घोसी चीनी मिल ने अब तक 10.
जागरण संवाददाता, मऊ। घोसी चीनी मिल लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। अब तक 10.42 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। अगर सठियांव से संबंद्ध सात क्रय केंद्र पूरा मिल गए तो लक्ष्य आसान हो जाता। लेकिन मात्र तीन क्रय केंद्र ही वापस मिल पाएं। अब तक चीनी मिल पेराई कर रिकवरी दर 08 पर लाकर 68 हजार 855 कुंतल चीनी का उत्पादन कर लिया है। इसी चीनी को बंधक रखकर मिल किसानों को गन्न्ना मूल्य का भुगतान करती है। घोसी चीनी मिल का पेराई लक्ष्य 18 लाख कुंतल निर्धारित किया गया है। इसका पेराई सत्र भी चल रहा है। 23 दिसंबर 2024 को घोसी मिल के मालटारी, हैदरा बुजुर्ग, भुवना बुजुर्ग व लाटघाट केंद्राें को सठियांव को आवंटित कर दिया। इसके ठीक एक माह बाद 23 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अनुरोध पर आदेश पारित कर तत्काल प्रभाव से चीनी मिल घोसी के अराजी करखिया देवारा, देवारा खास राजा व खोजौली केंद्रों को भी चीनी मिल सठियांव को आवंटित कर दिया। इसका परिणाम यह रहा कि 22 लाख कुंतल पेराई लक्ष्य के सापेक्ष 13 लाख कुंतल से तनिक अधिक गन्ना की पेराई हो सकी। इस स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए चीनी मिल ने इस सत्र में 18 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया। उधर साेने पर सुहागा यह कि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयास से पेराई सत्र प्रारंभ होने के बाद दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में चीनी मिल को सठियांव को स्थानांतरित लाटघाट, खोजौली व करखिया देवारा वापस मिल गए। इसका परिणाम यह कि चीनी मिल ने अब तक 10.
42 लाख कुंतल गन्ना की पेराई कर लिया है। रिकवरी दर 08 पर लाकर चीनी मिल ने अब तक 68 हजार 855 कुंतल चीनी का उत्पादन कर लिया है। इसी चीनी को बंधक रखकर मिल किसानों को गन्न्ना मूल्य का भुगतान करती है। अब टीस यह कि सातों केंद्र वापस क्यों नही मिले। सभी केंद्र वापस मिलते तो चीनी मिल पेराई लक्ष्य से अधिक गन्ने की पेराई करती। इससे मिल की परिचालन लागत घटती। गन्ना खेती पर वापस आ रहे किसान इस वर्ष गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही चीनी मिल, गन्ना समिति व गन्ना विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सघन गन्ना विकास अभियान चलाकर मिल गेट क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों में किसानों को गन्ना की खेती के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक पर्वेक्षक को गांव आवंटित किए गए। किसानों को अधिक उत्पादन देने वाली उन्नतिशील रोग प्रतिरोधी प्रजाति के गन्ने का बीज आवंटित हुआ। परिणाम यह कि इस वर्ष गन्ना क्षेत्रफल में 534 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। सठियांव मिल आज की नहीं है। सत्तर के दशक में स्थापित हुई। 1982 में स्थापित घोसी मिल से ही हमारा क्षेत्र संबद्ध रहा है। ऐसे में अचानक मिल का बदला जाना किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।-वीरेंद्र सिह, विशेन का पूरा, सगड़ी आजमगढ के देवारा क्षेत्र के किसानों का संपूर्ण विवरण किसान समिति घोसी व चीनी मिल घोसी में है। अचानक से केंद्र बदला जाना अनुचित है। सभी सात केंद्र घोसी को वापस मिले। इसके लिए गत वर्ष प्रदर्शन भी हुआ था।