीमत वाला फास्टैग आधारित सालाना पास शुरू किया जाएगा. यह पास चालू होने की तारीख से लेकर अगले एक साल तक या 200 यात्राएं पूरी होने तक वैध रहेगा. यह पास विशेष रूप से गैर-वाणिज्यिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैनों के लिए होगा. गडकरी ने बताया है कि इस साल 15 अगस्त से इस पास की शुरुआत होगी. गडकरी ने एक्स पर लिखा कि सालाना पास की मदद से देश भर के राजमार्गों पर बिना किसी गतिरोध के और कम कीमत में यात्रा की जा सकेगी. उन्होंने आगे लिखा कि सालाना पास का उद्देश्य टोल प्लाजा पर इंतजार का समय घटाकर, भीड़ कम करके और विवादों में कमी लाकर लाखों निजी वाहन मालिकों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देना है. 12 से 17 जून के बीच एयर इंडिया की 83 फ्लाइट रद्द हुईंतस्वीर: Indranil Mukherjee/AFP/Getty Images भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बताया है कि 12 से 17 जून के बीच एयर इंडिया की 83 फ्लाइट रद्द हुईं. इनमें से 66 फ्लाइट, बोइंग 787 विमानों की थीं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मौजूदा समय में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हर रोज एक हजार से ज्यादा फ्लाइटों का संचालन करती हैं. डीजीसीए ने इन दोनों एयरलाइनों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक भी की है. डीजीसीए ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि एयर इंडिया के बोइंग 787 विमानों के बेड़े की जांच में कोई बड़ी सुरक्षा चिंता सामने नहीं आई है. “विमान और उनसे जुड़ी रखरखाव की प्रणालियां, मौजूदा सुरक्षा मानकों का पालन करती हुई पाई गई हैं.” दरअसल, एयर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 विमान हैं. डीजीसीए ने इनकी सुरक्षा जांच का आदेश दिया था. 17 जून तक इनमें से 24 विमानों की जांच पूरी हो चुकी थी. ईरान-इस्राएल संघर्ष के चलते कई हवाई क्षेत्र बंद कर दिए गए हैं. इसके चलते बहुत सारी उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं, उनमें देरी हुई है और कई फ्लाइट रद्द भी हुई हैं. डीजीसीए ने एयरलाइनों से कहा है कि उन्हें फ्लाइट के रद्द होने या देरी होने की सूचना यात्रियों को"काफी पहले" देनी होगी. इसके अलावा, व्यवधान कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों की रणनीति को अपनाना होगा. इस्राएल ने फिर किया हमला, अब तक ईरान में मारे गए 585 लोग तेहरान के एक चौक पर टीवी प्रजेंटर सहर इमामी का पोस्टर लगाया गया है, उन्हें लाइव समाचार कार्यक्रम के दौरान इस्राएली हमलों का शिकार बनने के बाद काफी प्रशंसा मिली हैइस्राएल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमले और तेज कर दिए हैं. बुधवार को तेहरान में तड़के सुबह फिर से धमाकों की आवाज सुनी गई. इस्राएल ने भी माना है कि उसके 50 फाइटर जेटों ने तेहरान पर हमला किया है. अब तक इस्राएल के हमलों से ईरान में 585 लोगों की मौत हुई है. वहीं 1,326 लोग घायल हुए हैं. ईरान की राजधानी तेहरान को छोड़ बड़ी संख्या में लोग अन्य जगहों पर जा रहे हैं. ईरान की सरकार ने देश में इस्राएल के हमलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा देना बंद कर दिया है. यह आंकड़े वॉशिंगटन स्थित एक मानवाधिकार संगठन की ओर से जारी किए गए हैं. इस मानवाधिकार संगठन ने बताया है कि अब तक इस्राएली हमलों में मारे गए 585 लोगों में से 239 लोगों की पहचान सामान्य नागरिक के तौर पर हुई है. जबकि 126 लोग, सुरक्षा बलों के सदस्य थे. इसी समूह ने साल 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में हुए बड़े स्तर के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के आंकड़े भी मुहैया कराए थे. संगठन अपने नेटवर्क के कई सूत्रों के जरिए इन आंकड़ों को इकट्ठा करता है. गुजरात में 16 और 17 जून को बारिश संबंधी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई. राज्य के अधिकारियों ने मंगलवार देर शाम बताया कि बचावकर्मियों ने निचले इलाकों से दर्जनों लोगों को बचाया है. अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के सभी जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. राज्य के आपदा राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि आंधी-तूफान, बिजली गिरने और खराब मौसम के चलते घर गिरने के चलते 18 लोगों की मौत हुई. उन्होंने कहा कि राज्य स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है. आलोक कुमार ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में हुई भारी बारिश के मुद्दे पर बैठक बुलाई है और 25 जिलों के कलेक्टरों से बात की है. इस दौरान, पटेल ने जिला कलेक्टरों को ऐसे कदम उठाने के निर्देश दिए जिनसे बारिश संबंधी घटनाओं में जान-माल का नुकसान कम से कम हो. पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स से की मुलाकाततस्वीर: DPR PMO/ANI Photoके चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स से मुलाकात की. पीएम मोदी ने चांसलर मैर्त्स को चुनाव में उनकी जीत और पद संभालने की बधाई दी. चांसलर के तौर पर मैर्त्स की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए. पीएम मोदी ने कहा कि वे चांसलर मैर्त्स