ईरान के बाद पाकिस्‍तानी परमाणु बम का नंबर... इजरायली पीएम के पुराने बयान ने पाकिस्तानियों को डराया, वीडियो वायरल

Israel Pakistan Attack Iran Benjamin Netanyahu News

ईरान के बाद पाकिस्‍तानी परमाणु बम का नंबर... इजरायली पीएम के पुराने बयान ने पाकिस्तानियों को डराया, वीडियो वायरल
Israel Iran ConflictBenjamin Netanyahu Viral Video PakistanIran Nuclear Threat
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई इस समय दुनिया का ध्यान खींच रही है लेकिन पाकिस्तानियों का ध्यान इस तरफ ज्यादा है। इसकी वजह नेतन्याहू का एक इंटरव्यू बन रहा है।

इस्लामाबाद: ईरान और इजरायल में चल रही लड़ाई से पाकिस्तान के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का एक पुराना इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू में नेतन्याहू जिन दो देशों के पास किसी भी सूरत में परमाणु बम ना होने देने की बात कह रहे हैं, उनमें ईरान के साथ दूसरा नाम पाकिस्तान का है। बेंजामिन नेतन्याहू के इस इंटरव्यू की एक क्लिप पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। इसे शेयर करते हुए पाकिस्तानी एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि क्या ईरान के बाद इजरायल उनके देश पर हमला कर सकता है।बेंजामिन नेतन्याहू की जो वीडियो क्लिप पाकिस्तान में वायरल है, उसमें एंकर उनसे परमाणु खतरे के बारे में सवाल करती है। इस पर नेतन्याहू कहते हैं, 'कट्टरपंथी मिजाज वाले देशों के पास परमाणु बम होना इजरायल ही नहीं दुनिया के लिए खतरा है। इसमें एक नाम ईरान का है, जो परमाणु बम बनाने की कोशिश में हैं। वहीं दूसरा नाम पाकिस्तान का है, जिसके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं। हम नहीं चाहते हैं कि इन देशों के पास परमाणु बम हो।'पाकिस्तानी क्यों डरे हैं?बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्टतौर पर ये कहा है कि वह ईरान और पाकिस्तान के पास परमाणु नहीं चाहते हैं। ईरान के ऊपर इजरायल ने शुक्रवार को ये कहते हुए हमला कर दिया है कि उसका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना है। इजरायल अगर ईरान को रोकने में कामयाब रहता है तो फिर नेतन्याहू के पुराने बयान के लिहाज से उसका अगला निशाना पाकिस्तान हो सकता है। इसी की चर्चा पाकिस्तान के सोशल मीडिया में हो रही है। कई यूजर्स ने इसे बेबुनियाद कहा है तो कुछ इस डर को वास्तविक भी मान रहे हैं।इजरायल और ईरान के संघर्ष के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की ओर से अहम बयान आया है। उन्होंने ईरान के बाद इजरायल के दूसरे देशों पर भी हमला करने का संकेत दिया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इजरायल ईरान, यमन और फिलिस्तीन पर हमला कर चुका है। अगर मुस्लिम राष्ट्र एकजुट नहीं होते हैं तो दूसरे देशों को भी इजरायल की आक्रामकता का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सभी को साथ आने की कोशिश करनी चाहिए।Israel Iran War: इजरायल ने ईरान में मचा दी तबाही, अब नेतन्याहू ने खाई खामेनेई को खत्म करने की कसम ईरान के शीर्ष अधिकारी मोहसेन रजई की ओर से भी रविवार को बड़ा दावा किया गया है। रजई ने कहा है कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से इजरायल पर परमाणु हमला हो सकता है। ऐसे में ये बयान और बदलता हुआ घटनाक्रम भी पाकिस्तान के लोगों को इजरायल के प्रति शंका से भर रहा है।.

