राजा भैया और उनकी पत्नी के पास 6 रिवॉल्वर और गन, लाखों की ज्वेलरी; जानें कुल कितनी संपत्ति के हैं मालिक
उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला और राजा भैया एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार निर्दलीय चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। राजा भैया की गिनती बाहुबली विधायकों में होती है। उनपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। राजनीतिक रसूख के अलावा राजा भैया करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं। तब दी जानकारी के मुताबिक राजा भैया के परिवार के बैंक खातों में कुल 3 करोड़ 18 लाख 97 हजार 796 रुपए थे। वहीं, बाहुबली विधायक के पास कुल 68 लाख 69 हजार 451 रुपए की कीमत की कारें हैं। परिवार के पास हैं 2 करोड़ से अधिक के गहने: राजा भैया के पास लाखों रुपये की ज्वेलरी भी है। 2017 में उनके पास मौजूद ज्वेलरी की कीमत 96 लाख 17 हजार 400 रुपए थी। वहीं, उनकी पत्नी के पास कुल 1 करोड़ 17 लाख 37 हजार 440 रुपए की ज्वेलरी थी। बच्चों के पास मौजूद ज्वेलरी की कीमत मिलाने के बाद परिवार के पास मौजूद कुल ज्वेलरी 2 करोड़ 25 लाख 56 हजार 340 रुपए की बैठती है। राजा भैया ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास 90 हजार रुपए कीमत की एक रिवॉल्वर, 80 हजार रुपये कीमत की एक गन और 40 हजार रुपए कीमत वाली दूसरी गन है। वहीं, राजा भैया की पत्नी के पास 85 हजार रुपए कीमत की रिवॉल्वर, 80 और 35 हजार रुपए कीमत वाली दो गन थीं। राजा भैया के परिवार के पास मौजूद प्रॉपर्टी की कुल कीमत 4 करोड़ 36 लाख 15 हजार 500 रुपए बताई गई थी। उनकी पत्नी के नाम एक जमीन है, जिसे उन्होंने 2007 में 85 लाख रुपए में खरीदा था। 2017 में इसकी कीमत बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। वहीं, अगर राजा भैया के पास मौजूद अन्य प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास प्रतापगढ़ सदर में एक घर है, जिसे उन्होंने 1981 में 40 हज़ार रुपए में खरीदा गया था। 2017 में दी जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 20 लाख रुपए हो गई थी। इसके अलावा, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी राजा भैया के नाम पर एक प्लॉट है, इस प्लॉट की कीमत साल 2017 में 30 लाख रुपए बताई गई थी। साथ ही प्रतापगढ़ में भी उनके नाम से एक खेत है, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हज़ार रुपए बताई गई थी। बता दें कि राजा भैया के इस बार भी कुंडा सीट से ही चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक उन्होंने खुलकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।.
उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला और राजा भैया एक दूसरे के पर्याय माने जाते हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सात बार निर्दलीय चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। राजा भैया की गिनती बाहुबली विधायकों में होती है। उनपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं। राजनीतिक रसूख के अलावा राजा भैया करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं। तब दी जानकारी के मुताबिक राजा भैया के परिवार के बैंक खातों में कुल 3 करोड़ 18 लाख 97 हजार 796 रुपए थे। वहीं, बाहुबली विधायक के पास कुल 68 लाख 69 हजार 451 रुपए की कीमत की कारें हैं। परिवार के पास हैं 2 करोड़ से अधिक के गहने: राजा भैया के पास लाखों रुपये की ज्वेलरी भी है। 2017 में उनके पास मौजूद ज्वेलरी की कीमत 96 लाख 17 हजार 400 रुपए थी। वहीं, उनकी पत्नी के पास कुल 1 करोड़ 17 लाख 37 हजार 440 रुपए की ज्वेलरी थी। बच्चों के पास मौजूद ज्वेलरी की कीमत मिलाने के बाद परिवार के पास मौजूद कुल ज्वेलरी 2 करोड़ 25 लाख 56 हजार 340 रुपए की बैठती है। राजा भैया ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास 90 हजार रुपए कीमत की एक रिवॉल्वर, 80 हजार रुपये कीमत की एक गन और 40 हजार रुपए कीमत वाली दूसरी गन है। वहीं, राजा भैया की पत्नी के पास 85 हजार रुपए कीमत की रिवॉल्वर, 80 और 35 हजार रुपए कीमत वाली दो गन थीं। राजा भैया के परिवार के पास मौजूद प्रॉपर्टी की कुल कीमत 4 करोड़ 36 लाख 15 हजार 500 रुपए बताई गई थी। उनकी पत्नी के नाम एक जमीन है, जिसे उन्होंने 2007 में 85 लाख रुपए में खरीदा था। 2017 में इसकी कीमत बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। वहीं, अगर राजा भैया के पास मौजूद अन्य प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास प्रतापगढ़ सदर में एक घर है, जिसे उन्होंने 1981 में 40 हज़ार रुपए में खरीदा गया था। 2017 में दी जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत 20 लाख रुपए हो गई थी। इसके अलावा, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी राजा भैया के नाम पर एक प्लॉट है, इस प्लॉट की कीमत साल 2017 में 30 लाख रुपए बताई गई थी। साथ ही प्रतापगढ़ में भी उनके नाम से एक खेत है, जिसकी कीमत 1 लाख 20 हज़ार रुपए बताई गई थी। बता दें कि राजा भैया के इस बार भी कुंडा सीट से ही चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी तक उन्होंने खुलकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A12 Nacho लॉन्च, ये है कीमतSamsung Galaxy A12 Nacho फोन नए Exynos प्रोसेसर के साथ आया है, जो कि पुराने मॉडल के मीडियाटेक प्रोसेसर की तुलना में अपडेट अनुभव प्रदान करेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए12 नाचो में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
Read more »
कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 28,204 नए मामले और 373 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,28,682 हो चुका है. विश्व में संक्रमण के 20.33 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 43.03 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ अफगान की आवाज, UN के वियना ऑफिस के सामने लगाई ये गुहार45 लोगों ने मिलकर ऑस्ट्रिया के वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने व उसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की साथ ही उसपर अफगानिस्तान में हो रही तालिबानी हिंसा का भी आरोप लगाया।
Read more »
कुरुक्षेत्र: कपिल सिब्बल बन सकते हैं कांग्रेस और विपक्ष की एकता के सूत्रधारकुरुक्षेत्र: कपिल सिब्बल बन सकते हैं कांग्रेस और विपक्ष की एकता के सूत्रधार Congress kapilsibal INCIndia KapilSibal RahulGandhi VinodAgnihotri7
Read more »
चलती बस और कार के ऊपर गिरा पहाड़, हिमाचल में हुए हादसे की डरावनी PhotosHimachal Kinnaur Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लैंडस्लाइड की वजह से बड़ा हादसा हुआ है. पहाड़ों से गिरे मलबे और चट्टानों के नीचे यात्रियों से भरी एक बस दब गई है.
Read more »
भारत ने किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटीभारत ने ओडिशा के तट से अपनी एक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है। भारत की सुरक्षा को नए आयाम देने के मकसद से विकसित की जा रही ये मिसाइल बेहद खास है।
Read more »
