इजरायल ने मचाई पश्चिम एशिया में तबाही... UNSC की बैठक में अमेरिकी राजदूत कर बैठीं 'चूक', वीडियो

Us Envoy Dorothy Shea Unsc Israel Iran News

इजरायल ने मचाई पश्चिम एशिया में तबाही... UNSC की बैठक में अमेरिकी राजदूत कर बैठीं 'चूक', वीडियो
Chaos In Middle EastIran Israel ConflictIran Nuclear Activities
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

अमेरिका इजरायल का सबसे मजबूत सहयोगी है। इजरायल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अमेरिका का साथ मिलता रहा है। ईरान के खिलाफ भी अमेरिका का साथ इजरायल को मिल रहा है।

वॉशिंगटन: ईरान के साथ लड़ाई के बीच इजरायल को उसके सबसे खास सहयोगी अमेरिका ने ही पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने का जिम्मेदार बता दिया। दरअसल अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी दूत डोरोथी शे की जुबान फिसल जाने की वजह से यह हुआ। शे अपने भाषण में ईरान को निशाना बना रही थीं लेकिन गलती से इजरायल को ही सारी गड़बड़ी करने का दोषी बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने बात संभालते हुए ईरान के खिलाफ इजरायल को अमेरिका के पूर्ण समर्थन का ऐलान किया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिकी दूत डोरोथी शे ने शुक्रवार को गलती से इजरायल पर पश्चिम एशिया में अराजकता, आतंक और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगा दिया। शे को गलती का अहसास हुआ तो अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने ईरान को निशाने पर लिया। शे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इजरायल पर बरस रही हैं। शे के इस वीडियो पर सोशल यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।इजरायल को अमेरिका का समर्थनअमेरिकी संयुक्त राष्ट्र की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शिया का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें वह कह रही हैं, 'इजरायल की सरकार ने पूरे क्षेत्र में अराजकता फैला रखी है।' इसके बाद वह रुकते हुए अपना सिर हिलाती हैं और फिर खुद को ठीक करते हुए कहती हैं, 'ईरान की सरकार ने भी पूरे क्षेत्र में अराजकता, आतंक और पीड़ा फैलाई है।'शे ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद करने और परमाणु हथियार प्राप्त करने की आकांक्षाओं को त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पूरी तरह इजरायल के साथ खड़ा है और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ उसकी कार्रवाई का समर्थन करता है। उन्होंने आगे कहा कि ईरानी सरकार के लिए सही फैसला लेने के लिए अभी देर नहीं हुई है।शे ने बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को दोहराते हुए कहा कि ईरान को अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और परमाणु हथियार प्राप्त करने की सभी आकांक्षाओं को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका इजराइल के साथ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल होता है तो यह सभी के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होगा। इससे पूरे पश्चिम एशिया की शांति खतरे में पड़ जाएगी।.

