अफ़ग़ान सरकार ने हार के बीच तालिबान के सामने रखा ये प्रस्ताव - BBC News हिंदी

United States News News

अफ़ग़ान सरकार ने हार के बीच तालिबान के सामने रखा ये प्रस्ताव - BBC News हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

अफ़ग़ान सरकार ने हार के बीच तालिबान के सामने रखा ये प्रस्ताव

इमेज स्रोत,अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की जीत थम नहीं रही है. गुरुवार को तालिबान ने रणनीतिक रूप से अहम ग़ज़नी शहर पर भी क़ब्ज़ा कर लिया. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार तालिबान ने देर रात हेरात और कंधार शहर को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है.

एक हफ़्ते में तालिबान ने कम से कम 11 प्रांतीय राजधानियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है. अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्री ने भी ग़ज़नी शहर पर तालिबान के नियंत्रण की पुष्टि की है. ग़ज़नी शहर काबुल और कंधार हाइवे को जोड़ता है और यह अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल और तालिबान के गढ़ दक्षिण के बीच का गेटवे है.में छपी रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइज़ स्तानिकज़ई ने मीडिया से तालिबान के क़ब्ज़े की पुष्टि की है. तालिबान समर्थकों ने सोशल मीडिया पर ग़ज़नी को अपने नियंत्रण में लेने का वीडियो भी डाला है. कहा जा रहा है कि अफ़ग़ान सरकार अपने राज्यों के गवर्नर से नाराज़ है कि तालिबान से बिना लड़े सरेंडर कर रहे हैं.अफ़ग़ानिस्तान के टोलो न्यूज़ के अनुसार ग़ज़नी प्रांत के गवर्नर दाऊद लाग़मानी को और उनके सहयोगियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस गिरफ़्तारी की पुष्टि अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय ने की है. जब तालिबान ने ग़ज़नी प्रांत के आधे हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया था तो दाऊद काबुल के लिए रवाना हो गए थे. इसी दौरान उन्हें गिरफ़्तार किया गया. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार काबुल की ओर से क़तर में तालिबान के साथ बातचीत में सत्ता में साझेदारी को लेकर प्रस्ताव रखा गया है. एएफ़पी के अनुसार क़तर के दोहा में अफ़ग़ान सरकार की टीम के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा है कि हिंसा रोकने के लिए अशरफ़ ग़नी की सरकार ने तालिबान को सत्ता में शामिल होने का पेशकश की है. ग़ुलाम फ़ारूक़ मजरोह नाम के एक वार्ताकार के अनुसार तालिबान को 'शांति के लिए सरकार'नाम से एक प्रस्ताव दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर और जानकारी नहीं दी गई है. अफ़ग़ान सरकार उत्तरी और पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के ज़्यादातर हिस्सों को तालिबान से हार गई है. अब अफ़ग़ान सरकार अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है. मई महीने में अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने 31 अगस्त तक सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा की थी और उसके बाद से तालिबान ने अपना अभियान तेज़ कर दिया था. ग़ज़नी पर तालिबान के नियंत्रण से दबाव और बढ़ेगा क्योंकि अफ़ग़ान सैनिकों का नियंत्रण हाइवे से भी टूटता जा रहा है. तालिबान समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी जीत की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. ये सोशल मीडिया पर अपनी ताक़त भी दिखा रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तालिबान के पाले में जा रहे अफगान सैनिक, गनी को देना पड़ सकता है इस्तीफातालिबान के पाले में जा रहे अफगान सैनिक, गनी को देना पड़ सकता है इस्तीफाअफगानिस्तान सरकार के एक समर्थक कमांडर के पाला बदलने के बाद तालिबान रणनीतिक तौर पर अहम समांगन प्रांत की राजधानी ऐबक पर भी कब्जा जमाने में कामयाब रहा है. इसके साथ ही आतंकी गुट उत्तरी अफगानिस्तान पर लगभग-लगभग अपना कब्जा जमा चुका है जिससे काबुल में राजनीतिक संकट गहरा गया है.
Read more »

लालू यादव ने जातीय जनगणना पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा - BBC News हिंदीलालू यादव ने जातीय जनगणना पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा - BBC News हिंदीराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. एकाएक सक्रिय हुए लालू यादव ने पिछले दिनों मुलायम सिंह यादव और शरद यादव से भी मुलाक़ात की थी.
Read more »

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के साथ हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं, विशेषज्ञों ने किया आगाहकोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के साथ हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं, विशेषज्ञों ने किया आगाहयूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया में औषधि के प्रोफेसर और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ पॉल हंटर ने भी इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हर्ड इम्युनिटी की अवधारणा हासिल नहीं की जा सकती क्योंकि हम जानते हैं कि यह संक्रमण टीका न लगवाने वाले लोगों में फैलेगा और ताजा आंकड़ें यह दिखाते हैं कि टीकों की दो खुराक संक्रमण के खिलाफ संभवत: केवल 50 फीसदी सुरक्षा देती हैं.’’
Read more »

काबुल के और करीब पहुंचे तालिबानी आतंकी, अफगान शहर गजनी पर किया कब्‍जाकाबुल के और करीब पहुंचे तालिबानी आतंकी, अफगान शहर गजनी पर किया कब्‍जाTaliban Capture Ghazni City: तालिबान आतंकियों ने गजनी शहर पर कब्‍जा कर‍ लिया है और वे काबुल शहर के और ज्‍यादा करीब पहुंच गए हैं। गजनी शहर तालिबान के पास जाने से अफगान सरकार को बड़ा झटका लगा है।
Read more »

पाकिस्‍तान के पख्‍तूनों ने उठाई इमरान खान सरकार के खिलाफ आवाज, अफगानिस्‍तान का किया समर्थनपाकिस्‍तान के पख्‍तूनों ने उठाई इमरान खान सरकार के खिलाफ आवाज, अफगानिस्‍तान का किया समर्थनपाकिस्तान के उदार पश्तूनों ने तालिबान की सहायता कर पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्‍तानी सरकार के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाई है। पीटीएम ने तालिबान की निंदा की और अफगान सरकार के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
Read more »

खट्टर सरकार 7 जिलों में नहीं फहराएगी तिरंगा, अंबाला में HM के विरोध के बाद बवालखट्टर सरकार 7 जिलों में नहीं फहराएगी तिरंगा, अंबाला में HM के विरोध के बाद बवालसरकार का मानना है कि दिल्ली के सिंघु और टिकरी बार्डर पर सबसे ज्यादा किसान इन्हीं 7 जिलों से शिरकत कर रहे हैं। बीते दिनों में इन जिलों में किसानों ने सबसे ज्यादा तल्ख तेवर दिखाए थे।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 16:56:50