खट्टर सरकार 7 जिलों में नहीं फहराएगी तिरंगा, अंबाला में HM के विरोध के बाद बवाल-
किसानों का तल्ख रवैया देख हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार ने फैसला लिया है कि जहां आंदोलन का ज्यादा असर है, वहां सरकारी कार्यक्रमों में मंत्री तिरंगा नहीं फहराएंगे। 15 अगस्त को कैथल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, जींद और सिरसा में कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। उधर, अंबाला में HM अनिल विज के विरोध के बाद बवाल मच गया। फिलहाल शंभू बार्डर पर तनाव की खबर है। कैथल, सोनीपत, रोहतक में किसानों के प्रदर्शन आम हैं तो सिरसा में डिप्टी स्पीकर की गाड़ी का कांच तोड़ने और झज्जर में प्रदेश अध्यक्ष के शिलान्यास को उखाड़ने की घटना सामने आई थी। जींद का आंदोलन भी सुर्खियों में रहा। उधर, अंबाला में तीनों कृषि कानूनों के विरोध में देर रात गृहमंत्री का काफिला रोके जाने के बाद सुबह से हंगामा शुरू हो गया है। किसानों को हिरासत में लेकरबस से पुलिस लाइन ले जाया गया। देर रात चंद्रपुरी में अपने पीए अजय का हालचाल जानने पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। मामला उस समय बिगड़ गया जब पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रात को ही लोगों ने अंबाला-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। रात में किसी तरह से रास्ता खुलवाया गया। वीरवार सुबह लोगों ने फिर से हाईवे पर हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसानों से तलवारें भी बरामद की हैं। हंगामा करने वाले लोगों के इरादे ठीक नहीं थे। लेकिन मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसमें किसानों से शंभू टोल पर जुटने का आह्वान किया गया। फिलहाल टोल पर पुलिस का कड़ा पहरा है। गौरततलब है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का समापन हो गया है। अब किसानों का सारा फोकस टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर है। संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान किसान संसद के आयोजन की घोषणा की थी। लेकिन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नौ अगस्त तक की कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी थी। किसान संसद के समापन के बाद किसानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए अनुमति नहीं मांगी।.
किसानों का तल्ख रवैया देख हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार ने फैसला लिया है कि जहां आंदोलन का ज्यादा असर है, वहां सरकारी कार्यक्रमों में मंत्री तिरंगा नहीं फहराएंगे। 15 अगस्त को कैथल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, जींद और सिरसा में कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। उधर, अंबाला में HM अनिल विज के विरोध के बाद बवाल मच गया। फिलहाल शंभू बार्डर पर तनाव की खबर है। कैथल, सोनीपत, रोहतक में किसानों के प्रदर्शन आम हैं तो सिरसा में डिप्टी स्पीकर की गाड़ी का कांच तोड़ने और झज्जर में प्रदेश अध्यक्ष के शिलान्यास को उखाड़ने की घटना सामने आई थी। जींद का आंदोलन भी सुर्खियों में रहा। उधर, अंबाला में तीनों कृषि कानूनों के विरोध में देर रात गृहमंत्री का काफिला रोके जाने के बाद सुबह से हंगामा शुरू हो गया है। किसानों को हिरासत में लेकरबस से पुलिस लाइन ले जाया गया। देर रात चंद्रपुरी में अपने पीए अजय का हालचाल जानने पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। मामला उस समय बिगड़ गया जब पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रात को ही लोगों ने अंबाला-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। रात में किसी तरह से रास्ता खुलवाया गया। वीरवार सुबह लोगों ने फिर से हाईवे पर हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसानों से तलवारें भी बरामद की हैं। हंगामा करने वाले लोगों के इरादे ठीक नहीं थे। लेकिन मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसमें किसानों से शंभू टोल पर जुटने का आह्वान किया गया। फिलहाल टोल पर पुलिस का कड़ा पहरा है। गौरततलब है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का समापन हो गया है। अब किसानों का सारा फोकस टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर है। संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान किसान संसद के आयोजन की घोषणा की थी। लेकिन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नौ अगस्त तक की कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी थी। किसान संसद के समापन के बाद किसानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए अनुमति नहीं मांगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रिटेन : यात्रा नियमों में ढील से भारत के छात्रों के आवेदन में रिकॉर्ड वृद्धिब्रिटेन के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में 2021 के दौरान भारत से रिकॉर्ड संख्या में 3,200 छात्रों के आवेदन
Read more »
राज्यसभा में बवाल पर सरकार-विपक्ष में जंग, सामने आया सांसदों-मार्शल की धक्कामुक्की का वीडियोमॉनसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा (Rajya Sabha) में जो हुआ, उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है. विपक्ष (Opposition) का आरोप है कि बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई है.
Read more »
हिंसा रोकने के लिए अफगानिस्तान सरकार की तालिबान को सत्ता में हिस्सेदारी की पेशकश : रिपोर्ट्सअफगानिस्ता में बीते कई जिनों से जारी हिंसा पर विराम लगाने के लिए अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान को सत्ता में हिस्सेदारी की पेशकश की है.
Read more »
पाकिस्तान के पख्तूनों ने उठाई इमरान खान सरकार के खिलाफ आवाज, अफगानिस्तान का किया समर्थनपाकिस्तान के उदार पश्तूनों ने तालिबान की सहायता कर पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तानी सरकार के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाई है। पीटीएम ने तालिबान की निंदा की और अफगान सरकार के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
Read more »
संसद में 'अप्रत्याशित हंगामे' पर विपक्ष आक्रामक, बचाव में उतरे मोदी के मंत्री - BBC News हिंदीविपक्ष का आरोप है कि इश्योरेंस बिल पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सांसदों ख़ासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया. लेकिन सरकार इसके लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार बता रही है.
Read more »
