अमेरिका: 10 मिलियन डॉलर के हेल्थकेयर फ्रॉड में दो पाकिस्तानी नागरिकों पर आरोप
"वॉशिंगटन, 12 फरवरी । अमेरिका के शिकागो में 10 मिलियन डॉलर के हेल्थकेयर धोखाधड़ी मामले में दो पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ अभियोग दायर किया गया है। संघीय अभियोजकों के अनुसार, आरोपियों ने मेडिकेयर और निजी बीमा कंपनियों से धोखाधड़ी कर धन विदेश भेजा।Advertisment अभियोजन पक्ष के मुताबिक, बुरहान मिर्जा और काशिफ इकबाल ने 2023 और 2024 के दौरान अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर नाममात्र के मालिकों के नाम पर संचालित प्रयोगशालाओं और ड्यूरेबल मेडिकल इक्विपमेंट प्रदाताओं का इस्तेमाल किया। इन संस्थाओं के जरिए उन सेवाओं और उपकरणों के लिए फर्जी दावे प्रस्तुत किए गए, जो कभी प्रदान ही नहीं किए गए थे। 31 वर्षीय बुरहान मिर्जा को अभियोग में “पाकिस्तान निवासी” बताया गया है। आरोप है कि उसने व्यक्तियों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और बीमा कंपनियों की पहचान संबंधी जानकारी उनकी जानकारी के बिना हासिल की और फर्जी दावों को समर्थन देने के लिए उसका इस्तेमाल किया। 48 वर्षीय काशिफ इकबाल, जिन्हें भी “पाकिस्तान मूल का” बताया गया है, टेक्सास के लावोन में रह रहे थे। अभियोजकों का आरोप है कि वह कई मेडिकल इक्विपमेंट प्रदाताओं से जुड़ा था, जिन्होंने फर्जी दावे दाखिल किए। उस पर यह भी आरोप है कि उसने धोखाधड़ी से प्राप्त धन की मनी लॉन्ड्रिंग की और रकम को पाकिस्तान भेजने में समन्वय किया। अमेरिका के उप अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने कहा, “इन कथित अपराध ियों ने उस कार्यक्रम से चोरी की, जो अमेरिकी वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए बनाया गया है। हम ऐसी योजनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो करदाताओं के पैसे को अपराध ियों तक पहुंचाती हैं।” इलिनॉय के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी एंड्रयू एस.
बुट्रोस ने कहा, “इस मामले में हर फर्जी दावा एक वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांग व्यक्ति की जेब में हाथ डालने जैसा था, जो जरूरी इलाज के लिए मेडिकेयर पर निर्भर है।” उन्होंने कहा कि आरोपियों ने केवल सरकारी कार्यक्रम से नहीं, बल्कि उन करदाताओं से भी चोरी की, जो इस देश में स्वास्थ्य सेवा के वादे को वित्तपोषित करते हैं। मिर्जा पर हेल्थकेयर फ्रॉड के 12 और मनी लॉन्ड्रिंग के पांच आरोप लगाए गए हैं। इकबाल पर हेल्थकेयर फ्रॉड के 12, मनी लॉन्ड्रिंग के छह और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को झूठा बयान देने का एक आरोप लगाया गया है। दोनों की पेशी की तारीख अभी तय नहीं हुई है। मामले में तीन अन्य सह-आरोपी मीर अकबर खान, फासिउर रहमान सैयद और नवैद रशीद पर पहले ही अभियोग दायर किया जा चुका है। उन्होंने संघीय हेल्थकेयर धोखाधड़ी के आरोपों को स्वीकार कर लिया है और सजा का इंतजार कर रहे हैं। --आईएएनएस डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
अंतरराष्ट्रीय अमेरिका: 10 मिलियन डॉलर के हेल्थकेयर फ्रॉड में दो न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घोसी चीनी मिल अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर, 10.42 लाख कुंतल की पेराई पूरीघोसी चीनी मिल ने अब तक 10.
Read more »
सोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पारसोने में जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.57 लाख रुपए के पार
Read more »
பிஎம் கிசான் : 10 ஆயிரம் விவசாயிகளுக்கு பறந்த முக்கிய உத்தரவுPM Kisan : பிஎம் கிசான் திட்டத்தில் திண்டுக்கல் மாவட்டத்தில் இதுவரை தனித்துவ அடையாள எண் பெறாத 10 ஆயிரம் விவசாயிகளுக்கு முக்கிய அறிவுறுத்தல் வெளியாகியுள்ளது.
Read more »
नियम बदले तो बढ़ी डिमांड, 10 हजार से ज्यादा बिके DDA फ्लैट्सराजधानी में डीडीए ने अभी तक अलग अलग कैटिगिरी के 10 हजार से ज्यादा फ्लैट बेक दिए हैं।
Read more »
EPF ஓய்வூதிய விதிகள்: 10 ஆண்டுக்கும் குறைவான சர்வீஸ்? ஸ்கீம் சர்டிஃபிகேட் கை கொடுக்கும்!!EPS Pension Latest News: ஊழியர்களின் மொத்த சேவை காலம் 10 ஆண்டுகளை எட்டவில்லை என்றால், கணக்கில் சேர்ந்துள்ள ஓய்வூதியத் தொகையை எடுக்க வேண்டாம் என்றும், அதை ஸ்கீம் சர்டிஃபிகேட் எனப்படும் திட்டச் சான்றிதழ் மூலம் பாதுகாப்பதே சிறந்தது என்றும் நிபுணர்கள் பரிந்துரைக்கின்றனர்.
Read more »
UP के पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर देवरिया जेल से गुपचुप हुए रिहा, किसी को भनक तक नहीं लग पाईदेवरिया में प्लॉट आवंटन फर्जीवाड़े को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी हुई थी। वह 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद थे।
Read more »
