काबुल के और करीब पहुंचे तालिबानी आतंकी, अफगान शहर गजनी पर किया कब्‍जा

United States News News

काबुल के और करीब पहुंचे तालिबानी आतंकी, अफगान शहर गजनी पर किया कब्‍जा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 2 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 4%
  • Publisher: 51%

Taliban Capture Ghazni City: तालिबान आतंकियों ने गजनी शहर पर कब्‍जा कर‍ लिया है और वे काबुल शहर के और ज्‍यादा करीब पहुंच गए हैं। गजनी शहर तालिबान के पास जाने से अफगान सरकार को बड़ा झटका लगा है।

अफगानिस्‍तान में तालिबान आतंकी अब राजधानी काबुल के और करीब पहुंच गए हैंएक सप्‍ताह में यह 10वीं प्रांतीय राजधानी है जिस पर तालिबान ने कब्‍जा किया हैअफगानिस्‍तान में एक के बाद एक शहर पर कब्‍जा करते जा रहे तालिबान आतंकी अब राजधानी काबुल के और करीब पहुंच गए हैं। तालिबान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम शहर गजनी पर भी कब्‍जा कर लिया है। पिछले एक सप्‍ताह में यह 10वीं प्रांतीय राजधानी है जिस पर तालिबान के आतंकियों ने कब्‍जा किया है। गजनी शहर देश की राजधानी काबुल से मात्र 150 किमी दूर है। अफगान‍िस्‍तान के एक स्‍थानीय सांसद ने तालिबान आतंकियों के गजनी शहर पर कब्‍जे की पुष्टि की है। इस बीच तालिबान ने अब कंधार शहर पर फिर से हमला तेज कर दिया है। इसकी वजह से बड़ी संख्‍या में लोग शहर छोड़कर काबुल की ओर भाग रहे हैं। एक स्‍थानीय नागर‍िक ने बताया कि कंधार शहर का बाजार खाली हो गया है और लोग डर से घबराए हुए हैं। उधर हेलमंद शहर में भी तालिबान और अफगान सेना के बीच भीषण जंग जारी है।लश्‍करगाह पुलिस मुख्‍यालय पर अब तालिबान का कब्‍जा लश्‍करगाह शहर में एक कार बम से पुलिस मुख्‍यालय पर हमला किया गया। तालिबान का मुकाबला करने में अफगान सेना के पसीने छूट रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्‍यालय पर अब तालिबान का कब्‍जा हो गया है। इससे अब दक्षिणी अफगानिस्तान पर चरमपंथी संगठन का कब्जा होने वाला है और इसी बीच, इलाके में हवाई हमले भी हुए हैं। संदेह है कि ये हमले अमेरिका ने किए हैं। लश्कर गाह में संघर्ष बढ़ गया है, जहां चारों ओर से घिरे सरकारी बलों को राजधानी पर कब्जा बनाए रखने की उम्मीद थी। बहरहाल, देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी महीने के अंत में अमेरिका और नाटो बलों की वापसी से पहले अपने देश के विशेष बलों और अमेरिकी वायुसेना पर भरोसा करते हुए जवाबी हमले की कोशिश कर रहे हैं। तालिबान की बढ़त से काबुल पर फिलहाल सीधे तौर पर खतरा नहीं है लेकिन उसकी रफ्तार से सवाल पैदा हो रहे हैं कि अफगान सरकार कब तक अपने कब्जे वाले इलाकों पर नियंत्रण रख सकेगी। हिंसा की वजह से हजारों की संख्या में लोग शरण के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं। लश्कर गाह के आसपास लड़ाई हफ्तों से चल रही है।पुलिस अधिकारियों ने तालिबानियों के सामने आत्मसमर्पण किया हेलमंद की राजधानी के क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय को बुधवार को निशाना बनाकर एक आत्मघाती कार बम विस्फोट किया गया। हेलमंद की एक सांसद नसीमा नियाज़ी ने बताया कि तालिबान ने बृहस्पतिवार को इमारत पर कब्जा कर लिया, कुछ पुलिस अधिकारियों ने तालिबानियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अन्य पास स्थित गवर्नर के कार्यालय में चले गए, जिस पर अब भी सरकारी बलों का नियंत्रण है। नियाज़ी ने कहा कि उनका मानना है कि तालिबान के हमले में सुरक्षा बल के कई कर्मी हताहत हुए, लेकिन उन्हें इनकी संख्या की जानकारी नहीं है।अमेरिकी सैन्य नेतृत्व को जितनी आशंका थी, उससे कहीं अधिक तेजी से अफगानिस्तान सरकार की सेना युद्धग्रस्त देश में तालिबान के सामने पस्त हो ही है। लेकिन वाइट हाउस, पेंटागन या अमेरिकी जनता के बीच इसे रोकने का ज़ज्बा कम ही नजर आ रहा है और अब शायद कुछ करने के लिए बहुत देर भी हो चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी की घोषणा के बाद युद्धग्रस्त देश में ये हालात उत्पन्न हो रहे हैं। बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका पिछले वसंत में किए गए निर्णय को उलटने का कोई इरादा नहीं है, जबकि इसके परिणाम तालिबान के अधिग्रहण की ओर इशारा करते हैं।अफगानिस्तान से अधिकतर अमेरिकी सैनिक वापस लौट आए हैं और तालिबान ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है, लेकिन अमेरिका उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है। वे जानते हैं कि राष्ट्रपति के लिए एकमात्र उचित विकल्प उस युद्ध को फिर से शुरू करना होगा, जिसे उन्होंने पहले ही समाप्त करने का फैसला कर लिया है। अफगनिस्तान पर 1996 से 9/11 के हमलों तक शासन करने वाले तालिबान ने बुधवार को तीन और प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया, जिससे उन्हें देश के लगभग दो-तिहाई हिस्से पर प्रभावी नियंत्रण मिल गया। 9/11 के हमलों के बाद अमेरिकी बलों ने देश में अपनी पकड़ बनाई थी। विद्रोहियों के पास कोई हवाई बल नहीं है और उनकी संख्या अमेरिका द्वारा प्रशिक्षित अफगान रक्षा बलों से कम है, लेकिन फिर भी उन्होंने आश्चर्यजनक गति से क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अफगानिस्तान के पास अब भी खुद को अंतिम हार से बचाने का समय है।देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म.

.. पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहारपाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहार45 लोगों ने मिलकर ऑस्ट्रिया के वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने व उसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की साथ ही उसपर अफगानिस्तान में हो रही तालिबानी हिंसा का भी आरोप लगाया।
Read more »

वायुसेना प्रमुख बोले: बालाकोट हमलों और गलवां घाटी झड़प के बाद अपनी क्षमताएं बढ़ाने पर जोरवायुसेना प्रमुख बोले: बालाकोट हमलों और गलवां घाटी झड़प के बाद अपनी क्षमताएं बढ़ाने पर जोरवायुसेना प्रमुख बोले: बालाकोट हमलों और गलवां घाटी झड़प के बाद अपनी क्षमताएं बढ़ाने पर जोर Airforce Balakot Galwanvalley
Read more »

राजा भैया और उनकी पत्नी के पास 6 रिवॉल्वर और गन, लाखों की ज्वेलरी के मालिकराजा भैया और उनकी पत्नी के पास 6 रिवॉल्वर और गन, लाखों की ज्वेलरी के मालिकMyneta के मुताबिक, साल 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में राजा भैया ने बताया था कि उनके पास कुल 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार रुपए की संपत्ति है।
Read more »

किन्नौर हादसे और रेस्क्यू के 12 फोटो: मलबे में दबी बस के ड्राइवर का फोन चालू था, लोगों ने कॉल करके बचाने की गुहार लगाई; सेना और ITBP रेस्क्यू के लिए पहुंचीकिन्नौर हादसे और रेस्क्यू के 12 फोटो: मलबे में दबी बस के ड्राइवर का फोन चालू था, लोगों ने कॉल करके बचाने की गुहार लगाई; सेना और ITBP रेस्क्यू के लिए पहुंचीबरसात में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किन्नौर में बुधवार को पहाड़ों से गिरती चट्टानों ने नेशनल हाईवे-5 से गुजर रही हिमाचल रोडवेज की बस समेत एक ट्रक और दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 60 लोगों के मलबे में फंसने की खबर है। अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। | किन्नौर जिले में पहाड़ों से चट्टानें अचानक नेशनल हाईवे-5 पर आ गिरी। इस हादसे में मूरंग से हरिद्वार जा रही हिमाचल परिवहन पथ निगम की एक बस, एक ट्रक और 4 अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए।
Read more »

ANC सपोर्ट और 29 घंटे की बैटरी के साथ Samsung के नए ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमतANC सपोर्ट और 29 घंटे की बैटरी के साथ Samsung के नए ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमतSamsung Galaxy Buds 2 को बुधवार को हुए गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. ये नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स हैं, जिन्हें पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Buds+ के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है.
Read more »

काबुल से 150 किमी दूर गज़नी शहर पर तालिबान ने किया कब्ज़ा : स्थानीय सांसदकाबुल से 150 किमी दूर गज़नी शहर पर तालिबान ने किया कब्ज़ा : स्थानीय सांसदअफगानिस्‍तान में हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं और मुल्‍क में तालिबान का नियंत्रण बढ़ता जा रहा है. राजधानी काबुल 150 किलोमीटर दूर गज़नी शहर पर भी तालिबान का कब्‍जा हो गया है. एक स्‍थानीय सांसद ने यह जानकारी दी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:27:39