काबुल से 150 किमी दूर गज़नी शहर पर तालिबान ने किया कब्ज़ा : स्थानीय सांसद

United States News News

काबुल से 150 किमी दूर गज़नी शहर पर तालिबान ने किया कब्ज़ा : स्थानीय सांसद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

अफगानिस्‍तान में हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं और मुल्‍क में तालिबान का नियंत्रण बढ़ता जा रहा है. राजधानी काबुल 150 किलोमीटर दूर गज़नी शहर पर भी तालिबान का कब्‍जा हो गया है. एक स्‍थानीय सांसद ने यह जानकारी दी.

गौरतलब है कि अफगानिस्‍तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों के हटने के बाद से वहां तालिबानियों का वर्चस्‍व बढ़ा है जिसे लेकर विश्‍वभर में चिंता जताई जा रही है. नौबत यहां तक आ गई है कि अफगानिस्‍तान से लोग पलायन कर रहे हैं.

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के कार्यक्रम में किसी भी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है बाइडन ने 11 सितंबर तक युद्धग्रस्त देश से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी का आदेश दिया है. पेंटागन ने बताया कि अब तक वहां से 90 फीसदी से अधिक सैनिक स्वदेश लौट चुके हैं. व्हाइट हाउस में जब संवाददाताओं ने बाइडेन से पूछा कि सैनिकों की वापसी के वर्तमान कार्यक्रम में क्या कोई बदलाव आ सकता है, इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं'. बाइडन ने आगे कहा, ‘‘देखिए, हमने बीस साल से अधिक वर्षों में एक हजार अरब डॉलर से अधिक राशि खर्च की. अफगान बलों के 3,00,000 से अधिक सैनिकों को प्रशिक्षित किया, साजोसामान दिया. अफगान नेताओं को एक साथ आना होगा. हमारे हजारों सैनिक घायल हुए, हजारों मारे गए. उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी, अपने देश के लिए लड़नी होगी.'बाइडन ने कहा था, ‘‘हम अपने वादे पूरे करेंगे जैसे कि हवाई क्षेत्र में मदद देना, यह देखना कि उनकी वायुसेना ठीक से काम करने में सक्षम हो, उनके बलों को भोजन और उपकरणों की आपूर्ति और उनके सभी वेतनों का भुगतान आदि. लेकिन उन्हें लड़ना होगा। उनकी संख्या तालिबान से अधिक है.''अमेरिकी बलों के अफगानिस्तान से लौटने के बाद से तालिबान ने अफगानिस्तान के पांच प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा कर लिया है. टिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | कोरोनावायरस के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें |

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अफ़ग़ानिस्तान के एक और प्रांत की राजधानी पर तालिबान का कब्ज़ा - BBC Hindiअफ़ग़ानिस्तान के एक और प्रांत की राजधानी पर तालिबान का कब्ज़ा - BBC Hindiपूर्वोत्तर अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शां प्रांत से मिल रही रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि तालिबान ने वहाँ की राजधानी फ़ैज़ाबाद पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
Read more »

काबुल की तरफ तेजी से बढ़ रहा तालिबान, आठवीं प्रांतीय राजधानी पर कब्जा, भीषण लड़ाई में 439 आतंकी ढेरकाबुल की तरफ तेजी से बढ़ रहा तालिबान, आठवीं प्रांतीय राजधानी पर कब्जा, भीषण लड़ाई में 439 आतंकी ढेरअफगानिस्‍तान में दिनोंदिन हालात खराब होते जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने तीन और प्रांतीय राजधानियों पर कब्‍जा कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि विद्रोहियों ने अब देश के कुछ दो-तिहाई हिस्से को अपने कब्‍जे में कर लिया है।
Read more »

90 दिन में तालिबान का होगा अफगानिस्तान: 5 दिन में 5 बड़े शहरों पर आतंकी संगठन का कब्जा; राष्ट्रपति गनी ने सेना प्रमुख को हटाया, वित्त मंत्री ने देश छोड़ा90 दिन में तालिबान का होगा अफगानिस्तान: 5 दिन में 5 बड़े शहरों पर आतंकी संगठन का कब्जा; राष्ट्रपति गनी ने सेना प्रमुख को हटाया, वित्त मंत्री ने देश छोड़ाअफगानिस्तान में धीरे-धीरे तालिबान अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। बुधवार को तालिबानी आतंकियों ने कुंदुज प्रोविंस के आर्मी हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया। इस बीच अमेरिकी एक्सपर्ट्स की एक रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि तालिबान 3 महीने के अंदर काबुल पर कब्जा कर सकता है। | Taliban Capture Afghanistan Army Headquarters At Kunduz Airport, कुंदुज में आर्मी हेडक्वार्टर पर कब्जा किया, US एक्सपर्ट का दावा- 3 महीने में काबुल कब्जा सकता है तालिबान
Read more »

Taliban News: 90 दिन में काबुल पर भी कब्जा कर लेगा तालिबान, अमेरिकी खुफिया आकलन की चेतावनीTaliban News: 90 दिन में काबुल पर भी कब्जा कर लेगा तालिबान, अमेरिकी खुफिया आकलन की चेतावनीअफगानिस्तान पर करीबी नजर रखने वाले अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने अब आंकलन किया है कि अगले 90 दिनों के भीतर अफगानिस्तान की सरकार का पतन हो सकता है। हालांकि, दूसरे अधिकारी ने दावा किया है कि तालिबान यह काम मात्र 30 दिनों के अंदर कर सकता है।
Read more »

तालिबान की बढ़त के बीच अफ़ग़ानिस्तान ने बदला अपना आर्मी चीफ़ - BBC Hindiतालिबान की बढ़त के बीच अफ़ग़ानिस्तान ने बदला अपना आर्मी चीफ़ - BBC Hindiअफ़ग़ानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने देश के 34 प्रांतों में से नौ प्रांतों की राजधानियों पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:36:37