का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. सरकार की प्रेस रिलीज के मुताबिक, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में बरकरार गर्मजोशी को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, हरित और सतत विकास में साझेदारी, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और गतिशीलता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया. दोनों पक्षों ने भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और उसमें विविधता लाने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं ने माना कि आतंकवाद दुनियाभर में शांति और स्थिरता के लिए एक प्रमुख खतरा है. इस संबंध में, पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति जर्मनी द्वारा समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए चांसलर मैर्त्स का धन्यवाद किया. मोदी ने ट्रंप से कहा, भारत ने नहीं स्वीकार की कोई मध्यस्थता नरेन्द्र मोदी जी7 बैठक के दौरान डॉनल्ड ट्रंप से मिलने वाले थे लेकिन ट्रंप के पहले दिन ही जी7 से निकल जाने की वजह से दोनों की मुलाकात नहीं हो सकीभारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को लगभग 35 मिनट लंबी बातचीत हुई. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जी-7 बैठक के दौरान पीएम मोदी और डॉनल्ड ट्रंप की मुलाकात होनी तय थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के जल्दी अमेरिका लौटने के चलते ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह पर दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई. मिसरी ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से वापसी में अमेरिका रुक कर जा सकते हैं. पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों के कारण मोदी ने अपनी असमर्थता व्यक्त की. दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने का प्रयास करेंगे… पीएम मोदी ने ट्रंप को क्वाड की अगली बैठक के लिए भारत यात्रा का निमंत्रण दिया, जिसे ट्रंप ने स्वीकार किया और कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं.” इस दौरान, पीएम मोदी ने ट्रंप से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से बात की. मिसरी के मुताबिक, युद्धविराम के विषय पर पीएम मोदी ने ट्रंप से स्पष्ट रूप से कहा, “इस पूरे घटनाक्रम के दौरान, कभी भी, किसी भी स्तर पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील या अमेरिका द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी.” उन्होंने आगे कहा, “सैन्य कार्रवाई रोकने की बात सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों सेनाओं के मौजूदा माध्यमों से हुई थी और पाकिस्तान के ही आग्रह पर हुई थी. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ने ना कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, ना करता है और ना ही कभी करेगा.” दरअसल पिछले दिनों में ट्रंप ने कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाने का दावा किया है. स्टारलिंक, पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद सैटेलाइटों की मदद से तेज इंटरनेट मुहैया कराती हैभारत ने इलॉन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को लाइसेंस दे दिया है. भारत के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इसके साथ ही भारत ने संचार की नई सीमा को और आगे बढ़ा दिया है. स्टारलिंक, पृथ्वी की निचली कक्षा में मौजूद सैटेलाइटों की मदद से सुदूर इलाकों में तेज इंटरनेट मुहैया कराती है. भारत के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि स्टारलिंक की पेरेंट कंपनी स्पेस एक्स के प्रमुख और सीओओ गायने शॉटवेल के साथ उनकी बैठक बहुत उपयोगी रही. शॉटवेल ने भी स्टारलिंक को लाइसेंस दिए जाने की तारीफ की है और इसे यात्रा की जबरदस्त शुरुआत बताया है. स्टारलिंक की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में इंटरनेट के दाम के पुराने फॉर्मूले, स्पेक्ट्रम आवंटन जैसे कई मसलों पर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है. हालांकि, इससे पहले ही भारत के दोनों बड़े टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर जियो और भारती एयरटेल स्टारलिंक का इंटरनेट ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए मार्च में ही स्पेस एक्स के साथ डील की घोषणा कर चुके हैं. मस्क की सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पहले ही भारत में खासी लोकप्रिय है. अब स्टारलिंक के बाद मस्क की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी टेस्ला भी भारत आने की तैयारी कर रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हार्वर्ड और ट्रंप के बीच फिर बढ़ी तकरार, राष्ट्रपति ने कहा- 'हमें परेशानी खड़ी करने वाले छात्र नहीं चाहिए'हार्वर्ड और ट्रंप के बीच फिर बढ़ी तकरार, राष्ट्रपति ने कहा- 'हमें परेशानी खड़ी करने वाले छात्र नहीं चाहिए'Harvard University: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ट्रंप सरकार का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर ही मीडिया को संबोधित करते हुए हार्वर्ड पर निशाना साध रहे हैं।
Read more »

