प्रतापगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर 100 से ज्यादा बंधक बनाए गए मजदूरों में से 53 आदिवासी मजदूरों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। दलालों ने 500 रुपये दिहाड़ी का झांसा देकर इन्हें 27.
जयपुर/प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने महाराष्ट्र पहुंचकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में राजस्थान के करीब 100 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। उनसे जबरन मजदूरी करवाई जाती थी और मेहनताना नहीं दिया जा रहा था। पुलिस को जब इस घटनाक्रम का पता चला तो एसपी बी.
आदित्य ने विशेष टीम बनाकर महाराष्ट्र में दबिश देकर मजदूरों को त्वरित रूप से छुड़ाने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर सोहनलाल और उनकी टीम ने अभियान चलाया। अभियान कामयाब रहा और 53 मजदूरों को अलग-अलग इलाकों से रेस्क्यू कर प्रतापगढ़ लाया गया। बंधकों में महिला मजदूर भी शामिलशुक्रवार देर रात को पुलिस टीम बंधक बनाकर रखे गए 53 मजदूरों को लेकर प्रतापगढ पहुंची। इसके बाद रात साढे 11 बजे प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य मीडिया से रूबरू हुए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मुक्त कराए गए मजदूरों में 13 महिला मजदूर और 40 पुरुष मजदूर शामिल हैं। एसपी बी आदित्य ने कहा कि मुक्त कराए गए सभी मजदूर आदिवासी समुदाय के हैं। ये लोग घंटाली, पीपलखूंट, पारसोला, वरदा, जामली, मालिया, गोठड़ा, उमरिया पाड़ा, बड़ा काली घाटी, ठेसला, कुमारी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। सभी मजदूरों को पुलिस वालों ने चाय और नाश्ता दिया गया। बाद में उन्हें अपने अपने गांव तक पहुंचाया गया।लालच देकर ले गए थे महाराष्ट्रएसपी बी. आदित्य ने बताया कि आदिवासी परिवारों के 100 से ज्यादा लोगों को 500 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी के साथ खाना, पीना और रहने की जगह मुफ्त देने का झांसा देकर ले गए। मजदूरों से कहा गया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में उन्हें मजदूरी पर रखा जाएगा। रोजगार के लालच में 100 से ज्यादा लोग दलालों के चंगुल में फंस गए और रवाना हो गए। करीब एक महीने बाद मजदूरों को पता चला कि उन्हें इंदौर नहीं बल्कि महाराष्ट्र के शोलापुर इलाके के अलग अलग गांवों में रखा गया है। जिन मजदूरों के वहां मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने मजदूरी भी नहीं दी।दलाल खा गए लाखों की मजदूरीसौ से ज्यादा आदिवासी परिवारों के मजदूरों को दलालों के मार्फत शोलापुर ले जाया गया था। सीताराम पाटिल और खान नाम के दो दलालों ने मजदूरों को अच्छे मेहनताने के साथ मजदूरी का झांसा दिया था। जांच में पता चला कि इन दोनों दलालों ने महाराष्ट्र के जमीदारों से एडवांस में 27.5 लाख रुपए ले लिए थे। सीताराम पाटिल ने 18 लाख और खान ने 9.5 लाख रुपए ले लिए। दोनों दलालों ने जमींदारों से रुपए लेने के बाद मजदूरों को मजदूरी का एक रुपया भी नहीं दिया। कुछ मजदूर भाग छूटेशोलापुर के अलग अलग जमीदार गन्ने की खेती कर रहे हैं। इस खेती में राजस्थान के आदिवासी मजदूरों से मजदूरी करवाई जा रही थी। जमीदारों का कहना था कि उन्होंने मजदूरी का पेमेंट सीताराम पाटिल और खान को कर दिया। मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जा रही थी और जबरन काम करवाया जाता था। काम नहीं करने पर मारपीट की जाती थी। मौका पाकर कुछ मजदूर वहां से भागने में कामयाब रहे। जमींदारों के चंगुल से भागकर आए लोगों ने ही पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाकर 53 मजदूरों को मुक्त कराया। प्रतापगढ पुलिस उन दलालों की तलाश में जुटी है जो इन मजदूरों की मजदूरी के लाखों रुपए लेकर फरार हो गए।
प्रतापगढ़ न्यूज प्रतापगढ़ पुलिस न्यूज राजस्थान के मजदूरों का रेस्क्यू मुंबई से राजस्थान के मजदूरों का रेस्क्यू Rajasthan News Pratapgarh News Pratapgarh Police News Rescue Of Laborers From Rajasthan Rescue Of Laborers From Rajasthan In Mumbai
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड परिेयोजना: तोताघाटी की पहाड़ी में 60 सेमी चौड़ी दरार ने बढ़ाई चिंतासड़क से 100 मीटर ऊपर पहाड़ पर लगभग 60 सेंटीमीटर चौड़ी और 26 मीटर गहरी दरार आ गई है। इससे यह पहाड़ दो हिस्सों में बंट गया है।
Read more »
एयरलाइंस करने लगीं पायलटों की भर्ती, इंडिगो के पास हर महीने 100 पायलटों का टारगेटPilot recruitment in India: हाल ही में सामने आए इंडिगो क्राइसिस के बाद अब एयरलाइंस ने पायलटों की भर्ती शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इंडिगो ने हर महीने 100 पायलटों की भर्ती का लक्ष्य रखा है।
Read more »
न बिजली, न गैस, फ्री में पानी गर्म करता है ये वॉटर हीटरसोलर वॉटर हीटर अलग-अलग वॉटर लीटर कैपिसिटी के साथ आते हैं, जिसमें 100 लीटर से लेकर 2 हजार लीटर तक शामिल है.
Read more »
5 रुपए में मिलेगा घर जैसा खाना, सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू की 100 अटल कैंटीनदिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 100 अटल कैंटीन शुरू की हैं। इन कैंटीन में मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा।
Read more »
एक ही साल में बने 2 वैचारिक संगठन, फिर RSS कैसे निकल गया आगे और कम्युनिस्ट क्यों सिमट गए?DNA on RSS Vs CPI 100 years: आज से 100 साल पहले देश में आरएसएस और वामपंथी पार्टियों की स्थापना हुई थी. इन 100 सालों में आरएसएस तो नागपुर से निकलकर देशभर में छा गया. वहीं वामपंथी लुप्त क्यों होते चले गए.
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, पिछले 24 घंटों में इतनी बसें जब्त, 100 के खिलाफ बड़ा एक्शनप्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की सख्ती जारी है। पिछले 24 घंटे में 28 बसें जब्त की गईं और 100 बसों के खिलाफ इस महीने कार्रवाई हुई है।
Read more »