इस्लामाबाद: ईरान और इजरायल में चल रही लड़ाई से पाकिस्तान के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का एक पुराना इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू में नेतन्याहू जिन दो देशों के पास किसी भी सूरत में परमाणु बम ना होने देने की बात कह रहे हैं, उनमें ईरान के साथ दूसरा नाम पाकिस्तान का है। बेंजामिन नेतन्याहू के इस इंटरव्यू की एक क्लिप पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। इसे शेयर करते हुए पाकिस्तानी एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि क्या ईरान के बाद इजरायल उनके देश पर हमला कर सकता है।बेंजामिन नेतन्याहू की जो वीडियो क्लिप पाकिस्तान में वायरल है, उसमें एंकर उनसे परमाणु खतरे के बारे में सवाल करती है। इस पर नेतन्याहू कहते हैं, 'कट्टरपंथी मिजाज वाले देशों के पास परमाणु बम होना इजरायल ही नहीं दुनिया के लिए खतरा है। इसमें एक नाम ईरान का है, जो परमाणु बम बनाने की कोशिश में हैं। वहीं दूसरा नाम पाकिस्तान का है, जिसके पास परमाणु हथियार मौजूद हैं। हम नहीं चाहते हैं कि इन देशों के पास परमाणु बम हो।'पाकिस्तानी क्यों डरे हैं?बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्टतौर पर ये कहा है कि वह ईरान और पाकिस्तान के पास परमाणु नहीं चाहते हैं। ईरान के ऊपर इजरायल ने शुक्रवार को ये कहते हुए हमला कर दिया है कि उसका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना है। इजरायल अगर ईरान को रोकने में कामयाब रहता है तो फिर नेतन्याहू के पुराने बयान के लिहाज से उसका अगला निशाना पाकिस्तान हो सकता है। इसी की चर्चा पाकिस्तान के सोशल मीडिया में हो रही है। कई यूजर्स ने इसे बेबुनियाद कहा है तो कुछ इस डर को वास्तविक भी मान रहे हैं।इजरायल और ईरान के संघर्ष के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की ओर से अहम बयान आया है। उन्होंने ईरान के बाद इजरायल के दूसरे देशों पर भी हमला करने का संकेत दिया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इजरायल ईरान, यमन और फिलिस्तीन पर हमला कर चुका है। अगर मुस्लिम राष्ट्र एकजुट नहीं होते हैं तो दूसरे देशों को भी इजरायल की आक्रामकता का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सभी को साथ आने की कोशिश करनी चाहिए।Israel Iran War: इजरायल ने ईरान में मचा दी तबाही, अब नेतन्याहू ने खाई खामेनेई को खत्म करने की कसम ईरान के शीर्ष अधिकारी मोहसेन रजई की ओर से भी रविवार को बड़ा दावा किया गया है। रजई ने कहा है कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया तो इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से इजरायल पर परमाणु हमला हो सकता है। ऐसे में ये बयान और बदलता हुआ घटनाक्रम भी पाकिस्तान के लोगों को इजरायल के प्रति शंका से भर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Israel Iran Conflict Benjamin Netanyahu Viral Video Pakistan Iran Nuclear Threat Pakistan Nuclear Weapons Iran Israel War News Update ईरान का इजरायल पर हमला ईरान इज़राइल युद्ध समाचार बेंजामिन नेतन्याहू पाकिस्तान पाकिस्तान पर इजरायल का हमला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोंडा: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्ष अमर किशोर से मांगा स्पष्टीकरणगोंडा: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्ष अमर किशोर से मांगा स्पष्टीकरणगोंडा: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने जिला अध्यक्ष अमर किशोर से मांगा स्पष्टीकरण
Read more »

आ सकती है गुड न्‍यूज... ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हो रही बातचीत पर बोले ट्रंपआ सकती है गुड न्‍यूज... ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हो रही बातचीत पर बोले ट्रंपअमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु डील को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि ईरान के मोर्चे से हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है.
Read more »

तुर्की की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दुकानदार को गाली... एर्दोगान की पुलिस की हिरासत में पहुंचा भारतीय यूट्यूबर, बवालतुर्की की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दुकानदार को गाली... एर्दोगान की पुलिस की हिरासत में पहुंचा भारतीय यूट्यूबर, बवालमहिलाओं के बारे में एक वीडियो के वायरल होने के बाद तुर्की अधिकारियों ने मलिक स्वैशबकलर के नाम से मशहूर इस यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया है।
Read more »

यूरेनियम जमा करते रहेंगे... ईरान ने नकारी अमेरिका की परमाणु समझौते की पेशकश, खामेनेई की ट्रंप को सीधी चुनौतीयूरेनियम जमा करते रहेंगे... ईरान ने नकारी अमेरिका की परमाणु समझौते की पेशकश, खामेनेई की ट्रंप को सीधी चुनौतीईरान ने दशकों पुराने परमाणु विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से की गई अमेरिका की प्रमुख मांग को खारिज कर दिया है। खामेनेई ने कहा कि तेहरान यूरेनियम संवर्धन नहीं छोड़ेगा।
Read more »

Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानIsrael Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »

ईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोनईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोनईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:20