-शिवचंद यादव, देवारा इस्माइलपुर घोसी चीनी मिल के क्रय केंद्रों को किसी अन्य मिल से संबद्ध किए जाने से इसे गन्ना कम मिलेगा। इसके चलते परिचालन लागत बढेगी। मिल घाटे में जाएगी। अंतत: एक दिन मिल को बंद करना ही अंतिम विकल्प होगा।-राजमन यादव, अजगरा, रौनापार सठियांव मिल से संबद्ध किसानों के लिए घोसी चीनी मिल गन्ना लाना आसान है। इसके बावजूद न कोई सर्वे हुआ न किसानों से वार्ता की गई। लखनऊ में बैठे बिठाये विभाग के अधिकारियों ने घोसी के सात गन्ना क्रय केंद्र सठियांव को सौंप कर अपनी हिटलरशाही का प्रमाण दिया है।-करूणेश प्रताप राय, डायरेक्टर, चीनी मिल घोसी पेराई लक्ष्य पूरा करने का हर प्रयास हो रहा है। मिल मार्च के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। इसके चलते 16 लाख कुंतल से अधिक गन्ना की पेराई तय है। गन्ना किसानों को आकर्षित करने का हर संभव प्रयास हो रहा है।-महेंद्र प्रसाद, प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल घोसी
Sugarcane Crushing Sugar Production Uttar Pradesh Sugar Industry Mau District News Sugarcane Farmers Procurement Centers Sathiaon Mill Sugar Recovery Rate Ghosi Mill Target Mau News Mau Latest News Mau News In Hindi Mau Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 108MP कैमरा का साथ हुए लॉन्च, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्टXiaomi Mi 10 and Mi 10 Pro Launch With 108 MP Camera: शाओमी ने एमआई 10 और एमआई 10 प्रो लॉन्च किया है। यूजर्स को दोनों डिवाइस में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।
Read more »
Mi 10, Mi 10 Pro लॉन्च, इनमें है 108MP कैमरा सेंसर, जानें खूबियांMi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite: Xiaomi की नई Mi 10 series लॉन्च। इन latest smartphones की कीमत और फीचर्स के बारे में जानें।\n
Read more »
VIDEO: ट्रेन के नीचे आने से बची महिला, RPF के दो जवानों ने दौड़कर ऐसे बचाई जानये सारा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह घटना शनिवार की सुबह 10.42 के आसपास की है. सीसीटीवी फुटेज में यही समय दिखा रहा है.
Read more »
सख्त लॉकडाउन की घोषणा, राजस्थान से पलायन शुरू: काम-धंधा लॉक हुआ तो लौटने लगे यूपी-बिहार के मजदूर, कहा- खाली बैठेंगे तो कहां से खाएंगे और परिवार को क्या खिलाएंगेसख्त लॉकडाउन से राजस्थान में मजदूरों का पलायन शुरू: यूपी व बिहार के लोग निकलने लगे घर, पेट भरना हुआ मुश्किल कैसे भी गांव पहुंच जाए Rajasthanlockdown UttarPradesh bihar CoronaPandemic
Read more »
भारत में 18 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ की कमाई का जलवा, 1 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने लापता लेडीज और ऑपरेशन वेलेंटाइन को पछाड़ाDune Part 2 10 Days Box Office Collection ड्यून कलेक्शन डे 10
Read more »
શનિના મહાગોચર પહેલા વર્ષના અંતમાં ચાલમાં થશે મોટો ફેરફાર, 3 રાશિવાળા રંકમાંથી બનશે રાજા, આકસ્મિક ધનલાભ થશે!વૈદિક જ્યોતિષ મુજબ શનિ પૂર્વાભાદ્રપદ નક્ષત્રમાં 27 ડિસેમ્બરે રાતે 10.42 કલાકે પ્રવેશ કરશે અને 28 એપ્રિલ 2025 સુધી આ નક્ષત્રમાં રહેશે. અત્રે જણાવવાનું કે આકાશ મંડળના 27 નક્ષત્રોમાંથી આ 25મું નક્ષત્ર છે અને આ નક્ષત્રના સ્વામી ગુરુ છે તથા રાશિ કુંભ અને મીન છે.
Read more »