'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जला देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री की ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सख्त चेतावनी'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जला देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री की ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सख्त चेतावनीईरान द्वारा मिसाइल हमलों के जवाब में इजरायल ने तेहरान पर हमला किया और चेतावनी दी कि यदि हमले जारी रहे तो "तेहरान को जला देंगे". ईरानी हमलों में तीन इजरायली मारे गए और 70 घायल हुए हैं. इजरायली वायुसेना ने तेहरान में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर कई सटीक हमले किए, जिससे तनाव और बढ़ गया है.
Read more »

डोनाल्‍ड को मारने का प्‍लान! खामनेई की किलिंग पर ट्रंप का वीटो, बंकर में क्‍यों छिपे सुप्रीम लीडर?डोनाल्‍ड को मारने का प्‍लान! खामनेई की किलिंग पर ट्रंप का वीटो, बंकर में क्‍यों छिपे सुप्रीम लीडर?Israel-Iran war: ईरान और इजरायल के बीच जंग में अब एक नया मोड़ आ गया है. इजरायल ने ईरान के इंटेलिजेंस चीफ को मार गिराया है, दूसरी ओर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अब बंकर में छिप गए हैं, तीसरी बात डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश को लेकर एक खुलासा हुआ है.
Read more »

Israel Iran Conflict Live Updates: नेतन्याहू ने बताया ईरानी सुप्रीम लीडर को मारने का प्लान, खामेनेई का भी आ...Israel Iran Conflict Live Updates: नेतन्याहू ने बताया ईरानी सुप्रीम लीडर को मारने का प्लान, खामेनेई का भी आ...Israel Iran War Live Updates: इजरायल और ईरान के बीच जंग आज पांचवें दिन भी जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए लोगों से तेहरान तुरंत खाली करने को कहा है.
Read more »

Israel Iran Conflict: 'खामेनेई को नहीं मारेंगे, लेकिन...', बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर को ट्रंप का संदेशIsrael Iran Conflict: 'खामेनेई को नहीं मारेंगे, लेकिन...', बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर को ट्रंप का संदेशइजरायल-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा कि खामेनेई एक आसान निशाना हैं लेकिन फिलहाल उन्हें मारने का कोई इरादा नहीं है। ट्रंप ने ईरान को नागरिकों और अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइल हमले न करने की चेतावनी दी और बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के लिए...
Read more »

डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरानी एयरस्पेस पर अमेरिका के फुल कंट्रोल का ऐलानडोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरानी एयरस्पेस पर अमेरिका के फुल कंट्रोल का ऐलानडोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका का ईरानी एयरस्पेस पर फुल कंट्रोल है और उसे ईरान के सुप्रीम लीडर की सटीक जगह पता है. उन्होंने ईरान को नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका का धैर्य जवाब दे रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:37