वॉशिंगटन: ईरान के साथ लड़ाई के बीच इजरायल को उसके सबसे खास सहयोगी अमेरिका ने ही पश्चिम एशिया में अस्थिरता फैलाने का जिम्मेदार बता दिया। दरअसल अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ऐसा नहीं कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी दूत डोरोथी शे की जुबान फिसल जाने की वजह से यह हुआ। शे अपने भाषण में ईरान को निशाना बना रही थीं लेकिन गलती से इजरायल को ही सारी गड़बड़ी करने का दोषी बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने बात संभालते हुए ईरान के खिलाफ इजरायल को अमेरिका के पूर्ण समर्थन का ऐलान किया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिकी दूत डोरोथी शे ने शुक्रवार को गलती से इजरायल पर पश्चिम एशिया में अराजकता, आतंक और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगा दिया। शे को गलती का अहसास हुआ तो अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने ईरान को निशाने पर लिया। शे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इजरायल पर बरस रही हैं। शे के इस वीडियो पर सोशल यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।इजरायल को अमेरिका का समर्थनअमेरिकी संयुक्त राष्ट्र की कार्यवाहक राजदूत डोरोथी शिया का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें वह कह रही हैं, 'इजरायल की सरकार ने पूरे क्षेत्र में अराजकता फैला रखी है।' इसके बाद वह रुकते हुए अपना सिर हिलाती हैं और फिर खुद को ठीक करते हुए कहती हैं, 'ईरान की सरकार ने भी पूरे क्षेत्र में अराजकता, आतंक और पीड़ा फैलाई है।'शे ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद करने और परमाणु हथियार प्राप्त करने की आकांक्षाओं को त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पूरी तरह इजरायल के साथ खड़ा है और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ उसकी कार्रवाई का समर्थन करता है। उन्होंने आगे कहा कि ईरानी सरकार के लिए सही फैसला लेने के लिए अभी देर नहीं हुई है।शे ने बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को दोहराते हुए कहा कि ईरान को अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और परमाणु हथियार प्राप्त करने की सभी आकांक्षाओं को पूरी तरह से त्याग देना चाहिए। इस बीच ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका इजराइल के साथ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल होता है तो यह सभी के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक होगा। इससे पूरे पश्चिम एशिया की शांति खतरे में पड़ जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Chaos In Middle East Iran Israel Conflict Iran Nuclear Activities Iran Israel War Update संयुक्त राष्ट्र में इजरायल ईरान Irgc कमांडर पर इजरायली हमला ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजराइल ईरान युद्ध ईरान और अमेरिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल... पाकिस्तान में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायलपत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल... पाकिस्तान में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायलपाकिस्तान में भीषण तूफान ने तबाही मचाई है। तेज हवाओं और धूल से दृश्यता कम होने और इमारतें ढहने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इस्लामाबाद में ओलावृष्टि भी हुई है।
Read more »

हिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोहिसाब लिया जाएगा... डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क को जान से मारने की धमकी, अल कायदा के इनामी आतंकी ने जारी किया वीडियोअल कायदा की यमन शाखा के कमांडर ने एक वीडियो संदेश में गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क को धमकी दी है।
Read more »

इजरायल ने ईरान के परमाणु और रडार साइट्स पर मचाई तबाही, सैटेलाइट इमेज में दिखा मंजरइजरायल ने ईरान के परमाणु और रडार साइट्स पर मचाई तबाही, सैटेलाइट इमेज में दिखा मंजरइंस्टीट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी (ISIS) के विश्लेषण के मुताबिक, नतांज़ में पायलट ईंधन संवर्धन संयंत्र और एक विद्युत सबस्टेशन को नुकसान देखा जा सकता है.
Read more »

दृष्टिकोण: पश्चिम एशिया में नई चुनौती, ईरान-इजरायल युद्ध में भारत को अपनाने होंगे कूटनीतिक विकल्पदृष्टिकोण: पश्चिम एशिया में नई चुनौती, ईरान-इजरायल युद्ध में भारत को अपनाने होंगे कूटनीतिक विकल्पवर्तमान परिस्थितियों को देखें तो यह पश्चिम एशिया से लेकर दक्षिण एशिया और समग्र वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक समय है। यदि अन्य देश भी इस संघर्ष में खेमेबाजी का शिकार होकर जुड़ते गए तो यह खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। अच्छी बात यही है कि अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं हुआ...
Read more »

पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई के उप-प्रधानमंत्री से की बातपश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई के उप-प्रधानमंत्री से की बातपश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएई के उप-प्रधानमंत्री से की बात
Read more »

भारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रभारत बनाए इजरायल पर दबाव... ईरान की ओर से क्या की गई अपील, पाकिस्तान का भी आया जिक्रईरान ने भारत से आग्रह किया है कि वह इजरायल पर दबाव बनाए। ईरान के उप-राजदूत मोहम्मद जवाद हुसैनी ने भारत से इजरायल की निंदा करने का आह्वान किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:14