अरावली विवाद; सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया, कल सुनवाई: 100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को अरावली माना जाए...

Aravalli Hills News

अरावली विवाद; सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया, कल सुनवाई: 100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को अरावली माना जाए...
Supreme Court HearingAravalli Definition100 Meter Height
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

The Aravalli hills dispute intensifies as Supreme Court schedules a hearing on the new definition limiting Aravalli status to hills over 100 meters. Environmentalists raise alarms over mining risks, while the Centre imposes a ban on new leases.

100 मीटर से ऊंची पहाड़ियों को अरावली माना जाए, इसी फैसले का विरोध हो रहाअरावली पर्वतमाला को लेकर उठा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, जमीन से 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली मानने की नई परिभाषा का विरोध हो रहा है।अब इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की वैकेशन बेंच सोमवार को सुनवाई करेगी। बेंच में जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह भी होंगे। सीजेआई के वैकेशन कोर्ट में यह मामला पांचवें नंबर पर लिस्टेड है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की इस सुनवाई पर टिकी हैं, जहां केंद्र और राज्य सरकारों को नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर 2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की समिति की सिफारिश स्वीकार की, जिसमें 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अरावली के रूप में मान्यता देने की बात कही गई। इससे पहले 1985 से चले आ रहे गोदावर्मन और एमसी मेहता मामले में अरावली को व्यापक संरक्षण मिला हुआ था। नए फैसले के बाद राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पर्यावरण कार्यकर्ता इसे इकोलॉजिकल आपदा बता रहे हैं। पर्यावरणविदों और विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। पर्यावरणविदों का तर्क है कि अरावली रेंज में 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों में खनन की मंजूरी मिलने से इन पर्वतमालाओं के अस्तित्व खत्म होने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, केंद्र का कहना है कि यह गलतफहमी है और संरक्षण बरकरार रहेगा।हरियाणा के वन विभाग के रिटायर अधिकारी आरपी बलवान ने भी पिछले सप्ताह केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की समिति की सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पहले से चल रहे गोदावर्मन मामले में याचिका दाखिल की, जिस पर कोर्ट ने केंद्र, राजस्थान, हरियाणा सरकार और पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट शीतकालीन अवकाश के बाद इस मामले में सुनवाई करेगा।विवाद बढ़ने पर केंद्र सरकार ने अरावली में नए खनन पट्टों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए। 24 दिसंबर को केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बयान में कहा कि पूरी अरावली श्रृंखला में कोई नया खनन लीज नहीं जारी होगा। केंद्र ने राज्य सरकारों को अरावली में किसी भी प्रकार के नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। ये प्रतिबंध पूरे अरावली पर समान रूप से लागू होंगे। केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से जारी लिखित बयान के मुताबिक इस आदेश का मकसद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक फैली सतत भूवैज्ञानिक श्रृंखला के रूप में अरावली की रक्षा करना और सभी अनियमित खनन गतिविधियों को रोकना है। केंद्र के बयान के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत, जयराम रमेश सहित विपक्षी नेताओं ने कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह सब है, उसी का पालन करना है।पीली हो जाएगी गुलाबी नगरी, बिना झीलों का उदयपुर:दिनभर धूल के तूफान, बिना मास्क सांस नहीं, AI से देखिए अरावली खत्म होने के खतरे राजस्थान से अरावली की पहाड़ियां खत्म हो गईं तो यहीं मजाक डरावनी हकीकत बनकर सामने आ सकता है। अरावली खत्म होने की बात हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि एक नई परिभाषा के अनुसार 100 मीटर से ऊंची पहाड़ी को ही अरावली माना जाएगा।अरावली न हो तो पाकिस्तान में बरसेगा राजस्थान का मानसून:1.

