दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे और स्मॉग ने दस्तक दी, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 6 से 8 बजे के बीच कोहरा सबसे घना था, जिससे रनवे विजिबिलिटी 50-100 मीटर रह गई। लगभग 100 उड़ानें देरी से संचालित हुईं, कुछ में...
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो दिनों की मामूली राहत के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर घने कोहरे और स्मॉग ने दस्तक दी। छाए कोहरे की चादर के कारण शनिवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह के व्यस्ततम घंटों में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच कोहरा सबसे घना रहा। इस दौरान रनवे विजिबिलिटी गिरकर 50 से 100 मीटर के बीच रह गई। नियमों के मुताबिक, सुरक्षित उड़ान भरने के लिए विजिबिलिटी का स्तर कम होने के कारण कई विमानों को रनवे पर ही इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ उड़ानों को कैट-III बी तकनीक की मदद से संचालित किया गया। कोहरे के इस डबल अटैक के कारण सुबह के सत्र में लगभग 100 उड़ानों ने देरी से उड़ान भरी। इस दौरान उड़ानों में न्यूनतम देरी 15 मिनट से 45 मिनट, सामान्य देरी 1 घंटा से 1.
30 घंटा और अधिकतम देरी मौसम और विमानों के रोटेशन के कारण कुछ उड़ानें जैसे गुवाहाटी-जोधपुर रूट पर 20 घंटे तक दर्ज किया गया है। वहीं, शनिवार सुबह उड़ानों में औसत देरी 55 मिनट दर्ज की गई है।
IGI Airport Flight Delays Smog In Delhi Air Travel Disruption Low Visibility Delhi Weather Flight Operations New Delhi New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैसे तय करेंगे पहाड़ की 100 मीटर ऊंचाई?: इससे छोटी सभी पहाड़ियों पर खनन का खतरा? अरावली से जुड़े 10 सवालों के ...सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर की ऊंचाई ही क्यों मानी? : आदेश के बाद अरावली खत्म हो जाने की आशंका कितनी सही, कैसे तय की जाएगी पहाड़ की 100 मीटर लंबाई राजस्थान सहित पूरे देश में सेव अरावली का कंपेन चल रहा है और अरावली
Read more »
समस्तीपुर में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 6.6 °C: शिमला जैसी ठंड, विजिबिलिटी 100 मीटर; पछिया हवा से कनकनी का ...Dense fog in Samastipur, minimum temperature 6.6 degrees Celsius.
Read more »
ठंड में अकड़ ही जाते हैं शरीर के 100 से ज्यादा जोड़, चलता-फिरता रखेंगे 5 बेहद आसान कामठंडा मौसम कई लोगों को पसंद आता है। लेकिन जोड़ों की अकड़ाहट से परेशान लोगों के लिए यह काफी तकलीफदायक हो सकता है। उन्हें अक्सर दर्द का सामना करना पड़ता है। मगर 5 स्ट्रेचिंग पोज उनकी दिक्कत को बहुत हद तक कम कर सकते हैं, इन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते...
Read more »
एक ही साल में बने 2 वैचारिक संगठन, फिर RSS कैसे निकल गया आगे और कम्युनिस्ट क्यों सिमट गए?DNA on RSS Vs CPI 100 years: आज से 100 साल पहले देश में आरएसएस और वामपंथी पार्टियों की स्थापना हुई थी. इन 100 सालों में आरएसएस तो नागपुर से निकलकर देशभर में छा गया. वहीं वामपंथी लुप्त क्यों होते चले गए.
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, पिछले 24 घंटों में इतनी बसें जब्त, 100 के खिलाफ बड़ा एक्शनप्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की सख्ती जारी है। पिछले 24 घंटे में 28 बसें जब्त की गईं और 100 बसों के खिलाफ इस महीने कार्रवाई हुई है।
Read more »
राजस्थान के 100 मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक, प्रतापगढ़ पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यूप्रतापगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर 100 से ज्यादा बंधक बनाए गए मजदूरों में से 53 आदिवासी मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। दलालों ने 500 रुपये दिहाड़ी का झांसा देकर इन्हें 27.
Read more »