50 लाख से ज्यादा पहाड़ियों पर खनन का खतरा, अब तक 25% चोटियां खत्म, पार्ट-2 सुप्रीम कोर्ट ने वन पर्यावरण मंत्रालय की समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए अरावली की पहाड़ियों की नई परिभाषा को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार दिल्ली से राजस्थान और गुजरात तक 700 किमी में फैली पहाड़ियां 100 मीटर से कम ऊंची हैं तो उन्हें अरावली में नहीं गिनेंगे।अरावली पर्वत बचाने के लिए आंदोलन, जोधपुर में लाठीचार्ज:राजस्थान के कई शहरों में पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, सीकर में हर्ष पर्वत पर चढ़े लोग राजस्थान में अरावली पर्वत श्रंखला में खनन को मंजूरी मिलने से नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस और सामाजिक संगठनों के लोगों की उदयपुर कलेक्ट्रेट में पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। यहां पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को अरेस्ट भी कर लिया। सीकर में 945 मीटर ऊंचाई पर स्थित हर्ष पर्वत पर प्रदर्शन किया गया।अरावली के लिए राष्ट्रपति के नाम खून से लिखी चिट्ठी:कलेक्टर टीना डाबी को सौंपी; ग्रीनमैन बोले- मेरे खून से नहीं, अरावली के आंसुओं से लिखी है अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और बदलाव का विरोध जगह-जगह हो रहा है। इस कड़ी में ग्रीनमैन नरपतसिंह राजपुरोहित ने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन लिखा। बुधवार को बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन दिया। अरावली बचाओ जैसे स्लोगन भी लिखे।सर्द हवा से ठिठुरा MP...भोपाल-इंदौर समेत 5 जिलों में अलर्टचित्तौड़गढ़ में तापमान में गिरावट, ठंड का असर बढ़ासीकर में पिछले पांच दिन से कड़ाके की ठंडश्रीगंगानगर में नए साल पर बारिश की संभावनाछत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड...ओस जमकर बर्फ बनी, VIDEO

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Supreme Court Hearing Aravalli Definition 100 Meter Height Mining Ban Environmental Controversy Haryana Rajasthan Mining RP Balwan Petition Central Environment Ministry Ashok Gehlot Jairam Ramesh

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एक ही साल में बने 2 वैचारिक संगठन, फिर RSS कैसे निकल गया आगे और कम्युनिस्ट क्यों सिमट गए?एक ही साल में बने 2 वैचारिक संगठन, फिर RSS कैसे निकल गया आगे और कम्युनिस्ट क्यों सिमट गए?DNA on RSS Vs CPI 100 years: आज से 100 साल पहले देश में आरएसएस और वामपंथी पार्टियों की स्थापना हुई थी. इन 100 सालों में आरएसएस तो नागपुर से निकलकर देशभर में छा गया. वहीं वामपंथी लुप्त क्यों होते चले गए.
Read more »

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, पिछले 24 घंटों में इतनी बसें जब्त, 100 के खिलाफ बड़ा एक्शनदिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, पिछले 24 घंटों में इतनी बसें जब्त, 100 के खिलाफ बड़ा एक्शनप्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की सख्ती जारी है। पिछले 24 घंटे में 28 बसें जब्त की गईं और 100 बसों के खिलाफ इस महीने कार्रवाई हुई है।
Read more »

राजस्थान के 100 मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यूराजस्थान के 100 मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यूप्रतापगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर 100 से ज्यादा बंधक बनाए गए मजदूरों में से 53 आदिवासी मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। दलालों ने 500 रुपये दिहाड़ी का झांसा देकर इन्हें 27.
Read more »

दिल्ली में कोहरे और स्मॉग का डबल अटैक: IGI एयरपोर्ट पर 100 विमानों ने देरी से भरी उड़ानदिल्ली में कोहरे और स्मॉग का डबल अटैक: IGI एयरपोर्ट पर 100 विमानों ने देरी से भरी उड़ानदिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे और स्मॉग ने दस्तक दी, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 6 से 8 बजे के बीच कोहरा सबसे घना था, जिससे रनवे विजिबिलिटी 50-100 मीटर रह गई। लगभग 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं, कुछ में...
Read more »

चांदी ने 2025 में 158 प्रतिशत का रिटर्न दिया, अगले साल 100 डॉलर तक पहुंच सकता है दाम : एनालिस्टचांदी ने 2025 में 158 प्रतिशत का रिटर्न दिया, अगले साल 100 डॉलर तक पहुंच सकता है दाम : एनालिस्टचांदी ने 2025 में 158 प्रतिशत का रिटर्न दिया, अगले साल 100 डॉलर तक पहुंच सकता है दाम : एनालिस्ट
Read more »

शाहजहांपुर में फर्जी बिलिंग से 100 करोड़ रुपये की कर चोरीशाहजहांपुर में फर्जी बिलिंग से 100 करोड़ रुपये की कर चोरीशाहजहांपुर के मरेना गांव में एक फर्म ने आईटी सर्विस के नाम पर फर्जी बिल बनाकर 150 करोड़ रुपये के बिल दिल्ली की फर्मों को बेचे, जिसके माध्यम से लगभग 25 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया गया। जांच में फर्म का पंजीकरण रद्द कर दिया गया और 100 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया। हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य शहरों में बोगस फर्मों से संपर्क का भी खुलासा हुआ है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:06:05